Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 04 April 2012

Published 04 April 2012

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2012-04-04.139
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 15151515 चैऽचैऽचैऽचैऽ 1111934934934934 ((((शशशश0000))))

((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 139139139139) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, बुधबुधबुधबुधवारवारवारवार,,,, 4444 अूीलअूीलअूीलअूील 2012201220122012 पथ निर्माण विभाग

-------

अधिसूचना

8 नवम्बर 2011

सं0 निग/सारा-4-(पथ) आरोप-106/10-12113 (एस)—पथ प्रमंडल, बेगूसराय अंतर्गत (वित्तीय वर्ष 2007-2008) मंझौल-बखरी पथ के मि0मी0 5 वें से 16 वें कि0मी0 कराये गये पुर्नस्थापन कार्य में बरती गयी अनियमितता की जाँच कर उड़नदस्ता प्रमंडल संख्या-1 पथ निर्माण विभाग, बिहार, पटना द्वारा समर्पित प्रारंभिक जाँच प्रतिवेदन एवं गुणवत्ता प्रतिवेदन के आधार पर श्री चितरंजन ओझा, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल बेगूसराय सम्प्रति कार्यपालक अभियंता, गंगा पुल परियोजना, भागलपुर से मंझौल-बखरी पथ के हेमनपुर में अवस्थित स्क्रू पाईल पुल के दोनों पहुँच पथ के दोनों किनारे के दोनों रिटेनिंगवाल के बीच कराए गए ईंट सोलिंग के कार्य का कुछ अंश क्षतिग्रस्त पाये जाने, रिटेनिंगवाल में मोटा दरार तथा एक तरफ झुका हुआ पाये जाने, पथ के कि0मी0 5, 6, 9 एवं 15 में कराए गए ईंट सोलिंग कार्य के कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त पाये जाने एवं प्रोटेक्शन वाल के ब्रीक वर्क से संबंधित कार्य में बरती गई अनियमितताओं के लिए विभागीय पत्रांक 12166 (एस) अनु0, दिनांक 30.10.09 एवं पत्रांक 6007 (एस) दिनांक 27.04.10 द्वारा श्री ओझा से स्पष्टीकरण की मांग की गयी।

2. श्री चितरंजन ओझा, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल बेगुसराय सम्प्रति कार्यपालक अभियंता, गंगा पुल परियोजना, भागलपुर द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण पत्रांक 1372 अनु0, दिनांक 16.11.09 एवं पत्रांक 2 अनु0 (कैम्प पटना), दिनांक 17.06.10 के विभागीय/तकनीकी समीक्षोपरांत पाया गया कि रिटेनिंग वाल का झुका होनातथा उसमें बड़ा दरार इस बात को इंगित करता है कि कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं है जो उनके कार्य के प्रति उदासीनता को परिलक्षित करता है। इसके लिए श्री ओझा दोषी है। 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 4 अूील 2012 3. तदआलोक में श्री चितरंजन ओझा, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल बेगुसराय सम्प्रति कार्यपालक अभियंता, गंगा पुल परियोजना, भागलपुर के स्पष्टीकरण को स्वीकार योग्य नहीं मानते हुए निम्न दंड संसूचित किया जाता है :-

(i) दो वार्षिक वेतन वृद्धियों पर असंचयात्मक प्रभाव से रोक एवं

(ii) निन्दन।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से,

(ह0) अस्पष्ट,

सरकार के उप-सचिव (निगरानी)।

———— अधी,क, सिचवालय मुिणालय,

(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु0ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 139-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 04 April 2012. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2012-04-04.139/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2012-04-04.139.