िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 21212121 भाभाभाभािििि 1111934934934934 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 444473737373) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, बुधबुधबुधबुधवारवारवारवार,,,, 12121212 िसत*बिसत*बिसत*बिसत*बरररर 2012201220122012 जल संसाधन विभाग ------- अधिसूचना 11 जून 2012
सं0 22/नि0सि0(मुक0)-पू0-19-23/2011(पार्ट)/615—श्री शम्भु शरण सिन्हा, तत्कालीन प्रभारी उप समाहत्र्ता (सहायक अभियन्ता) राजस्व सिंचाई प्रमण्डल, पूणियॅा द्वारा उक्त पदस्थापन अवधि में बरती गई गंभीर वित्तिय अनियमिता एवं सरकारी राशि के गबन संबंधी कतिपय आरोपों के लिए सरकार द्वारा उनके विरूद्व सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रण एवं अपील) नियमावली केे नियम 55 के तहत विभागीय संकल्प ज्ञापांक 811 दिनांक 16.7.05 द्वारा विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ की गई। विभागीय कार्यवाही में आरोप प्रमाणित पाया गया। तदुपरान्त विभागीय अधिसूचना- सह-ज्ञापांक 1052 दिनांक 12.10.09 द्वारा श्री सिन्हा को आदेश निर्गत की तिथि से ''सेवा से बर्खास्त'' कर दिया गया। उक्त दण्डादेश के विरूद्व श्री सिन्हा द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में सी0 डब्लू0 जे0 सी0 सं0-11259/10 दायर किया गया। जिसमें दिनांक 01.12.11 को माननीय न्यायालय द्वारा न्याय निर्णय पारित करते हुए उक्त विभागीय अधिसूचना को निरस्त कर दिया गया एवं वादी द्वारा समर्पित किये जाने वाले द्वितीय कारण पृच्छा के स्टेज से पांच माह के अन्दर विभागीय कार्यवाही का निष्पादन करने का निदेश दिया गया है। पारित न्याय निर्णय के आलोक में विभागीय अधिसूचना-सह-ज्ञापांक 1052, दिनांक 12.10.09 को इस शर्त के साथ निरस्त किया जाता है कि वादी (श्री सिन्हा) द्वारा समर्पित द्वितीय कारण पृच्छा के जबाव दिनांक 28.12.11 के समीक्षोपरान्त सरकार द्वारा लिये गये निर्णय से यह आदेश प्रभावित होगा।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, भरत झा, सरकार के उप-सचिव।
—————
अधी+क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु0ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 473-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in