(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 15151515 चैऽचैऽचैऽचैऽ 1111934934934934 ((((शशशश0000))))
((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 143143143143) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, बुधबुधबुधबुधवारवारवारवार,,,, 4444 अूीलअूीलअूीलअूील 2012201220122012 पथ निर्माण विभाग
-------
अधिसूचना
20 मार्च 2012
सं0 निग/सारा-4-(पथ) आरोप-72/09-3149 (एस)—श्री अनिल कुमार शर्मा, तत्कालीन सहायक अभियंता, पथ प्रमंडल, किशनगंज को पथ प्रमंडल, किशनगंज के पदस्थापन काल में बरती गयी अनियमितता के लिए अधिसूचना संख्या 9971, सह-पठित ज्ञापांक-9972, दिनांक 09.09.09 द्वारा निलंबित किया गया तत्पश्चात आरोप प्रपत्र ''क'' गठित करते हुए विभागीय पत्रांक-12575 (एस) अनु0, दिनांक 09.11.09 द्वारा श्री शर्मा से बचाव बयान की मांग की गयी। श्री शर्मा द्वारा समर्पित बचाव बयान पत्रांक-शून्य, दिनांक 20.11.09 की विभागीय समीक्षोपरांत संतोषजनक नहीं मानते हुए पुनः बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के आलोक में पत्रांक-96 (एस), दिनांक 04.01.10 द्वारा बचाव बयान की मांग की गयी। श्री शर्मा द्वारा समर्पित बचाव बयान को अस्वीकार योग्य पाते हुए अधिसूचना संख्या 4323 (एस), दिनांक 25.03.10 द्वारा निलंबन मुक्त करते हुए निम्न दंड संसूचित किया गया :-
(i) दो वार्षिक वेतन वृद्धि पर असंचयात्मक प्रभाव से रोक।
(ii) निन्दन (आरोप वर्ष 2008-09)
तथा निलंबन अवधि के संबंध में विभागीय पत्रांक-4782 (एस), दिनांक 31.03.10 द्वारा श्री शर्मा से कारण 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 4 अूील 2012 अवधि के अन्य प्रयोजन के संबंध में निर्णय नहीं लिया जा सका। श्री शर्मा ने उक्त के तरफ अपने पत्रांक शून्य दिनांक 16.01.12 द्वारा ध्यानाकृष्ट किया। तदआलोक में पूर्व निर्गत अधिसूचना संख्या 9199 (एस), दिनांक 18.06.10 में आंशिक संशोधन करते हुए निम्न निर्णय लिया जाता है :-
(i) "निलंबन अवधि में देय जीवन भत्ता के अतिरिक्त कुछ भी देय नहीं होगा, परन्तु उक्त अवधि को अन्य प्रयोजनार्थ कर्तव्य पर बितायी गयी अवधि के रूप में परिगणित की जायेगी।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से,
(ह0) अस्पष्ट,
सरकार के उप-सचिव (निगरानी)।
————
अधी,क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु0ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 143-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in