Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 23 July 2012

Published 23 July 2012

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2012-07-23.349
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 1111 ौावणौावणौावणौावण 1111934934934934 ((((शशशश0000))))

((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 349349349349) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, सोमसोमसोमसोमवारवारवारवार,,,, 23232323 जुलाईजुलाईजुलाईजुलाई 2012201220122012 सं0 3/ज॰शि॰-04/2012सा॰प्र॰—10298

सामान्य प्रशासन विभाग

-------

संकल्प

20 जुलाई 2012

विषयः- शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज हेतु विशेष अनुमति प्रदान किये जाने के संबंध मेंं।

मुस्लिम सरकारी सेवकों को ब्रिटिश काल से ही शुक्रवार के दिन दोपहर में जुमे की नमाज मस्जिदों में सामूहिक रूप से अदा करने हेतु कार्यालय से अनुपस्थित रहने की विशेष अनुमति प्राप्त है। उक्त अनुपस्थिति की अनुमति की अवधि में परिवर्त्तन हेतु जनशिकायत के माध्यम से अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

उक्त आलोक में सम्य्‌क विचारोपरांत राज्य सरकार द्वारा मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को जुमे की नमाज मस्जिदों में सामूहिक रूप से अदा करने हेतु कार्यालय से अनुपस्थित रहने की अनुमति की अवधि में निम्नवत्‌ परिवर्त्तन करने का निर्णय लिया गया हैः-

(1) मुस्लिम सरकारी सेवक प्रत्येक शुक्रवार को 12ः30 अपराह्‌न से 2ः30 अपराह्‌न तक की अवधि का उपभोग जुमा की नमाज अदा करने हेतु, कर सकेंगे।

(2) चूँकि इसी अवधि में भोजनावकाश की अवधि भी निर्धारित है अतः ऐसे सरकारी सेवकों को अलग से भोजनावकाश अनुमान्य नहीं होगा।

(3) शिक्षण संस्थानों एवं गैर सरकारी संस्थानों में जुमे की नमाज हेतु इस प्रकार की विशेष अनुमति संबंधितसंस्थानों के सक्षम प्राधिकारों द्वारा दिया जा सकेगा। 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 23 जुलाई 2012 आदेशः-आदेश दिया जाता है कि सर्वसाधारण की जानकारी के लिए इस संकल्प को बिहार राजपत्र केे असाधरण अंक में प्रकाशित किया जाय और इसकी प्रतिलिपि सभी विभाग/सभी विभागाध्यक्ष/बिहार लोक सेवा आयोग/बिहार कर्मचारी चयन आयोग/बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण संस्थान(बिपार्ड)/सभी प्रमंडलीय आयुक्त/सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी शिक्षण संस्थानों को उपलब्ध करायी जाए।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से,

नवीन चन्द्र झा,

सरकार के संयुक्त सचिव।

—————

अधी,क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु0ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 349-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 23 July 2012. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2012-07-23.349/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2012-07-23.349.