Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 30 November 2011

Published 30 November 2011

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2011-11-30.705
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 9999 अमहायणअमहायणअमहायणअमहायण 1933193319331933 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 705705705705) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, बुधबुधबुधबुधवारवारवारवार,,,, 30303030 नव)बनव)बनव)बनव)बरररर 2020202011111111 सं0 01/उ0(स0)यो0स्वी0(ग्लोबल मीट)-16/11—5594 उद्योग विभाग ------ संकल्प 24 नवम्बर 2011 विषयः—वित्तीय वर्ष 2011-12 में दिनांक 17-19 फरवरी 2012 की अवधि में बिहार फाउन्डेशन, पटना द्वारा प्रवासी बिहारियों का वैश्विक सम्मेलन (Global Meet) पटना में आयोजित किये जाने एवं आयोजन की व्यवस्था पर अनुमानित व्यय 2,81,92,500 रु0 (दो करोड़ इक्यासी लाख बानबे हजार पॉच सौ रुपये) पर सैद्धांतिक सहमति की स्वीकृति।

बिहार राज्य की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और आगामी वर्ष 2012 में स्थापना के शताब्दी वर्ष को बड़े धूम-धाम से मनाने का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में शताब्दी वर्ष के आयोजन से पूर्व प्रवासी बिहारियों का एक वैश्विक सम्मेलन (Global Meet) दिनांक 17 से 19 फरवरी, 2012 की अवधि में पटना में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है जिसमे विश्व भर के ख्यातिलब्ध बुद्धिजीवियों, निवेशको, उद्योगपतियों, उद्यमियों, विकास एवं बौधिक क्षेत्रों से जुड़ी पेशेवर हस्तियों सहित विकास एवं आर्थिक कार्यकलापों में अग्रणी एवं इन कार्यालयों से जुड़े विभिन्न संगठनों आदि को बिहार में विकास एवं परिवर्तन की निरन्तर जारी प्रक्रिया में योगदान एवं भागीदारी निभाने के उद्देश्य से आमंत्रित किया जाना है। इस ग्लोबल मीट का आयोजन इस मुख्य उद्देश्य को ध्यान में रख कर किया गया है कि हालिया कुछ वर्षो में बिहार में दिख रहे चतुर्दिक परिवर्तन एवं बहुआयामी विकास, जिसकी न सिर्फ देश में बल्कि विदेशो में भी भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है, का सीधा अहसास सम्मेलन में आमंत्रित महानुभावों एवं भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को कराया जा सके और बदले परिदृश्य एवं अनुकूल माहौल के इस अहसास से बिहार के विकास में भागीदारी निभाने एवं विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए उत्पे्ररित किया जा सके।

2. ग्लोबल मीट के चिह्नित मुख्य केन्द्रीय उद्देश्य निम्नरूपेण होंगेः-(i) बुद्धिजीवियों, निवेशकों, उद्योगपतियों, नीति-निर्धारकों, नामचीन पेशेवरों, उद्यमियों सहित विकास अभिकरणो के रूप में कार्यरत विभिन्न संगठनों, सिविल सोसाइटी संस्थाओं को बिहार में अनवरत विकास और परिवर्त्तन की प्रक्रिया में योगदान एवं भागीदारी निभाने के उद्देश्य से एकजुट करना एवं उन्हें एक संयुक्त मंच प्रदान करना। 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 30 नव)बर 2011 (ii) राज्य में विकास को गति प्रदान करने तथा भविष्य के लिए प्राथमिकताओं के निर्धारण एवं तदनुरूप रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से इच्छुक पूंजी निवेशकों को नये विचारों एवं सोच से अवगत कराना। (iii) बिहार के विकास में कारगर भागीदारी निभाने के निमित निवेशकोें एवं ख्याति प्राप्त पेशेवरों

(Professionals) के बीच मजबूत नेटवर्क के सृजन की सम्भावना तलाशना।

(iv) बिहार के लोगों की बाहरी दुनिया से, खास कर नामचीन प्रवासी भारतीयों से, राज्य की बेहतरी एवं कल्याण को प्रोत्साहित करने के लिए अवसरों की तलाश के उद्देश्यों से मजबूत आपसी सम्बंध एवं जुड़ाव तथा भागीदारी को बढ़ावा देना।

3. बिहार की गौरव-गाथा बिहार तक ही सीमित नहीं है वरन्‌ Overseas तक इसकी धमक है। ग्लोबल मीट में इस दिशा में भी प्रयास रहेगा कि बिहार की मिट्टी से स्वयं अथवा अपने पूर्वजों के माध्यम से जुड़े उन नामचीन हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाय जिनकी सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं विविध विधाओं में स्थापित पहचान है और इस परिप्रेक्ष्य में विदेशों के वैेसे शासकों/प्रशासकों को आमंत्रित किये जाने का भी प्रस्ताव है जिनका या जिनके पूर्वजों का बिहार की मिट्टी से जुड़ाव है या रहा है।

4. बिहार राज्य के शताब्दी वर्ष 2012 में दिनांक 17-19 फरवरी की अवधि में आयोजित होने वाले ग्लोबल मीट के लिए नामकरण "Global Conclave on Changing Bihar: Forging Partnerships for Development" होगा।

5. इस ग्लोबल मीट का आयोजन बिहार फाउन्डेशन, इन्स्टीट्‌यूट फॉर ह्‌यूमैन डेवलपमेंट (IHD), नई दिल्ली एवं एशियन डेवलपमेन्ट रिसर्च इन्स्टीट्‌यूट (ADRI), पटना के भागीदारी से आयोजित होगी। इन्स्टीट्‌यूट फॉर ह्‌यूमैन डेवलपमेंट (IHD) को समन्वयन (co-ordination) का दायित्व होगा। साथ ही डा0 ए0एन0 शर्मा, निदेशक, आई0एच0डी0 को आयोजन के समन्वयक (Co-ordinator) के रूप में नामित किया गया है। इन्स्टीट्‌यूट फॉर ह्‌यूमैन डेवलपमेंट (IHD) इस कार्य में ADRI का सहयोग लेगा। सभी व्यवस्था बिहार फाउन्डेशन की देख-रेख में होगी। आयोजन के लिए IHD को विहित रीति से निधि की उपलब्धता बिहार फाउन्डेशन के माध्यम से की जायेगी।

6. ग्लोबल मीट का अंतरिम कार्यक्रम संरचना (Tentative Programme Structure) की रूप-रेखा बनायी गयी है। इसके उद्‌घाटन समारोह दिनांक 17 फरवरी, 2012 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में तथा दिनांक 18-19 फरवरी, 2012 के सभी सत्रों (Thematic, Plenary and Valedictory Sessions) को होटल मौर्या में होगी। थीमैटिक तथा प्लेनरी सत्र दो-दो घंटों की अवधि के 4-5 खण्डों में होेंगे और ब्रेकअवे सत्रों की कुल अवधि 1.30 घंटे तक सीमित रहेगी।

7. ग्लोबल मीट के आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं के विभिन्न मदों की कुल समेकित राशि 2,81,92,500 रु0 (दो करोड़ इक्यासी लाख बानबे हजार पाँच सौ) रुपये व्यय अनुमानित है जिसमें वास्तविक व्यय के अनुरूप परिवर्त्तन संभावित है।

8. आयोजन की अग्रिम तैयारियों को पर्याप्त समय रहते सुनिश्चित कराये जाने के मद्देनजर बजट प्राक्कलन प्रारूप के कुछ मदाें, यथा Pre-Event Activities, Promotion and Media, Stationary/Printing for the Conclave Materials, Photocopying etc., Personal Costs and Secretarial Expensess में निकट भविष्य मेें व्यय संभावित है। बजट उपबंध बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम लेकर/अनुपूरक आगणन के माध्यम से किया जायेगा। आदेशः—आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र में प्रकाशित किया जाय एवं इसकी प्रतिलिपि संबंधित विभागों एवं महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, (ह0) vLi'V] सरकार के प्रधान सचिव।

————

अधी+क, सिचवालय मुिणालय,

(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु1ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 705-571+100-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 30 November 2011. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2011-11-30.705/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2011-11-30.705.