(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 26262626 पौषपौषपौषपौष 1111934934934934 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 66666666) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, बुधबुधबुधबुधवारवारवारवार,,,, 16161616 जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15) 2013201320132013 सं0 07-सू॰ प्रा॰-190/2011—59 सूचना प्रावैधिकी विभाग ------ संकल्प 11 जनवरी 2013 विषयः- राज्य सरकार के अधीन कार्यरत सचिवालय सहायकों/पर्यवेक्षकीय संवर्गों एवं समूह ''ग'' के कर्मियों को कम्प्यूटर सक्षमता प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रशिक्षण शुल्क के रूप में भुगतेय राशि के अग्रिम भुगतान के संबंध में।
सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना की अधिसूचना संख्या 1609, दिनांक 14.05.2011 द्वारा बिहार सरकारी सेवक (सम्पुष्टि के लिए कम्प्यूटर सक्षमता) नियमावली, 2011 अधिसूचित किये जाने के आलोक में सूचना प्रावैधिकी विभाग द्वारा निर्गत संकल्प ज्ञापांक 1285, दिनांक 08.11.2011 की कंडिका-3(i) में निहित प्रावधान के अनुसार राज्य सरकार के अधीन कार्यरत सचिवालय सहायकों/पर्यवेक्षकीय संवर्गों एवं समूह ''ग'' के कर्मियों को कम्प्यूटर सक्षमता प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु परीक्षा शुल्क एवं कोर्स फीस के रूप में कुल राशि 5,170 (पाँच हजार एक सौ सत्तर) रुपये मात्र निर्धारित था, जिसका वहन निबंधन के समय सरकारी कर्मियों को स्वयं अपने संसाधन से करना है, परन्तु आवश्यक प्रमाणकों को समर्पित किये जाने के पश्चात् उसकी प्रतिपूर्त्ति राजकोष से की जायेगी।
2. दिनांक 01.04.2012 के प्रभाव से भारत सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित सेवा शुल्क की दर 10.3% से बढ़कर 12.36% हो जाने के फलस्वरूप संकल्प ज्ञापांक-529 दिनांक 19.04.2012 द्वारा प्रशिक्षण शुल्क कुल 5,262 (पाँच हजार दो सौ बासठ) रुपये मात्र निर्धारित किया गया है।
3. सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के उक्त अधिसूचना के आलोक में प्रशिक्षण से संबंधित नीति निर्धारण एवं परीक्षा सम्पन्न कराने का दायित्व सूचना प्रावैधिकी विभाग को दिया गया है।
4. उक्त प्रशिक्षण शुल्क जमा किये जाने संबंधी मामले में कतिपय कर्मचारी संगठनों द्वारा कई फोरम पर आपत्ति व्यक्त किया गया है। साथ-ही-साथ कर्मियों द्वारा प्रशिक्षण शुल्क स्वयं अपने संसाधन से जमा किये जाने के कारण वे प्रशिक्षण हेतु निबंधन कराने में अभिरूचि नहीं दिखाते हैं, जिसके कारण प्रशिक्षण हेतु निबंधन की संख्या काफी कम है। फलतः राज्य सरकार के एक प्रगतिशील निर्णय का कार्यान्वयन बाधित हो रहा है। 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 16 जनवर(cid:15) 2013 राशि किस-किस कर्मी के प्रशिक्षण हेतु स्वीकृत की जा रही है। स्वीकृति पदाधिकारी संबंधित कर्मी के नियंत्री पदाधिकारी होंगे। कर्मी के द्वारा राशि स्वीकृति के एक वर्ष के अन्दर में कम्प्यूटर सक्षमता जाँच परीक्षा का उर्त्तीणता का प्रमाण-पत्र जमा किया जाना होगा। एक वर्ष के उपरांत कम्प्यूटर सक्षमता जाँच परीक्षा का उत्तीर्णता का प्रमाण-पत्र जमा नहीं किया जायेगा तो वैसे संबंधित कर्मी के वेतन मद से प्रशिक्षण व्यय हेतु स्वीकृत की गयी राशि की कटौती 4 (चार) वार्षिक किस्तों अथवा रु० 150 (एक सौ पचास) मात्र मासिक किस्त में वसूली की कार्रवाई की जायेगी। वसूली की गयी राशि को स्थापना शीर्ष के संबंधित निर्धारित मुख्यशीर्ष एवं उपमुख्य शीर्ष के लघुशीर्ष-911-घटायें अधिक अदायगियों की वसूली उपशीर्ष-002-अधिक/अनापेक्षित निकासी की गई राशि की वापसी शीर्ष में जमा करा दिया जायेगा। साथ-ही- साथ उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कर्मियों के प्रशिक्षण शूल्क की भी वापसी स्थापना शीर्ष (जिस उपशीर्ष से वेतन की निकासी होती है) के विषय शीर्ष प्रशिक्षण व्यय में प्रावधानित राशि से किया जायेगा।
6. इस शर्त्त के साथ अनुमोदित कि आवश्यक प्रमाणकों को समर्पित किये जाने के पश्चात् उसकी प्रतिपूर्त्ति राजकोष से किये जाने की व्यवस्था अक्षुण्ण रहेगी। आदेशः—आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को राजकीय राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय और इसकी प्रति सभी विभाग/विभागाध्यक्ष/प्रमंडलीय आयुक्त/जिलाधिकारी/ अनुमंडलाधिकारी को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी जाय।
नोटः—राज्य सरकार के अधीन कार्यरत सचिवालय सहायकों/पर्यवेक्षकीय संवर्गों एवं समूह ''ग'' के कर्मियों को कम्प्यूटर सक्षमता प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रशिक्षण शुल्क के रूप में भुगतेय राशि के अग्रिम भुगतान के संकल्प को इन्टरनेट पर बेवसाईट http://gov.bih.nic.in एवं www.biharonline.gov.in के माध्यम से डाउन लोड किया जा सकता है।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, अरूण कुमार सिंह, सरकार के प्रधान सचिव ।
————— अधी*क, सिचवालय मुिणालय,
(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु0ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 66-571+500-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in