(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 22229999 अमहायणअमहायणअमहायणअमहायण 1111934934934934 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 674674674674) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, वृहःपवृहःपवृहःपवृहःपितितितितवारवारवारवार,,,, 20202020 +दस-ब+दस-ब+दस-ब+दस-बरररर 2012201220122012 सं॰ 3/एम॰-078/2005 सा॰प्र॰-17415
सामान्य प्रशासन विभाग
———
संकल्प
20 दिसम्बर 2012
विषयः-संविदा के आधार पर नियोजन एवं नियोजन की प्रक्रिया स्थगित रखे जाने के संबंध में। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग सम्प्रति सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प ज्ञापांक 2401 दिनांक 18.07. 2007 (समय-समय पर यथा संशोधित) द्वारा संविदा के आधार पर एक सीमित/अल्प अवधि के लिए नियोजन की प्रक्रिया एवं मार्गदर्शन सिद्धान्त निरूपित किये गये हैं। उक्त संकल्प के आलोक में विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत पदों के विरुद्ध नियमित नियुक्ति में हो रहे विलम्ब को देखते हुए उक्त पदों के विरुद्ध संविदा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया अपनाई जा रही है अथवा उन पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इसके अलावा कुछ विभागों द्वारा नये-नये पदों के सृजन सहित उन पदों पर संविदा के आधार पर नियोजन भी किया जा रहा है।
2. संविदा चयन की प्रक्रिया को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभागीय संकल्प ज्ञापांक 2401 दिनांक 18.07.2007 में संशोधन किए जाने की कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है । इसलिए अब विभिन्न विभागों के द्वारा संविदा पर नियोजन की कार्रवाई नई नीति के अनुरूप ही किया जाना श्रेयष्कर होगा ।
3. उपर्युक्त आलोक में राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि विभिन्न विभागों के द्वारा क्षेत्रीय स्तरों के लिए सृजित पदों के विरुद्ध संविदा के आधार पर नियोजन की कार्रवाई नहीं की जाए एवं सामान्य प्रशासन विभाग 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 20 +दस-बर 2012 निर्गत विभागीय संकल्प ज्ञापांक 2804 दिनांक 29.03.2010 (समय-समय पर यथा संशोधित) के लिए यह रोक प्रभावी नहीं रहेगा। आदेश :-आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय तथा इसकी प्रतियाँ सभी विभाग/सभी विभागाध्यक्ष/बिहार लोक सेवा आयोग/बिहार कर्मचारी चयन आयोग/सभी प्रमंडलीय आयुक्त/सभी जिला पदाधिकारी को भेजी जाय।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से,
नवीन चन्द्र झा,
सरकार के संयुक्त सचिव।
—————
अधी.क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु+ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 674-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in