िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 19191919 आ!"नआ!"नआ!"नआ!"न 1111934934934934 ((((शशशश0000))))
((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 544544544544) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, वृहःपवृहःपवृहःपवृहःपितितितितवारवारवारवार,,,, 11111111 अ+तूअ+तूअ+तूअ+तूबरबरबरबर 2012201220122012 पंचायती राज विभाग
-------
अधिसूचनाएं
11 अक्तूबर 2012
सं0 8प/वि-4-105/2012/पं0रा0/6132—बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 (बिहार अधिनियम 6, 2006) की धारा-146 सपठित धारा-147, 148, 149 एवं 150 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार-राज्यपाल निम्नलिखित नियमावली बनाते हैं :-
बिहार पंचायत (उप-विधि एवं विनियम-निर्माण-प्रक्रिया) नियमावली, 2012
1. संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारंभ।- (1) यह नियमावली बिहार पंचायत (उप-विधि एवं विनियम-निर्माण-प्रक्रिया) नियमावली, 2012 कही जा सकेगी।
(2) इसका विस्तार सम्पूर्ण बिहार राज्य में होगा।
(3) यह राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होगी।
2. परिभाषाएं।- जबतक संदर्भ में अन्यथा अपेक्षित न हो, इस नियमावली में -
अधिनियम 6, 2006);
(ख) इस नियमावली में प्रयुक्त किन्तु अपरिभाषित अन्य सभी शब्दों और पदों के वही अर्थ होंगे जो उनके लिये अधिनियम में समनुदेशित किये गये हैं।
सरकार द्वारा मानक उप-विधि/विनियम बनाया जाना 3. अधिनियम और उसके अध्यधीन बने नियमों के उपबंधों के अधीन रहते हुए तथा अधिनियम एवं नियमों के प्रयोजनों के क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार राज्य के भीतर गठित पंचायत समितियों एवं जिला परिषदों के लिए2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 11 अ+तूबर 2012 अलग-अलग मानक विनियम एवं ग्राम पंचायतों के लिए मानक उप-विधि बना सकेगी। संबंधित पंचायत समितियाँ एवं जिला परिषद् अपने संबंधित संकल्पों द्वारा उन मानक विनियम को अंगीकार कर सकेंगी एवं ग्राम पंचायतें उन मानक उप-विधियों को अंगीकार कर सकेंगी। ऐसी मानक विनियम/उप विधियाँ, यथास्थिति, अपने संबंधित क्षेत्रों में ऐसे अंगीकार किये जाने के उपरान्त सूचना के प्रकाशन की तिथि से लागू होंगी।
4. किन्हीं विशेष कारणों से किन्हीं विनिर्दिष्ट आपत्तियों एवं सुझावों की दशा में ग्राम पंचायतें मानक उप-विधियों को अंगीकार किये जाने से पूर्व इन्हें संबंधित जिला परिषद् को अनुमोदन हेतु निर्देशित कर सकेंगी तथा उस अनुमोदन के प्राप्त होने पर उसे एक संकल्प पारित करके अंगीकार कर सकेंगी। इसी प्रकार पंचायत समिति/जिला परिषद् मानक विनियम से संबंधित किसी विनिर्दिष्ट आपत्ति एवं सुझाव की दशा में उनके अंगीकार किये जाने के पूर्व राज्य सरकार के समक्ष मंजूरी एवं अनुमोदन हेतु निर्देशित कर सकेगा तथा उस अनुमोदन के प्राप्त होने पर उसे एक संकल्प पारित करके अंगीकृत किया जा सकेगा।
5. नियम-3 के अधीन सरकार द्वारा मानक उप-विधि/विनियम और उसके संशोधनों के प्रारूप को अंतिम रूप देने से पहले, उस तारीख का उल्लेख करते हुए, जिस तारीख को या जिसके बाद उक्त प्रारूप पर विचार किया जाएगा और जो प्रकाशित होने की तारीख से कम-से-कम तीस दिन बाद होगी, एक नोटिस के साथ प्रस्तावित उप-विधि/विनियम या संशोधनों का प्रारूप ''बिहार गजट'' में प्रकाशित करायेगी और ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् को भेजेगी। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् सामान्य बैठक में सरकार से प्राप्त मानक उप-विधि/विनियमावली के प्रारूप पर विचार कर सकेगी और प्रारूप के संबंध में आपत्ति और सुझाव सरकार को उपलब्ध करा सकेगी। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् भी उक्त प्रारूप को अपने सूचना पट पर चिपकवा देगी। उक्त प्रारूप के संबंध में कोई भी व्यक्ति ऐसी उल्लिखित तारीख के पहले जो भी आपत्तियाँ करेगा और सुझाव देगा, उसे सरकार को उपलब्ध कराया जायेगा। प्रारूप के संबंध में कोई भी व्यक्ति ऐसी उल्लिखित तारीख के पहले सीधे सचिव, पंचायती राज विभाग के समक्ष भी आपत्ति और सुझाव दे सकेगा। प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन के उपरान्त प्रारूप को अंतिम रूप दिया जायेगा।
6. सरकार अपने द्वारा बनाई गई मानक उप-विधि और विनियम या उसके संशोधनों के प्रारूप को अंतिम रूप देने के बाद ''बिहार गजट'' में प्रकाशित करायेगी और इसकी प्रतियाँ ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् को भेजेगी। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति या जिला परिषद् यथास्थिति, नियम - 3 के अधीन बनायी गई मानक उप-विधि या विनियम का उस रूप में प्रस्ताव पारित कर अंगीकृत कर सकेगी।
7. नियम-3 से 6 के अधीन बनाई गई मानक उप विधि और विनियमावली ग्राम पंचायत, पंचायत समिति या जिला परिषद् की अधिकारिता में उस तिथि के प्रभाव से प्रवृत्त होंगी, जो, यथास्थिति, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति या जिला परिषद् प्रकाशित सूचना में विनिर्दिष्ट करे।
ग्राम पंचायत द्वारा उप विधि एवं पंचायत समिति/जिला परिषद् द्वारा विनियम बनाया जाना 8. अधिनियम एवं उसके अधीन बनायी गई नियमावली के उपबंधों के अधीन रहते हुए, जो इसकी शक्तियों और कर्त्तव्यों से संबंधित है, तथा मानक उप-विधियों या इनके किसी भाग पर किसी विशिष्ट कारण या आपत्ति की दशा में, जिसका समाधान नहीं हो पाया हो, कोई ग्राम पंचायत संबंधित जिला परिषद् की पूर्व मंजूरी से अपनी उप-विधि को बना या उसे संशोधित कर सकेगी। इसी प्रकार कोई पंचायत समिति/जिला परिषद् अपने संबंधित मानक विनियम या उसके किसी भाग पर किसी विशिष्ट कारण या आपत्ति की दशा में, जिसका समाधान नहीं हो पाया हो, राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी से अपनी विनियम को बना या संशोधित कर सकेगी। 9. नियम-8 के अधीन ग्राम पंचायत/पंचायत समिति एवं जिला परिषद् द्वारा उप-विधि/विनियम अथवा उसके संशोधनों के प्रारूप को अन्तिम रूप देने से पहले वह उस तारीख का उल्लेख करते हुए, जिस तारीख को या जिसके बाद उक्त प्रारूप पर विचार किया जायेगा और जो प्रकाशित होने की तारीख से कम-से-कम 30 दिन बाद होगी, एक नोटिस के साथ प्रस्तावित उप-विधि/विनियम या संशोधनों का प्रारूप ''जिला गजट'' में प्रकाशित करायेगी और यथास्थिति, ग्राम पंचायत/पंचायत समिति एवं जिला परिषद् के सूचना-पट पर चिपकवा भी देगी। उक्त प्रारूप के संबंध में ऐसी उल्लिखित तारीख के पहले प्राप्त किसी दावे या आपत्तियों पर ग्राम पंचायत/पंचायत समिति एवं जिला परिषद् द्वारा विचार किया जायेगा। यदि उस विनियम या उसके संशोधनों का प्रारूप पंचायत समिति या जिला परिषद् द्वारा तैयार किया गया हो तो उस प्रारूप की एक-एक प्रति संबंद्ध ग्राम पंचायतों/पंचायत समितियों के कार्यालयों के सूचना पटों पर चिपका दी जायेंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निष्पादन के उपरान्त प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाएगा।
10. ग्राम पंचायत अपने द्वारा नियम-9 के अधीन बनायी गई उप-विधि या उसके संशोधनों के प्रारूप को अंतिम रूप देने के बाद उक्त प्रारूप की एक प्रति जिला परिषद् को भेजेगी। जिला परिषद् अपनी बैठक में उक्त प्रारूप पर विचार करेगी और आवश्यक उपांतरणो के साथ, उसे मंजूर/अनुमोदित करेगी और प्रारूप की प्राप्ति के एक महीने के भीतर उसे लौटा देगी। इसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा अनुमोदनोपरान्त वह प्रारूप अन्तिम रूप से ''जिला गजट'' में प्रकाशित किया जायगा और इसकी प्रतियाँ संबंधित ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् के कार्यालयों के सूचना-पटों पर चिपका दी जायेगी।
11. पंचायत समिति/जिला परिषद् अपने द्वारा नियम-9 के अधीन बनायी गई विनियम या उसके संशोधनों के प्रारूप को अन्तिम रूप देने के बाद उक्त प्रारूप की एक प्रति सरकार को भेजेगी। सरकार उक्त प्रारूप पर3 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 11 अ+तूबर 2012 विचार करेगी और आवश्यक उपांतरणो के साथ, यदि कोई हो, उसे मंजूरी देगी/अनुमोदित करेगी और प्रारूप की प्राप्ति के तीन माह के भीतर उसे लौटा देगी। इसके बाद पंचायत समिति/जिला परिषद् द्वारा अनुमोदनोपरान्त वह प्रारूप अन्तिम रूप से ''जिला गजट'' में प्रकाशित किया जायगा और इसकी प्रतियाँ संबंधित ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् के कार्यालयों के सूचना-पटों पर चिपका दी जायेगी। 12. नियम-10 और 11 के अधीन ''जिला गजट'' में अन्तिम रूप से प्रकाशित कोई उप-विधि/विनियम या उसके संशोधन, अन्तिम रूप से प्रकाशित होने की तारीख से प्रवृत्त होंगे।
13. प्रकीर्ण।- राज्य सरकार इस नियमावली के किसी प्रावधान को अधिसूचना/अनुदेश के द्वारा स्पष्ट कर सकेगी तथा इसे लागू करने में उत्पन्न कठिनाईयों को दूर कर सकेगी।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, (ह॰) अस्पष्ट, सरकार के प्रधान सचिव।
The 11th October 2012
No. 8P/Vi-4-105/2012/P.R./6132—In exercise of powers conferred by Section-146, read with Sections-147, 148, 149 and 150 of the Bihar Panchayat Raj Act, 2006 (Bihar Act 6, 2006) the Governor of Bihar makes the following Rules :-
Bihar Panchayat (Procedure of making By-laws and Regulation) Rules, 2012 1. Short title, extent and commencement–(1) These Rules may be called Bihar Panchayat (Procedure of making By-laws and Regulation) Rules, 2012. (2) It shall extend to the whole of the State of Bihar. (3) It shall come into force from the date of its publication in the official gazette. 2. Definitions - In these Rules, unless other wise required in the context — (a) "Act" means the Bihar Panchayat Raj Act, 2006 (Bihar Act 6, 2006); (b) All other words and terms used in these Rules but not defined shall have the same meaning as have been assigned to them in the Act.
STANDARD BYE-LAWS/REGULATION TO BE MADE BY GOVERNMENT 3. Subject to the provisions of the Act and Rules made thereunder and to carry out the purposes of the Act and Rules, the State Govt. may make separate Model Regulations for the Panchayat Samitis and the District Boards and Model By-laws for the Gram Panchayats constituted within the State. The respective Panchayat Samitis and the District Boards may by their respective resolution adopt the Model Regulations, and the Gram Panchayats may adopt the Model By-laws. Such Regulation/By-laws, as the case may be, shall come into force within their respective areas with effect from the date of publication of the notice after such adoption.
4. In case of any specific objections and suggestions on account of any special reasons, the Gram Panchayats may before adoption of the model By-laws refer the same to the concerned District Board for its approval and on receipt of such approval can adopt the same by passing a resolution. Similarly the Panchayat Samiti/District Board, in case of any specific objection and suggestion with respect to the Model Regulation may before adoption refer it to the State Govt. for sanction and approval and on receipt of such approval the same can be adopted by passing a resolution.
5. Before finalizing the draft of model standard By-laws/Regulation and its amendments made by the government under rule 3, a notice, along with the draft of proposed model By-laws/Regulation or its amendments, shall be caused to be published in the 'Bihar Gazette' and sent to the Gram Panchayats, Panchayat Samiti and District Board, stating the date on or after which that draft will be considered and that will be at least thirty days after the date of its publication. The Gram Panchayat, Panchayat Samiti and District Board may consider the draft of Model standard By-laws/Regulation and make available to the government any objections and suggestions. The Gram Panchayat, Panchayat Samiti and District Board shall also cause to display the said draft on their notice boards. Any person, who will file any objection and gives his suggestion before4 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 11 अ+तूबर 2012 the date so mentioned will be made available to the government. Any person may also forward objections and suggestions directly to the Secretary, Department of Panchayati Raj before the date so mentioned. The draft will be finalized after the disposal of the objections received.
6. After finalizing the draft of model standard By-laws and Regulation or its amendments, the government shall cause it to be published in the "Bihar Gazette" and send its copies to all the Gram Panchayats, Panchayat Samiti and District Board. The Gram Panchayat, Panchayat Samiti and the District Board may adopt the model standard By-laws or Regulation as the case may be, under rule 3, by passing a resolution as such.
7. The model standard By-laws and Regulation made under rule-3 to 6 will come into force within the jurisdiction of the Gram Panchayat, Panchayat Samiti or District Board with effect from such date as may be specified by the Gram Panchayat, Panchayat Samiti or District Board, as the case may be, in notice published.
BYE-LAWS TO BE MADE BY GRAM PANCHAYAT/REGULATION TO BE
MADE BY PANCHAYAT SAMITI/ZILA PARISHAD
8. Subject to the provisions of the Act and the Rules made thereunder, which relates to its powers and duties, and in case of any specific reason or objection to the Model By- laws or any part thereof having remained unresolved a Gram Panchayat may make or amend it's By-laws with previous sanction of the concerned District Board. Similarly a Panchayat Samiti/District Board may in case of any specific reason or objection to its respective model regulation or any part thereof, having remained unresolved, make or amend its regulation with previous sanction of the State Govt.
9. Before finalizing the By-laws/Regulation or its amendment made by the Gram Panchayat/Panchayat Samiti and District Board under rule 8, as the case may be, it shall cause to publish the proposed By-laws/Regulation or amendments in the 'District Gazette' and display it on their respective notice board stating the date on or after which the draft will be considered and that date shall be at least 30 days after the date of such publication. Any claim or objection(s) in respect of the said draft before the date so mentioned, will be considered by the Gram Panchayat, Panchayat Samiti or District Board. If the draft of the regulation or its amendments has been prepared by the Panchayat Samiti or District Board, then a copy of the draft will be displayed on the notice boards of all the concerned Gram Panchayats/Panchayat Samitis. After the disposal of the claims and objections received, the draft will be finalized.
10. After finalizing the draft of the By-laws or its amendments made by it under rule 9, the Gram Panchayat will send a copy of the said draft to the District Board. The District Board will consider the said draft in its meeting and grant sanction / approval with necessary modifications if any and return it within one month from the receipt of the said draft. Thereafter, the draft will be finally published in the District Gazette after the approval by the Gram Panchayat and its copies shall be displayed on the notice boards of the offices of the concerned Gram Panchayat, Panchayat Samiti and District Board.
11. After finalizing the draft regulation or its amendments made by the Panchayat Samiti / District Board under rule 9, a copy of the said draft will be sent to the government. The government will consider the said draft and after necessary modifications, if any, may grant sanction and approval and return it within three months from the receipt of the draft. Thereafter, the final draft will be published in the "District Gazette" and its copies shall be displayed on the notice boards of the offices of the concerned Gram Panchayat, Panchayat Samiti or District Board.
5 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 11 अ+तूबर 201212. Any By-laws /Regulation or its amendment after final publication in the "District Gazette" under rule 10 and 11 shall come into effect from date of such publication.
13. Miscellaneous :- The State government may clarify any provision of these Rules by a notification/ instruction and remove the difficulties arising in its implementation. By order of the Governor of Bihar, Sd/-Illegible, Principal Secretary to the Government.
————— अधी.क, सिचवालय मुिणालय,
(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु5ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 544-571+500-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in