Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 14 December 2012

Published 14 December 2012

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2012-12-14.669
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 23232323 अमहायणअमहायणअमहायणअमहायण 1111934934934934 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 669669669669) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, शुबशुबशुबशुबवारवारवारवार,,,, 14141414 *दस,ब*दस,ब*दस,ब*दस,बरररर 2012201220122012 अधीक्षक का कार्यालय पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना -------- निविदा सूचना

सं0 16360—पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना के लिए आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का कार्य एक्स आर्मी मैन से कार्य कराने के लिए डी0जी0आर0, में निबंधित एजेंसी से निविदा प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों अंदर निबंधित डाक अथवा स्पीड पोस्ट से निविदा आमंत्रित की जाती है। इस निविदा की सारी जानकारियां बिहार सरकार के बेबसाईट www.prdfbihar.gov.in के अतिरिक्त पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना के बेबसाईट www.pmch.in पर प्राप्त किया जा सकता है। निविदा प्रकाशन के पश्चात किसी भी कार्य दिवस को अधीक्षक कार्यालय से निविदा के शर्त्त एवं सूची प्राप्त की जा सकती है।

निविदा की शर्त्ते पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना के आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था हेतु सिर्फ डी0जी0आर0 में निबंधित एजेंसी द्वारा निविदा आमंत्रित की जाती है। चयनित एजेंसी द्वारा आतंरिक सुरक्षा व्यवस्था का कार्य सिर्फ एक्स आर्मी मैन द्वारा ही कराना होगा। एक्स आर्मी मैन की संख्या 76 होगी। उसी संख्या में से आवश्यकता अनुसार सुपरवाईजर रखना होगा। बिहार सरकार द्वारा स्वीकृति प्राप्त होने पर एक्स आर्मी मैंन की सख्या बढ़ाने (करीब 127) पर सबंधित संस्था को उपलब्ध कराने में सक्षम होना चाहिए।

निविदा दो प्रकार की होगी :-(1) तकनिकी निविदा एवं (2) वित्तीय निविदा।

तकनिकी एवं वित्तीय निविदा कम्प्यूटर से टंकित मूल प्रति एवं दोहरी प्रतियों में अलग-अलग सील बन्द लिफाफे मेें देना होगा। लिफाफे पर तकनिकी निविदा एवं वित्तीय निविदा स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। हस्तलिखित, कंटिग, ओभर राईटिंग निविदा स्वीकार नहीं किया जायेगा। निविदा अधीक्षक, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना के पद नाम से सिर्फ निबंधित डाक या स्पीड पोस्ट के द्वारा निविदा प्रकाशन के तिथि से 21 (इक्कीस) दिनों के अन्दर निश्चित रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए। कुरियर एवं हाथों-हाथ जमा निविदा पर विचार नहीं किया जायेगा। समय सीमा के बाद प्राप्त निविदा पर विचार नहीं किया जायेगा।

तकनिकी निविदा

(1) डी0जी0आर0 में निबंधित एजेंसी को EMPANELMENT Cerfificate संलग्न करना होगा। (2) डी0जी0आर0 में EMPANELMENT Cerfificate के वर्त्तमान में मान्य होने का प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 14 *दस,बर 2012

(3) निविदादाता को आवासीय प्रमाण-पत्र एवं चरित्र प्रमाण-पत्र निविदा के साथ संलग्न करना होगा। (4) निविदादाता को सेंंट्रल एक्साईज, पटना में निबंधित होना चाहिए। (5) निविदादाता को पैन कार्ड का अभिप्रमाणित छाया प्रति संलग्न करना होगा। (6) निविदादाता को ई0पी0एफ0 एवं ई0एस0आई0सी0 में निबंधित होने का पूरा कागजात संलग्न करना होगा। (7) निविदादाता को 1,00,000=00 (एक लाख) रूपये मात्र का बैक ड्राफ्ट जो अधीक्षक, पी0एम0सी0एच0, पटना के नाम से प्रतिभूत होगा, अग्रधन की राषि के रूप में संलग्न करना होगा।

(8) निविदादाता को एक साल का औडिट बैलेस सीट संलग्न करना होगा। (9) एक्स आर्मी मैन मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना चाहिए। साथ ही उसकी उम्र 50 वर्ष से कम होना चाहिए।

(10) एक्स आर्मी मैन (सुरक्षा प्रहरी) का वर्दी संस्थान के पदाधिकारी के साथ परामर्श करने के उपरांत ही एजेंसी के द्वारा ही निर्धारित एवं आपूर्ति की जायेगी।

(11) निविदादाता का दर स्वीकृत होने के पश्चात्‌ सभी शर्त्त मानने का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। (12) एक्स आर्मी मैंन को मेडिकल जाँच के लिए बोर्ड के समक्ष उम्र संबधी कागजात अथवा डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति प्रस्तुत करना होगा एवं मेडिकल जाँच के पूर्व एजेंसी को एक्स आर्मी मैन की सूची फोटो सहित प्रस्तुत करना होगा।

(13) न्यूनतम दर अनुमोदित होने के पश्चात्‌ एजेंसी को एक्स आर्मी मैन का मेडिकल जाँच संस्थान के गठित मेडिकल बोर्ड के द्वारा कराना होगा उसके बाद ही कार्य आदेष दिया जायेगा।

(14) बिना कारण बताये निविदा को स्वीकृत/अस्वीकृत करने का अधिकार अधीक्षक, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना को सुरक्षित रहेगा।

(15) दोनों उपाधीक्षक/अस्पताल प्रबंधक सह-सलाहकार/स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा तीनों पाली के कार्यरत एक्स आर्मी मैन का उपस्थिति पंजी अवलोकन करने एवं रिपोर्ट करने का अधिकार होगा।

(16) एक्स आर्मी मैंन का कार्य संतोषप्रद नहीं होने पर एजेंसी को 10,000=00 (दस हजार) रुपये मात्र प्रतिदिन तक आर्थिक दंड दिया जायेगा। बार-बार कार्य असंतोषजनक होने पर एजेंसी की सेवा समाप्त की जा सकती है। (17) किसी भी विवाद के लिए न्यायिक क्षेत्र पटना होगा। (18) सरकार द्वारा आवंटन उपलब्ध होने पर भुगतान नियमानुकूल की जायेगी। भुगतान में विलम्ब होने पर किसी प्रकार का सूद (ब्याज) देय नहीं होगा।

(19) अग्रसारण पत्र के साथ एक सूची लगी हुई होनी चाहिए जिसमें अनुलग्नकों का नाम एवं उनका पृष्ठ संख्या अंकित होना चाहिए। अंकित पृष्ठोें की कुल संख्या भी अंकित होनी चाहिए।

(20) बंद लिफाफा पर एजेंसी का नाम एवं पूर्ण पता साफ-साफ होना चाहिए। लिफाफा पर सुरक्षा कार्य हेतु तकनिकी निविदा एवं वित्तीय निविदा स्पष्ट लिखा होना चाहिए।

(21) अगर प्रथम निम्न दर वाले फर्म (L1) को कार्य का आदेश देने के बाद वे कार्य नहीं करते है, या उनका कार्य संतोषजनक नहीं रहता है तो अगर द्वितीय निम्न दर वाला (L2) फर्म पहले निम्न दर वाले (L1) फर्म के अनुमोदित दर पर कार्य करने के लिए सहमत होते है तो द्वितीय निम्न दर वाले (L2) फर्म को कार्य करने का आदेश दे दिया जायेगा तथा प्रथम निम्न दर वाले फर्म का अग्रधन जब्त करते हुए उनके फर्म को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जायेगी।

वित्तीय निविदा (1) वित्तीय निविदा में ई0पी0एफ0, ई0एस0आई0 एवं श्रम नियमावली के अन्तर्गत देय राशि एवं अन्य देय राशि के साथ प्रति एक्स आर्मी मैन का दर अंकित करना होगा।

स्थान-पटना दिनांक 13 दिसम्बर 2012

(ह0) अस्पष्ट, अधीक्षक।

————— अधी-क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु*ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 669-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 14 December 2012. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2012-12-14.669/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2012-12-14.669.