Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 16 October 2012

Published 16 October 2012

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2012-10-16.558
Languages
English, Hindi

िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 24242424 आ !नआ !नआ !नआ !न 1111934934934934 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 558558558558) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, मंगलमंगलमंगलमंगलवारवारवारवार,,,, 16161616 अ.तूअ.तूअ.तूअ.तूबरबरबरबर 2012201220122012 सं0 1/स्था॰-सू॰ प्रा॰-15/12—1270 सूचना प्रावैधिकी विभाग ---- संकल्प 28 सितम्बर 2012 विषयः- राज्य सरकार के अधीन बेल्ट्रॉन द्वारा आउट सोर्सिग के माध्यम से विभिन्न विभागों में उपलब्ध कराए गये विभिन्न कोटि के कर्मियों के लिये पारिश्रमिक की प्राप्ति हेतु परीक्षा की प्रक्रिया,मार्गदर्शक सिद्धांत एवं विस्तृत पाठ्‌यक्रम।

राज्य सरकार के अधीन बेल्ट्रॉन द्वारा सर्विस प्रोवाईडर के माध्यम से विभिन्न विभागों में उपलब्ध कराये गये विभिन्न कोटि के कर्मियों यथा-प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर एवं आई० टी० ब्यॉय (आदेशपाल) को दिये जाने वाली पारिश्रमिक के संबंध में दिनांक 14.12.2011 को प्रधान सचिव, वित्त विभाग की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में उक्त कोटि के कर्मियों की पारिश्रमिक राशि का निर्धारण, (ग्रेड का वर्गीकरण, कार्यानुभव एवं परीक्षा में उर्त्तीणता के आधार पर) विभागीय आदेश संख्या- 965 दिनांक 18.07.2012 द्वारा किया गया है। साथ ही उक्त बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि सूचना प्रावैधिकी विभाग द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। 2. सरकारी कार्याे में कम्प्यूटर उपयोग की जानकारी की आवश्यकता के स्तर एवं उक्त कोटि के कर्मियाेंं की ग्राह्‌य क्षमता को दृष्टिपथ रखते हुए NIELIT (EX-DOEACC Society) के साथ विचार-विमर्श कर एक पाठ्‌यक्रम तैयार किया गया हैं। पाठ्‌यक्रम में वैसे ही विषय को समाविष्ट किया गया है जिनका सरकारी काम-काज के निष्पादन में प्रत्यक्ष रूप से उपयोग एवं भूमिका हैं। विभिन्न कोटि के कर्मियों के लिये पारिश्रमिक की प्राप्ति हेतु परीक्षा की प्रक्रिया, मार्गदर्शक सिद्धांत एवं विस्तृत पाठ्‌यक्रम निम्न प्रकार निरूपित किया जाता हैः- (i) कर्मियों की श्रेणी के अनुसार तीन प्रकार की परीक्षाएँ का आयोजन किया जायेगा। (क) डाटा इन्ट्री ऑपरेटर हेतु परीक्षा (ख) आशुलिपिक हेतु परीक्षा (ग) प्रोग्रामर हेतु परीक्षा उक्त परीक्षाएँ से संबंधित विस्तृत पाठ्‌यक्रम संलग्न परिशिष्ट-'क', ख' एवं 'ग' पर संधारित है। 3. परीक्षा का आयोजन प्रत्येक प्रमंडलीय मुख्यालय में होगा। किसी भी जिले में प्रर्याप्त संख्या में अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आलोक में परीक्षा जिला मुख्यालय में भी आयोजित की जा सकती है। परीक्षा प्रत्येक दो माह के अन्तराल पर आयोजित की जायेगी। अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर एक माह के अन्तराल पर भी परीक्षा आयोजित की जा सकती है।2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 16 अ.तूबर 2012 4. यदि कोई अभ्यर्थी वर्त्तमान विभाग के पूर्व केन्द्र सरकार/राज्य सरकार के अधीनस्थ कार्यालयों में डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, आशुलिपिक एवं प्रोग्रामर के रूप में कार्यरत रहे हों तो वे अपना अनुभव प्रमाण-पत्र समर्पित कर सकते हैं और पूरी सेवाकाल के आधार पर उपयुक्त ग्रेड की परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र होंगे। लेकिन जो कर्मी वर्त्तमान में जिस विभाग/कार्यालय में कार्यरत होंगे उस विभाग के कार्यालय प्रधान द्वारा प्रदत्त अनुभव प्रमाण-पत्र के साथ आवेदन पत्र मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, बिहार नॉलेज सोसाइटी, पटना को अग्रसारित किया जायेगा। 5. तीन एवं दस वर्षों की सेवा पूरी कर चुके कर्मियों के लिए अलग-अलग स्तर के प्रश्न पत्र होंगे। 6. परीक्षा शुल्क : उपर्युक्त कंडिका-2(i) में उल्लिखित परीक्षाओं हेतु प्रति परीक्षार्थी बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से लिए जाने वाले शुल्क का विवरण निम्नवत्‌ हैं :-

(cid:1) डाटा इन्ट्री ऑपरेटर हेतु - रु० 500/- (cid:1) आशुलिपिक हेतु - रु० 500/- (cid:1) प्रोग्रामर हेतु - रु० 700/-

परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर पुनः परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थी पुनः निर्धारित विहित प्रक्रिया को अपनाते हुए संबंधित विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रधान के माध्यम से आवेदन-पत्र उक्त निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ समर्पित करेंगे।

7. अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षोत्तीर्ण होने पर उसके परीक्षा फल का ग्रेड निम्न प्रकार होगा :-

Percentage Grade
85 and above S
75 to 84 A
65 to 74 B
55 to 64 C
50 to 54 D
Below 50 Fail

8. आई०टी० ब्यॉय (आदेशपाल) : आई०टी० ब्यॉय (आदेशपाल) का ग्रेड-II एवं ग्रेड-I का निर्धारण क्रमशः तीन एवं दस वर्षों की सेवा पूरी होने के उपरान्त उनके कार्य-कलापों की समीक्षोपरान्त संबंधित विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रधान की अनुशंसा पर उन्हें निर्धारित ग्रेड की पारिश्रमिक अनुमान्य होगा।

9. NIELIT (Ex-DOEACC Society) एवं Bihar Knowledge Society (BKS) पटना द्वारा उपलब्ध कराये गये विहित प्रपत्र में आवेदन-पत्र अभ्यर्थी द्वारा समर्पित किया जायेगा। आवेदन-पत्र का विहित प्रपत्र परिशिष्ट-'घ' एवं 'च' के रूप में संलग्न है।

10. परीक्षा क्रियान्वयन पद्धति परीक्षा कार्यक्रम का क्रियान्वयन Bihar Knowledge Society (BKS) द्वारा किया जायेगा एवं NIELIT द्वारा परीक्षा संचालन में तकनीकी सहयोग प्रदान किया जायेगा। (i) Bihar Knowledge Society का निम्नलिखित दायित्व होगाः-

(क) प्रत्येक प्रकार की परीक्षा हेतु NIELIT, पटना के सहयोग से पाठ्‌यक्रम का निर्धारण। (ख) परीक्षा का आयोजन/पुर्नआयोजन का निर्धारण। (ग) NIELIT, पटना के सलाह से परीक्षा की तिथि एवं स्थान का निर्धारण। (घ) प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा अधीक्षक की नियुक्ति। (ड.) मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, बिहार नॉलेज सोसाइटी, पटना द्वारा परीक्षार्थियों से प्राप्त आवेदन-पत्र बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लि०, पटना में संधारित अभिलेखों के आधार पर मिलान एवं जाँचोंपरान्त अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अनुमति देंगे और वे आवेदन पत्र एवं परीक्षार्थियों की सूची अपेक्षित शुल्क यथा-डाटा इन्ट्री ऑपरेटर एवं आशुलिपिक की परीक्षा हेतु प्राप्त शुल्क में से रुपये 360/-(तीन सौ साठ) सेवाकर अतिरिक्त तथा प्रोग्रामर की परीक्षा हेतु प्राप्त शुल्क में से रुपये 500/-(पाँच सौ) सेवाकर अतिरिक्त के साथ NIELIT पटना को उपलब्ध करायेंगें। शेष राशि Bihar Knowledge Society (BKS) पटना को देय होगा। (ii) NIELIT पटना का निम्नलिखित दायित्व होगाः- (क) प्रत्येक प्रकार की परीक्षा हेतु प्रश्न पत्र तैयार करना। (ख) निर्धारित तिथि एवं समय पर ऑन लाइन परीक्षा का संचालन। (ग) आवश्यक आधारभूत व्यवस्था के साथ ऑन लाइन परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्र उपलब्ध कराना।3 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 16 अ.तूबर 2012 (घ) परीक्षाफल की धोषणा। (ड.) NIELIT (EX-DOEACC Society) पटना एवं Bihar Knowledge Society (BKS) द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण-पत्र निर्गत किया जायेगा।

11. परीक्षा संबंधी नीति मूलक निर्णय एवं समग्र अनुश्रवण हेतु प्रधान सचिव, सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार, पटना की अध्यक्षता में एक समिति का गठन निम्नरूपेण किया जाता हैः-

1. प्रधान सचिव, सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार, पटना - अध्यक्ष - सदस्य 2. प्रबन्ध निदेशक, बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लि०,

बेल्ट्रॉन भवन, पटना

3. मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, बिहार नॉलेज सोसाइटी, पटना - सदस्य सचिव 12. परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन, क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु महाप्रबन्धक, बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लि०, पटना की अध्यक्षता में एक समिति का गठन निम्न प्रकार किया जाता है :-

1. महाप्रबन्धक, बेल्ट्रॉन - अध्यक्ष 2. सूचना प्रावैधिकी विभाग के दो प्रतिनिधि - सदस्य - सदस्य 3. क्षेत्रीय प्रबन्धक, NIELIT (Ex-DOEACC

Society), Patna

4. मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, बिहार नॉलेज - सदस्य

सोसाइटी, पटना

आदेशः- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय और इसकी प्रति सभी विभाग/सभी विभागाध्यक्ष/प्रंमडलीय आयुक्त/जिला पदाधिकारी/ अनुमंडल पदाधिकारी को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, दिनेश कुमार, सरकार के अवर सचिव।

परिशिष्ट-'क'

परीक्षा कार्यक्रम का विवरण (विस्तृत पाठ्‌यक्रम) : 1. डाटा इन्ट्री ऑपरेटर हेतु दो प्रकार की परीक्षाएँ का आयोजन किया जायेगा। (क) सैद्धांतिक परीक्षा (ऑनलाइन) 50 अंकों के होंगे, जिसमें निम्नलिखित विषय समाविष्ट है :-

(i) कम्प्यूटर की मूलभूत जानकारियाँ, (ii) विंण्डोज, (iii) माईक्रोसॉफ्ट ऑफिस, (iv) इन्टरनेट, (v) कम्प्यूटर का रख-रखाव तथा सॉफ्टवेयर इन्स्टाल करना, (vi) कार्यालय सम्बन्धी क्रिया-कलापों का ज्ञान इत्यादि।

(ख) टंकण परीक्षा हिन्दी एवं अंग्रेजी में क्रमशः 25 25 अंकों के होंगे। (ग) सैद्धांतिक एवं टंकण के प्रत्येक परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

परिशिष्ट-'ख'

परीक्षा कार्यक्रम का विवरण (विस्तृत पाठ्‌यक्रम) : 1. आशुलिपिक हेतु दो प्रकार की परीक्षाएँ का आयोजन किया जायेगा। (क) सैद्धांतिक परीक्षा (ऑनलाइन) 50 अंकों के होंगे, जिसमें निम्नलिखित विषय समाविष्ट है :-

(i) कम्प्यूटर की मूलभूत जानकारियाँ, (ii) विंण्डोज, (iii) माईक्रोसॉफ्ट ऑफिस, (iv) इन्टरनेट, (v) कम्प्यूटर का रख-रखाव तथा सॉफ्टवेयर इन्स्टाल करना, (vi) कार्यालय सम्बन्धी क्रिया-कलापों का ज्ञान इत्यादि।

(ख) शीघ्रलिपि श्रुतलेख परीक्षा (Short Hand Dictation Test) परीक्षा हिन्दी अथवा अंग्रेजी में 50 अंकों के होंगे।

(ग) सैद्धांतिक एवं टंकण के प्रत्येक परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।4 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 16 अ.तूबर 2012 परिशिष्ट-'ग' परीक्षा कार्यक्रम का विवरण (विस्तृत पाठ्‌यक्रम) : 1. प्रोग्रामर हेतु दो प्रकार की परीक्षाएँ का आयोजन किया जायेगा। (क) सैद्धांतिक परीक्षा (ऑनलाइन) 50 अंकों के होंगे, जिसमें निम्नलिखित विषय समाविष्ट है :- (i) विंण्डोज एवं कम्प्यूटर का परिचय, माईक्रोसॉफ्ट ऑफिस, इन्टरनेट, (ii) कम्प्यूटर का रख-रखाव एवं सॉफ्टवेयर इन्स्टाल करना, (iii) C/C++/Java/.net में प्रोग्रामिंग एवं DBMS/SAD/S/W-Engineering/Computer Networks का कौशल ज्ञान इत्यादि।

(ख) प्रयोगात्मक परीक्षा हिन्दी एवं अंग्रेजी में क्रमशः 25 25 अंकों के होंगे। (ग) सैद्धांतिक एवं टंकण के प्रत्येक परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

परिशिष्ट-'घ'

आवेदन-पत्र

डाटा इन्ट्री ऑपरेटर/आशुलिपिक/प्रोग्रामर हेतु परीक्षा का आवेदन पत्र।

1. नामः- 2. पिता का नामः- 3. माता का नामः- 4. जन्म-तिथिः- 5. कोटि :- (✓✓✓✓ चिन्ह्‌ लगायें)ः- सामान्य- अ०पि०- अनु०जाति- पिछड़ा वर्ग- अ०पि०महिला- पिछड़ा वर्ग की महिला- अ०जनजाति-

(जाति प्रमाण-पत्र की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न करें)

6. स्थायी पताः- .............................................................................................................................. ..................... ................................. ....... ............................................................................................................................................................................................................ 7. वर्त्तमान पताः- .............................................................................................................................. ..................... ............................... .......

क्र० सं० विभाग/कार्यालय का नाम पदनाम कार्यावधि
कब से कब तक
1. 2. 3. 4.
1.
2.
3.

9. वर्त्तमान पदनाम/विभाग/कार्यालय का नाम एवं अवधि :- ..................................................................................................... ................................................................................................................................................................................................................. 10. शैक्षणिक योग्यता :- ..........................................................................................................................................................................

11. आवेदित परीक्षा का नाम :- ...........................................................................................................................................................

(ग्रेड का भी उल्लेख करें)

12. परीक्षा शुल्कः- रुपये ....................(शब्दों में ...............................................................................................................................) बैक ड्राफ्ट संख्या एवं तिथि :.................................................... बैंक का नाम : ........................................................................

घोषणा-पत्र

मैं .......................................................... पुत्र/पुत्री .................................................................... एतद्‌द्वारा घोषणा करता/करती हूँ कि इस आवेदन में ऊपर दी गई सूचनाएँ सत्य एवं सही हैं। मैंने किसी प्रकार की जानकारी को नहीं छुपाया है। फिर भी यदि ऊपर में दी गई कोई जानकारी गलत सिद्ध होती है, तो उसके लिए मैं जिम्मेवार होऊँगा/होऊँगी और मैं मानता/मानती हूँ कि मेरे विरूद्ध वैधानिक/दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए मेरे आवेदन को रद्‌द किया जा सकता है। इसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। मैं विभाग के सभी नियमों का पालन करने के लिए तैयार हूँ। अनुलग्नक :- आवेदक का हस्ताक्षर5 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 16 अ.तूबर 2012 परिशिष्ट-'च'

अनुभव प्रमाण-पत्र

यह प्रमाणित किया जाता है कि ........................................... पुत्र/पुत्री श्री...................................................... वर्त्तमान पताः-........................................................................................................................................................................................... स्थायी पताः-............................................................................................................................................................................................. दिनांकः- ................................................................से ..................................................तक इस विभाग में डाटा इन्ट्री ऑपरेटर/आशुलिपिक/प्रोग्रामर के रूप में कार्य किया है।

कार्यालय प्रधान का हस्ताक्षर

नामः-

पदनामः- मुहरः-

संबंधित विभाग द्वारा सत्यापन

यह सत्यापित किया जाता है कि श्री/श्रीमती/सुश्री ..................................................................................पुत्र/पुत्री श्री .............. .......................................................... द्वारा दी गई उपर्युक्त सूचनाएँ कार्यालय अभिलेख के अनुसार सत्य एवं सही है, और उन्हें परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की जाती है।

कार्यालय प्रधान का हस्ताक्षर

नामः-

पदनामः- मुहरः-

संबंधित विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रधान द्वारा सत्यापित नहीं किये जाने पर फार्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।

————— अधी0क, सिचवालय मुिणालय,

(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु5ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 558-571+300-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 16 October 2012. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2012-10-16.558/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2012-10-16.558.