Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 05 December 2012

Published 05 December 2012

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2012-12-05.650
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 14141414 अमहायणअमहायणअमहायणअमहायण 1111934934934934 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 650650650650) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, बुधबुधबुधबुधवारवारवारवार,,,, 5555 )द)द)द)दसससस+ब+ब+ब+बरररर 2012201220122012 पर्यावरण एवं वन विभाग ------ अधिसूचना 26 नवम्बर 2012

सं0 वन/पर्या-15/2012—634 (ई०)/प०व०—पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा हरियाली मिशन अन्तर्गत ''कृषि वानिकी'' योजना की स्वीकृति संकल्प संख्या वन/पर्या० 15/2012-573(ई) प०व० दिनांक 08.10.2012 के द्वारा दी गई है। इस संकल्प की कंडिका 5 (क) में निजी जमीन पर पौधारोपण हेतु किसानों/अन्य व्यक्तियों के चयन के लिए समिति का प्रावधान किया गया है। चूकि जिला वन प्रसार पदाधिकारी एवं प्रखंड वन प्रसार पदाधिकारियों का अभी चयन नहीं हुआ है, इसलिए वर्ष 2012-13 के लिये निर्दिष्ट जिलों हेतु किसानों/अन्य व्यक्तियों के चयन हेतु केवल जिला स्तर पर निम्नवत्‌ समिति का गठन किया जाता है :-

(1) वन प्रमंडल पदाधिकारी - अध्यक्ष
(2) जिला कृषि पदाधिकारी - सदस्य
(3) जिला बागवानी पदाधिकारी - सदस्य

2. बैठक के लिए न्यूनतम दो पदाधिकारियों का कोरम होगा। 3. जिला स्तरीय समिति से संबंधित अभिलेखों का संधारण अगले आदेश तक वन प्रमंडल पदाधिकारी कार्यालय द्वारा किया जायेगा। इस योजना में शामिल होने के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में प्राप्त आवेदनों को एक अलग पंजी में उनकी प्राप्ति के क्रम में प्राथमिकता के आधार पर अंकित करते हुए संधारित किया जायेगा। साथ ही साथ प्राप्त आवेदनों पर भी पंजीकृत क्रमांक तिथि सहित अंकित किया जायेगा।4. समिति के लक्ष्य के अधीन, मिशन/विभाग द्वारा निर्गत मार्गनिर्देश के आलोक में कृषि वानिकी योजना में शामिल होने वाले उपयुक्त किसानों एवं अन्य व्यक्तियों का उनके आवेदन के आधार पर चयन किया जायेगा। 5. वर्ष 2012-13 के लिये पटना, आरा, बक्सर, पष्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, वैषाली, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किषनगंज (कुल 11 जिलों) में योजना प्रांरभ की जानी है। आवेदन आमंत्रित करने हेतु प्रमुख अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है जिसमें आवेदन देने की अंतिम तिथि 7 दिसम्बर 2012 है। प्रकाशित विज्ञापन की एक प्रति अनुलग्नक- 1 में संलग्न है। 6. वन प्रमडल पदाधिकारी प्रकाशित विज्ञापन की प्राथमिकता क्रमांक क से ड. तक के लिए प्राप्त आवेदनों की अलग-अलग सूची अनुलग्नक 2 में संलग्न प्रपत्र में बनायेंगे एवं दिनांक 15 दिसम्बर तक इसकी सूचना 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 5 )दस+बर 2012 अनुलग्नक 3 में अंकित प्रपत्र में नोडल पदाधिकारी हरियाली मिशन को भेजते हुए प्रति संबंधित वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक को देंगे। 7. तत्पश्चात विभाग द्वारा संसूचित लक्ष्य के अनुसार इस सूची में से किसानों का चयन उपरोक्त कंडिका (1) में गठित समिति के द्वारा दिनांक 25 दिसम्बर तक पूरा किया जायेगा। 8. चयनित किसानों/लाभान्वितों के नाम दिनांक 30 दिसम्बर तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं नोडल पदाधिकारी हरियाली मिशन को प्राप्त हो जाना चाहिये।

9. अगले वर्षों के लिये अलग से अधिसूचना निर्गत की जायेगी। 10. इन दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन के लिये समय-समय पर अलग से निर्देश जारी किये जायेंगे। 11. समिति गठन की यह अधिसूचना वर्ष 2012-13 तक प्रभावी होगी।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, दीपक कुमार सिंह, सरकार के सचिव।

—————

अधी-क, सिचवालय मुिणालय,

(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु)ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 650-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 05 December 2012. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2012-12-05.650/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2012-12-05.650.