Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 26 July 2013

Published 26 July 2013

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2013-07-26.597
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 4444 ौावणौावणौावणौावण 1111935935935935 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 597597597597) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, शुबशुबशुबशुबवारवारवारवार,,,, 26262626 जुलाईजुलाईजुलाईजुलाई 2013201320132013 fcgkj jkT; /kkfeZd U;kl i"kZn &&&&&&&&&&& vf/klwpuk 19 ekpZ 2013

la0 2163—श्री महादेव मंदिर समिति, नुरूद्दीनगंज, बोरी दास की मण्डी, भट्‌ठी पर, पटना सिटी, जिला- पटना पर्षद के अन्तर्गत निबंधित एक सार्वजनिक धार्मिक न्यास है, जिसकी निबंधन सं0-3534/02 है । इस न्यास के पदेन अध्यक्ष अनुमण्डलाधिकारी, पटना सिटी हैं । न्यास समिति ने कार्यकाल समाप्ति के उपरांत नये सदस्यों का मनोनयन एवं समिति के कार्य करने हेतु आवेदन दिया था । पर्षदीय पत्रांक-1808, दिनांक 08/01/2013 के द्वारा थानाध्यक्ष, मालसलामी, पटना से प्रस्तावित सदस्यों का चरित्र सत्यापन करवाया गया । मालसलामी थाना से प्राप्त पत्र सं0-डी0 आर0 नं0-147/13, दिनांक 03/02/2013 के द्वारा सूचित किया गया कि प्रस्तावित सदस्यों के विरूद्ध थाना अभिलेख में कोई षिकायत दर्ज नहीं है एवं इनका आचरण अच्छा बताया गया है ।

अतः बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 की धारा-32 में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद को प्रदत्त अधिकार जो धार्मिक न्यास पर्षद की उप-विधि सं0-43 (द) के तहत अध्यक्ष को प्राप्त है, का प्रयोग करते हुए श्री महादेव मंदिर समिति, नुरूद्दीनगंज, बोरी दास की मण्डी, भट्‌ठी पर, पटना सिटी, जिला-पटना की सम्पत्तियों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सुप्रबंधन हेतु नीचे लिखे योजना का निरूपण किया जाता है तथा इसे मूर्त्त रूप देने के लिए एक न्यास समिति गठित की जाती है ।

योजनायोजनायोजनायोजना

1. अधिनियम की धारा-32 के तहत निरूपित इस योजना का नाम ''श्री महादेव मंदिर समिति, नुरूद्दीनगंज, बोरी दास की मण्डी, भट्‌ठी पर, पटना सिटी, जिला- पटना'' होगा तथा इसके कार्यान्वयन एवं संचालन के लिए गठित न्यास समिति का नाम ''श्री महादेव मंदिर न्यास समिति, नुरूद्दीनगंज, बोरी दास की मण्डी, भट्‌ठी पर, पटना सिटी, जिला- पटना'' जिसमें न्यास की समग्र चल-अचल संपत्ति के संधारण एवं संचालन का अधिकार निहित होगा। 2. इस न्यास समिति का मुख्य कर्त्तव्य न्यास की संपत्ति की सुरक्षा एवं सुसंचालन तथा मंदिर की परम्परा एवं आचारों के अनुकूल पूजा-पाठ एवं साधु-सेवा की समुचित व्यवस्था करना होगा ।

3. न्यास की समस्त आय न्यास के नाम से किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलकर जमा किया जायेगा तथा सचिव एवं कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से इसका संचालन होगा ।4. न्यास की आय-व्यय में आर्थिक शुचिता एवं पारदर्षिता रखना न्यास समिति की असली कसौटी होगा । 5. न्यास समिति अधिनियम एवं उप-विधि में वर्णित सभी नियमों का पालन करते हुए प्रतिवर्ष न्यास के आय-व्यय की विवरणी, अंकेक्षण प्रतिवेदन, कार्यवृत आदि सम्यक रूप से पर्षद को प्रेषित करेगी । 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 26 जुलाई 2013 6. अध्यक्ष की अनुमति से सचिव न्यास समिति की बैठक आहुत करेंगे । न्यास समिति की बैठक प्रत्येक तिमाही में एक बार अवष्य बुलायी जायेगी और बैठक की कार्यवृत पर्षद को प्रेषित की जायेगी । 7. न्यास समिति द्वारा कोई नयी योजना न्यास हित में आवष्यक समझा जायेगा तो इस हेतु निर्धारित विषेष बैठक में प्रस्ताव पारित कर पर्षद के अनुमोदन के लिए भेजेगी । 8. न्यास समिति न्यास की अतिक्रमित/हस्तांरित भूमि ''यदि कोई हो तो'', उसकी वापसी के लिए समुचित वैधानिक कार्रवाई करेगी ।

9. इस योजना में परिवर्त्तन, परिवर्द्धन या संषोधन तथा आकस्मिक रिक्तियों की पूर्ति का अधिकार पर्षद में निहित होगा ।

10. न्यास समिति के कोई सदस्य प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से न्यास से लाभ उठाते पाये जायेगें या न्यास हित के प्रतिकुल कार्य करेंगे तो इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त कर समुचित कार्रवाई की जाएगी ।

11. न्यास समिति के सदस्य की यदि कोई आपराधिक पृष्ठभूमि होगी या वे आपराधिक काण्ड में आरोप-पात्रित होंगे तो, उनकी अर्हता स्वतः समाप्त हो जायेगी ।

12. इस न्यास समिति का कार्यकाल दिनांक 02/04/2013 से 05 वर्ष की होगी, लेकिन एक वर्ष के बाद न्यास समिति के कार्यों की समीक्षा की जायेगी और कार्य संतोषप्रद पाये जाने पर समुचित कार्रवाई की जायेगी । पर्षद द्वारा निरूपित योजना को मूर्त रूप देने के लिए निम्नलिखित सदस्यों को न्यास समिति गठित की जाती हैः-

(1) अनुमण्डलाधिकारी, पटना सिटी पदेन अध्यक्ष (2) श्री लल्लु प्रसाद, सचिव पिता- स्व0 रामेष्वर प्रसाद, पता- नुरूद्दीनगंज, माधोमिल्स, पटना सिटी। (3) श्री राम दास प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष पिता- स्व0 तोता सिंह, पता- नन्दगोला, पटना घाट, पटना सिटी।

(4) श्री अषर्फी प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष पिता- स्व0 टेका सिंह, पता- पूर्वी नन्दगोला, पटना सिटी।

(5) श्री शंभु शरण प्रसाद, सदस्य पिता- स्व0 महेन्द्र प्रसाद, पता- पूर्वी नन्दगोला, पटना सिटी।

(6) श्री प्रदीप सिंह, सदस्य पिता- स्व0 जामुन सिंह, पता- नुरूद्दीनगंज, पटना सिटी।

(7) श्री रामेष्वर रजक, सदस्य पिता- स्व0 वंषी रजक, पता- नुरूद्दीनगंज, पटना सिटी।

विश्वासभाजन, किषोर कुणाल, अध्यक्ष ।

—————

अधी.क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु3ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 597-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 26 July 2013. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2013-07-26.597/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2013-07-26.597.