(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 6666 अमहायणअमहायणअमहायणअमहायण 1111934934934934 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 618618618618) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, मंगलमंगलमंगलमंगलवारवारवारवार,,,, 27272727 नव,बनव,बनव,बनव,बरररर 2012201220122012 सं॰ 3ए-2-वे॰पु॰(भत्ता)-17/2009—16214
वित्त विभाग
-----------
संकल्प
26 नवम्बर 2012
विषयः—नक्सल विरोधी अभियान में संलग्न अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के रूप में प्रतिनियुक्त केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के पदाधिकारियों को एस0टी0एफ0 के अनुरूप 30% विशेष भत्ता देने की स्वीकृति ।
वित्त विभाग के संकल्प संख्या 12416, दिनांक 31.12.09 द्वारा स्पेशल टास्क फोर्स के निर्धारित कर्त्तव्य के अनुरूप कार्यरत कर्मी को पुनरीक्षित मूल वेतन का 30% विशेष भत्ता की स्वीकृति प्रदान की गयी है ।
गृह (आरक्षी) विभाग के स्वीकृत्यादेश सं॰-1748, दिनांक 03.03.2010 एवं संख्या-6658, दिनांक 13.08.10 के द्वारा राज्य के नक्सली संगठनों एवं उसकी गतिविधियों पर समुचित नियंत्रण के लिए स्थानीय स्तर पर वरीय स्तर के पुलिस नेतृत्व की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के उप-समादेष्टा स्तर के पदाधिकारियोें की सेवा इन पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 27 नव,बर 2012 इन प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को वित्त विभाग के संकल्प संख्या-12416, दिनांक 31.12.2009 के आलोक में 30% विशेष भत्ता अनुमान्य किए जाने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष विचाराधीन था । सम्यक विचारोपरान्त राज्य सरकार द्वारा जिलों में नक्सल निरोधी अभियान के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के पद पर पदस्थापित केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बल के पदाधिकारियों को उनके पदस्थापन की अवधि के दौरान मूल वेतन का 30% विशेष भत्ता भुगतान की स्वीकृति करने का निर्णय लिया गया है । उपर्युक्त विशेष भत्ता संबंधित पदाधिकारियों को बिहार सरकार के अधीन प्रतिनियुक्ति पर योगदान देने की तिथि से देय होगा । इस स्वीकृति के पूर्व यह भी देखा जाएगा कि प्रतिनियुक्ति की अवधि में इन्हें केन्द्र सरकार से इस तरह का कोई विशेष भत्ता प्राप्त नहीं हो रहा है ।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से,
मो॰ सउद,
सरकार के संयुक्त सचिव।
————— अधी-क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु2ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 618-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in