Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 03 December 2012

Published 03 December 2012

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2012-12-03.645
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 12121212 अमहायणअमहायणअमहायणअमहायण 1111934934934934 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 645645645645) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, सोमसोमसोमसोमवारवारवारवार,,,, 3333 +द+द+द+दसससस-ब-ब-ब-बरररर 2012201220122012 गृह (विषेष) विभाग ------- अधिसूचना 23 नवम्बर 2012

सं0 जे॰/डी॰ई॰मिस॰-1003/2000-10214—स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 एवं पी॰आई॰टी॰एन॰डी॰पी॰एस॰ अधिनियम 1988 के प्रावधानों के आलोक में अफीम की अवैध रूप से हो रही खेती को विनष्ट करने के लिए राज्य सरकार के अधिसूचना सं॰ 10013 दिनांक 08.12.2009 के द्वारा राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर कम्पोजिट टीम का गठन किया गया था, लेकिन हाल में गृह (आरक्षी) विभाग के ज्ञापांक 1/सी॰12/2011-गृ॰आ॰-8752 के द्वारा आर्थिक अपराधों पर नियंत्रण एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु पुलिस महानिरीक्षक के प्रभार में आर्थिक अपराध इकाई का गठन किया गया है जिसमें पुलिस महानिरीक्षक को राज्य के आर्थिक अपराध से संबंधित किसी भी कांड का अनुसंधान या अनुसंधान का नियंत्रण के संबंध में आदेष पारित करने एवं आवष्यकतानुसार जिला पुलिस को आर्थिक अपराधों के अनुसंधान की गुणवाा को बढ़ाने हेतु मार्गदर्षन करने का दायित्व सौपा गया है। आर्थिक अपराध इकाई में नारकोटिक्स शाखा भी शामिल है और पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, अवैध अफीम की खेती की पहचान एवं विनष्टीकरण करने हेतु नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित है।

अब चूकिं नारकोटिक्स शाखा सीधे पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई के नियंत्रण में कार्यरत है और राज्य स्तर पर केन्द्रीय भूमिका का निर्वहन इस इकाई द्वारा किया जा रहा है ऐसी परिस्थिति में राज्य स्तरीय कम्पोजिट टीम में पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई का सदस्य होना समीचीन होगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य में अफीम की अवैध खेती के बहुसंख्यक मामले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पाये गये हैं, ऐसी परिस्थिति में संबंधित कार्रवाई के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की आवष्यकता पड़ती है। विषेष अभियानों में अर्द्धसैनिक बलों को भी शामिल किया जाता है। अतः अपर पुलिस महानिदेषक, अपराध अनुसंधान, बिहार, पटना के स्थान पर अपर पुलिस महानिदेषक, (विधि-व्यवस्था) बिहार, पटना को राज्य स्तरीय कम्पोजिट टीम का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार जिला स्तरीय कम्पोजिट टीम में जिला समार्हाा के प्रतिनिधि के तौर पर अपर समार्हाा स्तर के एक पदाधिकारी को सम्मिलित किया गया है।अब उपरोक्त संषोधन के परिप्रेक्ष्य में राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय कम्पोजिट टीम का पुनर्गठन किया गया है जो निम्न प्रकार हैः- राज्य स्तरीय कम्पोजिट टीम (1) अपर पुलिस महानिदेषक (विधि-व्यवस्था), बिहार, पटना - अध्यक्ष 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 3 +दस-बर 2012 (2) पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना - सदस्य (3) उत्पाद आयुक्त, बिहार, पटना - सदस्य (4) प्रधान मुख्य वन संरक्षक, बिहार, पटना के मनोनित प्रतिनिधि - सदस्य (5) संयुक्त निदेषक, आई॰बी॰(खुफिया विभाग), पटना के मनोनित प्रतिनिधि - सदस्य (6) विषेष सचिव, गृह (विषेष) विभाग, बिहार, पटना - सदस्य (7) नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो, भारत सरकार के मनोनित प्रतिनिधि - सदस्य (8) पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना - सदस्य सचिव।

जिला स्तरीय कम्पोजिट टीम

(1) पुलिस अधीक्षक - अध्यक्ष (2) वन प्रमंडल पदाधिकारी - सदस्य (3) अपर समार्हाा (राजस्व) - सदस्य (4) विषेष शाखा के पदाधिकारी - सदस्य (5) उत्पाद अधीक्षक - सदस्य सचिव। उपरोक्त दोनों स्तरों पर गठित कम्पोजिट टीम अपने-अपने क्षेत्राधिकार में एक दूसरे से समन्वय स्थापित करते हुए अफीम की अवैध रूप से की जा रही खेती को विनष्ट करने के कार्य के साथ-साथ अन्य अवैध मादक पदार्थों को विनष्ट करने के लिए समुचित कार्रवाई हेतु अधिकृत की जाती है।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, प्रीता वर्मा, सरकार के विषेष सचिव।

—————

अधी.क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु+ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 645-571+20-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 03 December 2012. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2012-12-03.645/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2012-12-03.645.