(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 27272727 अमहायणअमहायणअमहायणअमहायण 1111934934934934 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 672672672672) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, मंगलमंगलमंगलमंगलवारवारवारवार,,,, 18181818 ,दस.ब,दस.ब,दस.ब,दस.बरररर 2012201220122012 सं0 कम्प0-06/2012-2383 ;kstuk ,oa fodkl foHkkx
¼vFkZ ,oa lkaf[;dh funs'kky;½
&&&&&&&&
संकल्प
14 fnlEcj 2012
विषयः—''बिहार सांख्यिकी तंत्र विकास अभिकरण (बी0एस0एस0डी0ए0)'' (Bihar Statistical System Development Agency) (BSSDA) सोसाईटी के गठन एवं इसकी नियमावली की स्वीकृति के संबंध में।
अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक एवं विश्वसनीय ऑकड़ों का संग्रहण, संकलन, विश्लेषण एवं प्रतिवेदन लेखन का कार्य किया जाता है। इसके तहत कृषि सांख्यिकी, जीवनांक सांख्यिकी, आर्थिक सांख्यिकी आदि का संग्रहण भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा निर्धारित मापदण्डों के साथ-साथ राज्य सरकार के विभिन्न प्रक्षेत्रों में योजनाओं के सूत्रण, कार्यान्वयन, अनुश्रवण एवं नीतिगत फैसलों के लिए वैज्ञानिक आधार प्रस्तुत करने हेतु अपेक्षित ऑकड़ों का संग्रहण, संकलन एवं विश्लेषण किया जाता है।
(2) भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर विकास एवं जन-सामान्य की जागरुकता की अपेक्षाओं के अनुरुप अन्तर्राष्ट्रीय मापदण्डों के अनुसार सांख्यिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण हेतु भारत सांख्यिकी सुदृढ़ीकरण योजना प्रारम्भ की है। बिहार राज्य इस योजना में सम्मिलित है। इस योजना के प्रावधानों के अनुरुप राज्य में सांख्यिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण हेतु Bihar State Strategic Statistics Plan (BSSSP) योजना लागू की गयी है। इस योजना के कार्यान्वयन के फलस्वरुप 20-Core Statistics अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय मापदण्डों के अनुरुप राज्य में उपलब्ध होगा, जिससे राज्य के विकास की गतिविधि तीव्र होने में सहायता के साथ-साथ जन-सामान्य की राज्य की व्यवस्था के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 18 ,दस.बर 2012 (4) इस प्र्रकार, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय का दायित्व विगत दिनों में काफी विस्तृत हो गया है। भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित योजनाओं में से कई योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए राज्य को भारत सरकार से निधि प्राप्त होती है, परन्तु इन निधियों का उपयोग वत्र्तमान वित्तीय व्यवस्था के प्रावधानों के कारण करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। फलस्वरुप प्राप्त राशि या तो प्रत्यार्पित करनी होती है तथा उसी राशि को पुनःवैधिकृत कराना होता है अथवा वह अव्यवहृत रह जाती है तथा राशि भारत सरकार को वापस करनी पड़ती है।
(5) इतने बड़े पैमाने पर योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए निदेशालय में पर्याप्त मानवबल की कमी है। सांख्यिकी संग्रहण एवं विश्लेषण की योजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर अल्पकालिक मानवबल की आवश्यकता होती है। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया के जटिल होने के कारण नियुक्ति नहीं की जा पाती है, जिसके फलस्वरुप मानवबल की कमी को दूर करना संभव नहीं हो पाता है तथा कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने में कठिनाई होती है। (6) कतिपय विकसित राज्यों यथा कर्नाटक में इन योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु सोसाईटी का गठन किया गया है एवं सोसाईटी के माध्यम से उपर्युक्त जटिलताओं से मुक्त होकर योजनाओं का कार्यान्वयन सफलतापूर्वक कराया जा रहा है।
(7) उपर्युक्त बिन्दुओं के आलोक में बिहार राज्य में अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के दायित्वों के त्वरित निष्पादन को ध्यान में रखकर एक सोसाईटी के गठन के प्रस्ताव एवं सोसाईटी के नियमावली पर राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है। यह सोसाईटी सोसाईटी निबंधन अधिनियम 1860 के अधीन निबंधित होगा। इस सोसाईटी का नाम ''बिहार सांख्यिकी तंत्र विकास अभिकरण (बी0एस0एस0डी0ए0)'' (Bihar Statistical System Development Agency) (BSSDA) है। इस सोसाईटी पर प्रशासनिक नियंत्रण योजना एवं विकास विभाग का होगा।
(8) सोसाईटी का मुख्य कार्यालय पटना, बिहार में होगा, जो आवश्यकतानुसार राज्य के अंदर या बाहर एक अथवा अनेक शाखाएॅ स्थापित कर सकेगी। सोसाईटी का पंजीकृत कार्यालय वत्र्तमान में अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, बैरक संख्या-17, पुराना सचिवालय, पटना-800015 होगा।
(9) सोसाइटी का कार्यक्षेत्र संपूर्ण बिहार राज्य होगा। (10) यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
आदेशः—आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाए तथा इसकी प्रतियाँ सभी विभागों/सभी विभागाध्यक्षों एवं महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाए। बिहार-राज्यपाल के आदेश से, विजय प्रकाश, सरकार के प्रधान सचिव।
————— अधी/क, सिचवालय मुिणालय,
(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु,ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 672-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in