Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 24 January 2013

Published 24 January 2013

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2013-01-24.81
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 4444 माघमाघमाघमाघ 1111934934934934 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 88881111) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, वृहःपवृहःपवृहःपवृहःपितितितितवारवारवारवार,,,, 24242424 जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15) 2013201320132013 जल संसाधन विभाग ------- अधिसूचना 15 जनवरी 2013सं0 17/विविध-11-20/2012-96—दुर्गावती जलाशय परियोजना के निर्माण अंतर्गत कैमूर जिला के करमचट गाँव के पास शेरगढ़ पहाड़ी एवं राजदेव पहाड़ी को जोड़ते हुये अर्थेन डैम का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना के निर्माण के फलस्वरूप कैमूर जिला के रामपुर प्रखण्ड के ग्राम करमचट एवं अधौरा प्रखण्ड के ग्राम भुड़ली पूर्णरूपेण प्रभावित होंगे। वृहत एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं के कार्यान्वयन के फलस्वरूप भू-अर्जन एवं विस्थापितों के पुनर्वास हेतु जल संसाधन विभाग के पत्रांक 3915 दिनांक 31.08.88 द्वारा विशेष मापदण्ड एवं प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा निर्धारित मापदण्ड के आलोक में कैमूर जिला के रामपुर प्रखण्ड के करमचट गांव के विस्थापितों को कैमूर जिला के ही ग्राम-इब्राहिमपुर एवं अदमापुर तथा अघौरा प्रखंड के विस्थापितों को रोहतास जिला के बादलगढ़ में पूर्व में ही वांछित सुविधाओं के साथ पुनर्वासित करने की कार्रवाई की गई थी। इस संबंध में विस्थापित परिवारों को पुनर्वासित किये जाने हेतु पूर्व में जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में पुनर्वास समन्वय समिति दुर्गावती जलाशय परियोजना का गठन किया गया था। विस्थापितों के पुनर्वास के संबंध में पूर्व में दिनांक 07.03.06 एवं 14.07.06 को पुनर्वास समन्वय समिति की बैठक भी की गयी है। विस्थापित परिवारों की वास्तविक सूची का सत्यापन समाहर्त्ता, कैमूर के द्वारा किया जा रहा है। उन्हें विभागीय पत्रांक 1981 दिनांक 05.12.12 के द्वारा वर्ष 1989 के पंचाट की सूची सत्यापन हेतु भेजी गई है (पत्र की प्रतिलिपि संलग्न)। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना से विस्थापित परिवारों का पुनर्वास स्थल रोहतास एवं कैमूर दो जिला से संबंधित है जबकि पूर्व में गठित समन्वय समिति जिला पदाधिकारी कैमूर की अध्यक्षता में गठित की गयी है। जल संसाधन विभाग के पत्रांक 3915 दिनांक 31.08.88 द्वारा विस्थापितों के पुनर्वास हेतु निर्धारित मापदण्ड की कंडिका 3 के अनुसार एक से अधिक जिला में परियोजना/पुनर्वास स्थल का कार्य क्षेत्र पड़ने की दशा में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्रमंडलीय आयुक्त पुनर्वास समन्वय समिति के अध्यक्ष होंगे। विभागीय पत्रांक 3915 दिनांक 31.08.88 की कंडिका-3 में वर्णित प्रावधान के आलोक में दुर्गावती जलाशय परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास हेतु पूर्व से गठित पुनर्वास समन्वय समिति के समीक्षा के क्रम में सम्यक विचारोपरांत पूर्व से गठित समन्वय समिति को विलोपित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त पटना प्रमंडल की अध्यक्षता में पुनर्वास समन्वय समिति का गठन निम्न प्रकार से किया जाता हैः- 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 24 जनवर(cid:15) 2013

1 प्रमंडलीय आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना अध्यक्ष पुनर्वास समन्वय समिति
2 संबंधित क्षेत्रीय माननीय सदस्य बिहार विधान सभा सदस्य पुनर्वास समन्वय समिति
3 संबंधित क्षेत्रीय माननीय सदस्य बिहार विधान परिशद्‌ सदस्य पुनर्वास समन्वय समिति
4 जिला पदाधिकारी कैमूर (भभुआ) सदस्य पुनर्वास समन्वय समिति
5 जिला पदाधिकारी रोहतास (सासाराम) सदस्य पुनर्वास समन्वय समिति
6 मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग डेहरी स्ांयोजक पुनर्वास समन्वय समिति
7 अपर समाहर्त्ता, कैमूर
8 अपर समाहर्त्ता, रोहतास
9 वन प्रमंडल पदाधिकारी, कैमूर ओ रोहतास सदस्य पुनर्वास समन्वय समिति
10 उप विकास आयुक्त कैमूर (भभुआ) सदस्य पुनर्वास समन्वय समिति
11 उप विकास आयुक्त रोहतास (सासाराम) सदस्य पुनर्वास समन्वय समिति
12 अनुमण्डल पदाधिकारी, भभुआ
13 अनुमण्डल पदाधिकारी, सासाराम
14 अधीक्षण अभियंता दुर्गावती निर्माण अंचल भीतरी बांध सदस्य पुनर्वास समन्वय समिति
15 पुनर्वास पदाधिकारी, दुर्गावती, जलाशय परियोजना, सासाराम शिविर भभुआ सदस्य पुनर्वास समन्वय समिति
16 कार्यपालक अभियंता बांध प्रमंडल सं0-1 भीतरी बांध सदस्य पुनर्वास समन्वय समिति
17 कार्यपालक अभियंता बांध प्रमंडल सं0-2 भीतरी बांध सदस्य पुनर्वास समन्वय समिति
18 तकनीकी सलाहकार दुर्गावती निर्माण अंचल भीतरी बांध सदस्य पुनर्वास समन्वय समिति
19 संबंधित क्षेत्रीय मुखिया ग्राम पंचायत सदस्य पुनर्वास समन्वय समिति
20 संबंधित विस्थापित संघ के प्रतिनिधि सदस्य पुनर्वास समन्वय समिति

दुर्गावती जलाशय परियोजना राज्य सरकार की अत्यंत ही महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसे दिनांक 31.03.2014 तक पूर्ण किया जाना है। नदी के क्लोजर का कार्य फरवरी 2013 तक पूर्ण कर लिया जाना है, जिसके लिए आवश्यक है कि करमचट एवं भुढ़ली ग्राम के प्रभावित परिवारों को सरकार के पत्रांक 3915 दिनांक 31.08.1988 में वर्णित सुविधाओं समेत पुनर्वास स्थलों पर जनवरी 2013 तक पुनर्वासित कर दिया जाय। सरकार के पत्रांक 3915 दिनांक 31.08.1988 एवं पूर्व में सम्पन्न पुनर्वास समिति के बैठकों की कार्यवाही की प्रति आवश्यक कार्रवाई हेतु संलग्न है। vuqyXud &;FkksDrA

fcgkj&jkTiky ds vkns'k ls] (ह0) अस्पष्ट, विशेष सचिव।

—————

अधी+क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु1ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 81-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in
Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 24 January 2013. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2013-01-24.81/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2013-01-24.81.