(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 12121212 पौषपौषपौषपौष 1111934934934934 ((((शशशश0000))))
((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 26262626) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, बुधबुधबुधबुधवारवारवारवार,,,, 2 2 2 2 जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15) 2013201320132013 जल संसाधन विभाग
-------
vf/klwpuk
28 नवम्बर 2012
सं0 22/नि0सि0(वीर0)-07-10/2009/1314—पूर्वी कोशी मुख्य नहर का पुर्नस्थापन कार्य कराने हेतु कुल चार ग्रुपों में बांटकर निविदा आमंत्रित की गयी थी। ग्रुप सं0-1, 3 एवं 4 में सभी औपचारिकताए पूरी कर कार्य प्रारम्भ किया गया। परन्तु उक्त ग्रुप सं0-2 से संबंधित पूर्व में कराये गये कार्यो का न तो अंतिम विपत्र तैयार किया गया और न ही अंतिम विपत्र पारित किया गया। फलस्वरूप उक्त ग्रुप सं0-2 का कार्य समय पर प्रारम्भ नहीं किया जा सका। जिसके लिए श्री प्रदीप कुमार दास, कार्यपालक अभियन्ता, अनुसंधान एवं शोध प्रमण्डल, वीरपुर को प्रथम द्रष्टया दोषी मानते हुए विभागीय अधिसूचना ज्ञाप सं0-825 दिनांक 21.8.09 द्वारा निलंबित करते हुए बिहार सरकार सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के नियम 17 के तहत विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया।
उक्त निर्णय के आलोक में श्री दास के विरूद्व बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के नियम 17 के तहत विभागीय संकल्प सह ज्ञाप सं0-1187 दिनांक 2.11.09 से विभागीय कार्यवाही संचालित की गयी।
संचालन पदाधिकारी द्वारा आरोपित पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार दास, कार्यपालक अभियन्ता (निलंबित) के विरूद्व आरोप प्रमाणित नहीं पाया गया। संचालन पदाधिकारी से प्राप्त जॅाच प्रतिवेदन की सम्यक समीक्षा विभाग एवं 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 2 जनवर(cid:15) 2013 कार्यपालक अभियन्ता को विभागीय अधिसूचना सं0-155 दिनांक 7.2.12 द्वारा निलंबन से मुक्त करते हुए दोषमुक्त करने का निर्णय श्री दास को संसूचित किया गया। उक्त आदेश के क्रम में महालेखाकार (ले0 एवं हकदारी) का कार्यालय, पटना द्वारा श्री दास के निलंबन अवधि 21.8.09 से 6.2.12 को क्या माना जाय तथा इस अवधि को कर्तव्य अवधि माना जायेगा एवं उक्त अवधि में पूर्ण वेतन एवं भत्ते देय होंगे अथवा नहीं इस पर विभागीय निर्णय/स्वीकृति की अपेक्षा की गयी है।
उक्त के आलोक में मामले की समीक्षा की गई एवं निर्णय लिया गया कि श्री प्रदीप कुमार दास, तत्कालीन कार्यपालक अभियन्ता का निलंबन अवधि कर्तव्य अवधि मानी जायेगी एवं पूर्ण वेतनादि देय होगा। निलंबन अवधि में प्राप्त की गई भत्ता का समायोजन करने के बाद शेष राशि का भुगतान किया जायेगा। सरकार का उक्त निर्णय श्री प्रदीप कुमार दास, तत्कालीन कार्यपालक अभियन्ता को संसूचित किया जाता है।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से,
जे0 एन0 पी0 सिन्हा,
सरकार के अवर सचिव।
————— अधी*क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु0ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 26-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in