िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 12121212 पौषपौषपौषपौष 1111934934934934 ((((शशशश0000))))
((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 15151515) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, बुधबुधबुधबुधवारवारवारवार,,,, 2 2 2 2 जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15) 2013201320132013 जल संसाधन विभाग ------- vf/klwpuk 27 सितम्बर 2012
सं0 22/नि0सि0(वीर0)-07-08/2009/1067—श्री राजीव नन्दन मौर्य, तत्कालीन कार्यपालक अभियन्ता, पूर्वी तटबंध प्रमण्डल सं0-2, वीरपुर के पत्रांक 306 दिनांक 4.4.05 द्वारा श्री विजय चन्द्र ठाकुर, तत्कालीन कनीय अभियन्ता, पूर्वी तटबंध प्रमण्डल सं0-2, वीरपुर के विरुद्ध स्थानान्तरण आदेश का अनुपालन नहीं करने, उनके लिए आवंटित आवास में नहीं रहने, उच्चाधिकारियों के आदेश का अवहेलना करने संबंधी आरोप प्रतिवेदित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा की गयी। कार्यपालक अभियन्ता से प्राप्त पत्र के आलोक में मुख्य अभियन्ता, जल संसाधन विभाग, वीरपुर से इस संबंध में स्पष्ट मंतव्य की मांग की गयी। इस संबंध में मुख्य अभियन्ता द्वारा प्राप्त कराये गये जॅाच प्रतिवेदन के आलोक में आरोप गठित करते हुए विभागीय पत्रांक 891 दिनांक 18.8.06 द्वारा स्पष्टीकरण पूछा गया। साथ ही श्री राजीव नन्दन मौर्य, तत्कालीन कार्यपालक अभियन्ता से भी विभागीय पत्रांक 844 दिनांक 17.8.06 से स्पष्टीकरण पूछा गया। दोनों अभियन्ताओं से प्राप्त स्पष्टीकरण की समीक्षा की गयी। समीक्षा में पाया गया कि एक दूसरे के विरुद्ध आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए प्रशासनिक अनुशासनहीनता का वातावरण सृजन करने के लिए दोनों दोषी है। उपरोक्त अनुशासनहीनता का वातावरण सृजन करने के लिए श्री राजीव नन्दन मौर्य को निम्न दण्ड देने का निर्णय लिया गया हैः-
(1) चेतावनी (2) यह ध्यान रखेगें की भविष्य में इसकी पुनरावृति न हो। उक्त निर्णय श्री राजीव नन्दन मौर्य, तत्कालीन कार्यपालक अभियन्ता को संसूचित किया जाता है।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, जे0 एन0 पी0 सिन्हा, सरकार के अवर सचिव।
————— अधी*क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु0ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 15-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in