Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 25 March 2013

Published 25 March 2013

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2013-03-25.252
Languages
English, Hindi

िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 4 4 4 4 चैऽचैऽचैऽचैऽ 1111935935935935 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 252252252252) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, सोमसोमसोमसोमवारवारवारवार,,,, 25252525 माच,माच,माच,माच, 2013201320132013 वाणिज्य-कर विभाग

--------

अधिसूचना

22 मार्च 2013

सं0 बिक्री-कर/विविध-43/2011/988—बिहार मूल्य वर्द्धित कर अधिनियम, 2005 के नियम 41(2)(ख) एवं 41(6)(ख) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के अधीन पूर्व निर्गत अधिसूचना संख्या 5312, दिनांक 04.07.2012, अधिसूचना संख्या 5350, दिनांक 05.07.2012, अधिसूचना संख्या 5772, दिनांक 07.08.2012 एवं अधिसूचना संख्या 617, दिनांक 25.02.2013 में सन्निहित निदेशों के निरंतरता में वाणिज्य-कर आयुक्त निर्दिष्ट करते हैं कि राज्य के बाहर से मालों के आयात करने के क्रम में विहित इलेक्ट्रोनिक संव्यवहार पहचान संख्या का निर्गमन निम्न प्रक्रिया, शर्तों एवं बंधेज के अधीन किया जाएगाः-

1-0 इस अधिसूचना में अंकित ''इलेक्ट्रॉनिक अनुज्ञा प्रपत्र'' का आशय इलेक्ट्रोनिक संव्यवहार पहचान संख्या तथा 'अंतर्राज्यीय खरीद' का आशय अंतर्राज्यीय खरीद एवं अंतर्राज्यीय शाखा अंतरण होगा।

2-0 निबंधित व्यवसायियों को राज्य के बाहर से माल आयात करने हेतु ''इलेक्ट्रॉनिक अनुज्ञा प्रपत्र'' का निर्गमन निम्न्‌ शर्त्तों में से किसी एक शर्त्त के पूरा होने पर System द्वारा स्वतः ही Disable कर दिया जाएगाः- (i) पिछले त्रैमास के लिए निर्धारित तिथि को दाखिल किए जाने वाली विवरणियाँ 60 दिनों के बाद भी दाखिल नहीं की गई हों।

(ii) 'सुविधा' आवेदन की तिथि के ठीक पिछले त्रैमास की विवरणियों में प्रतिवेदित अंतर्राज्यीय खरीद की राशि, आलोच्य त्रैमास अवधि के लिए 'सुविधा' के माध्यम से की गई अंतर्राज्यीय खरीद की राशि - आलोच्य त्रैमास की Goods in Transit + आलोच्य त्रैमास के ठीक पूर्व वाले त्रैमास की Goods in Transit से कम है। [दाखिल2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 25 माच, 2013 विवरणी में प्रतिवेदित अंतर्राज्यीय खरीद राशि यदि 'सुविधा' आँकड़ों के अनुसार अंतर्राज्यीय खरीद राशि से कम है तो व्यवसायी परिपत्र के साथ संलग्न प्रारूप में Goods in Transit Reconciliation Statement system में upload करेंगे]

(iii) अद्यतन स्वीकृत कर का पूरा भुगतान नहीं किया गया है।

3-0 vkosnudÙkkZ O;olk;h }kjk viuk;h tkusokyh izfØ;k& (क) ऐसे नवनिबंधित व्यवसायी, जिन्होंने वर्तमान माह में ही निबन्धन लिया है, वे इलेक्ट्रॉनिक अनुज्ञा प्रपत्र का निर्बाध रूप से प्रयोग तब तक कर सकते हैं, जब तक इलेक्ट्रॉनिक अनुज्ञा प्रपत्र के माध्यम से की गई कुल खरीद की राशि पर लागू वैट दर से संगणित किये जाने पर वैट की राशि एक लाख रु॰ की सीमा को पार न कर जाए। उनकी अंतर्राज्यीय खरीद राशि पर वैट का संगणन करने पर जैसे ही वैट राशि 50 हजार रु॰ की सीमा को पार करेगी, System द्वारा उन्हें SMS से Alert भेजा जाएगा कि वे क्रय के आलोक में वांछित कर का भुगतान करें अन्यथा वर्णित एक लाख रुपए की सीमा पार करने पर इलेक्ट्रॉनिक अनुज्ञा प्रपत्र का निर्गमन नहीं हो सकेगा।

(ख) ऐसे नवनिबंधित व्यवसायी, जिन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में ही निबन्धन लिया है, वे इलेक्ट्रॉनिक अनुज्ञा प्रपत्रों का निर्बाध रूप से प्रयोग तब तक कर सकते हैं, जब तक इलेक्ट्रॉनिक अनुज्ञा प्रपत्र के माध्यम से की गई कुल अंतर्राज्यीय खरीद राशि पर लागू वैट दर से संगणित किये जाने पर वैट की राशि पिछले माहों के औसत मासिक कर के ढाई गुणा राशि की सीमा को पार न कर जाए। वर्णित राशि जैसे ही औसत मासिक कर की दुगुणी हो जाएगी, System द्वारा SMS के माध्यम से Alert भेजा जाएगा कि वे अविलम्ब क्रय के आलोक में वांछित कर जमा करें अन्यथा वर्णित ढाई गुणा राशि सीमा पार करने पर इलेक्ट्रॉनिक अनुज्ञा प्रपत्र का निर्गमन नहीं हो सकेगा।

(ग) ऐसे व्यवसायी जो चालू वित्तीय वर्ष के पूर्व से ही निबंधित हैं और एक वर्ष अथवा उससे अधिक अवधि से नियमित कर का भुगतान कर रहे हैं, वे इलेक्ट्रॉनिक अनुज्ञा प्रपत्र का निर्बाध रूप से लाभ प्राप्त तब तक कर सकते हैं, जब तक इलेक्ट्रॉनिक अनुज्ञा प्रपत्र के माध्यम से की गई कुल अंतर्राज्यीय खरीद राशि पर वैट का संगणन करने पर वैट की राशि पिछले वर्ष में जमा औसत मासिक कर की तिगुणी राशि की सीमा को पार न कर जाए। वर्णित राशि जैसे ही मासिक औसत कर राशि की दुगुणी हो जाएगी, System द्वारा SMS के माध्यम से Alert भेजा जाएगा कि वे अविलम्ब क्रय के आलोक में वांछित कर जमा करें अन्यथा वर्णित तिगुणी राशि सीमा पार करने पर इलेक्ट्रॉनिक अनुज्ञा प्रपत्र का निर्गमन नहीं हो सकेगा।

3-1 कंडिका 3.0 के उप-कंडिका (क) से (ग) में उन परिस्थितियों का वर्णन है, जिसमें विनिर्दिष्ट सीमा पार करने पर System द्वारा SMS के माध्यम से व्यवसायियों को Alert दिये जाने की व्यवस्था विहित की गई है। इन सभी परिस्थितियों में व्यवसायियों को Alert प्रेषित किये जाने के साथ-साथ संगत अंचल प्रभारियों के लिए भी निम्न Task create किए जाएंगेः-

(i) क्या व्यवसायी विनिर्माता हैं ?

(ii) क्या व्यवसायी ने करादेय वस्तुओं की अंतर्राज्यीय खरीद पूंजीगत्‌ उद्देश्यों के लिए की है ?

(iii) क्या व्यवसायी ने करादेय वस्तुओं की अंतर्राज्यीय खरीद संविदा कार्य निमित्त की है ?

(iv) क्या व्यवसायी निर्यातक हैं?

(v) क्या व्यवसायी अंतर्राज्यीय बिक्री/शाखा अंतरण करते हैं ?

(vi) अन्य तर्कसंगत कारण ?

3 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 25 माच, 2013

उपर वर्णित कारणों में से कोई भी कारण विद्यमान रहने पर अंचल प्रभारी स्वयं कंडिका के उप-कंडिका 3.0 (क) से (ग) में वर्णित मौद्रिक सीमा को आवश्यकतानुसार बढ़ा सकेंगे।

4. अधिसूचना संख्या 5312, दिनांक 04.07.2012, अधिसूचना संख्या 5350, दिनांक 05.07.2012, अधिसूचना संख्या 5772, दिनांक 07.08.2012 एवं अधिसूचना संख्या 617, दिनांक 25.02.2013 में दिये गए निदेश इस अधिसूचना में यथा निर्दिष्ट अनुदेशो की सीमा तक संशोधित समझे जायेंगे।

5- यह अधिसूचना 14.04.2013 के प्रभाव से प्रवृत्त होगा।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से,

सुधीर कुमार,

आयुक्त, वाणिज्य-कर। Goods in Transit Reconciliation Statement for Incoming Suvidha

Sl. No. Name of the Dealer TIN Inter-State Purchase/Stock Transfer Receipt received during the Quarter Goods in Transit during the quarter Goods in Transit in Immediately preceding qaurter but received during the current quarter Net Value *(4-5+6)
1 2 3 4 5 6 7

————— अधी-क, सिचवालय मुिणालय,

(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु2ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 252-571+500-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 25 March 2013. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2013-03-25.252/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2013-03-25.252.