(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 14141414 ौावणौावणौावणौावण 1111935935935935 ((((शशशश0000))))
((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 625625625625) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, सोमसोमसोमसोमवारवारवारवार,,,, 5555 अगःतअगःतअगःतअगःत 2013201320132013 fcgkj jkT; /kkfeZd U;kl i"kZn &&&&&& अधिसूचना 29 मई 2013
la0 376—श्री राम लक्ष्मण जानकी जी मंदिर, ग्राम-मोहनीयाँ, पो0-षिवसागर, थाना-षिवसागर, जिला-रोहतास पर्षद के अन्तर्गत निबंधित एक सार्वजनिक धार्मिक न्यास है, जिसकी निबंधन सं0-2597 है । स्थानीय जनता से पर्षद को एक आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें बताया गया कि इस न्यास के अधिकांष सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है एवं पुजा-पाठ किसी प्रकार ग्रामीण जनता द्वारा संचालित की जा रही है एवं आवेदन में नयी न्यास समिति गठित करने की मांग की गयी है । पर्षदीय पत्रांक 2183, दिनांक 20.03.2013 के द्वारा अंचलाधिकारी, षिवसागर, रोहतास से न्यास समिति के गठन हेतु स्थानीय स्वच्छ छवि के अधिकतम ग्यारह व्यक्तियों का नाम एवं मंतव्य की मांग की गयी । पर्षदीय पत्रांक 2183, दिनांक 20.03.2013 के अनुपालन में अंचलाधिकारी, षिवसागर ने अपने पत्रांक 303, दिनांक 08.04.2013 के माध्यम से ग्यारह स्वच्छ छवि के व्यक्तियों के नामों को भेजा गया ।
अतः बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 की धारा-32 में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद को प्रदत्त अधिकार जो धार्मिक न्यास पर्षद की उपविधि सं0-43 (द) के तहत अध्यक्ष को प्राप्त है, का प्रयोग करते हुए श्री राम लक्ष्मण जानकी जी मंदिर, ग्राम-मोहनीयाँ, पो0-षिवसागर, थाना-षिवसागर, जिला-रोहतास की सम्पत्तियों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सुप्रबंधन हेतु नीचे लिखे योजना का निरूपण किया जाता है तथा इसे मूर्त्त रूप देने के लिए एक न्यास समिति गठित की जाती है ।
योजना
1. अधिनियम की धारा- 32 के तहत निरूपित इस योजना का नाम '' श्री राम लक्ष्मण जानकी जी मंदिर, ग्राम-मोहनीयाँ, पो0-षिवसागर, थाना-षिवसागर, जिला- रोहतास '' होगा तथा इसके कार्यान्वयन एवं संचालन के लिए गठित न्यास समिति का नाम ''श्री राम लक्ष्मण जानकी मंदिर न्यास समिति, ग्राम-मोहनीयाँ, पो0-षिवसागर, थाना-षिवसागर, जिला-रोहतास'' होगा जिसमें न्यास की समग्र चल-अचल संपत्ति के संधारण एवं संचालन का अधिकार निहित होगा ।
2. इस न्यास समिति का मुख्य कर्त्तव्य न्यास की संपत्ति की सुरक्षा एवं सुसंचालन तथा मंदिर की परम्परा (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 5 अगःत 2013 2 5. न्यास समिति अधिनियम एवं उप-विधि में वर्णित सभी नियमों का पालन करते हुए प्रतिवर्ष न्यास के आय-व्यय की विवरणी, अंकेक्षण प्रतिवेदन, कार्यवृत आदि सम्यक रूप से पर्षद को प्रेषित करेगी । 6. अध्यक्ष की अनुमति से सचिव न्यास समिति की बैठक आहुत करेंगे । न्यास समिति की बैठक प्रत्येक तिमाही में एक बार अवष्य बुलायी जायेगी और बैठक की कार्यवृत पर्षद को प्रेषित की जायेगी । 7. न्यास समिति द्वारा कोई नयी योजना न्यास हित में आवष्यक समझा जायेगा तो इस हेतु निर्धारित विषेष बैठक में प्रस्ताव पारित कर पर्षद के पास अनुमोदन के लिए भेजेगी ।
8. न्यास समिति न्यास की अतिक्रमित/हस्तांरित भूमि ''यदि कोई हो तो'', उसकी वापसी के लिए समुचित वैधानिक कार्रवाई करेगी ।
9. इस योजना में परिवर्त्तन, परिवर्द्धन या संषोधन तथा आकस्मिक रिक्तियों की पूर्ति का अधिकार पर्षद में निहित होगा ।
10. न्यास समिति के कोई सदस्य प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से न्यास से लाभ उठाते पाये जायेगें या न्यास हित के प्रतिकूल कार्य करेंगे तो इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त कर समुचित कार्रवाई की जाएगी ।
11. न्यास समिति के सदस्य की यदि कोई आपराधिक पृष्ठभूमि होगी या वे आपराधिक काण्ड में आरोप-पात्रित होंगे तो, उनकी अर्हत्ता स्वतः समाप्त हो जायेगी ।
12. इस न्यास समिति का कार्यकाल दिनांक 05/06/2013 से 05 वर्ष की होगी, लेकिन एक वर्ष के बाद न्यास समिति के कार्यों की समीक्षा की जायेगी और कार्य संतोषप्रद पाये जाने पर समुचित कार्रवाई की जायेगी। पर्षद द्वारा निरूपित योजना को मूर्त रूप देने के लिए निम्नलिखित सदस्यों को न्यास समिति गठित की जाती हैः-
1. श्रीमती विद्यावती देवी, पति- श्री रविन्द्र ओझा - अध्यक्ष 2. श्री बैरिस्टर दूबे, पिता- श्री कृष्णा दूबे - सचिव 3. श्री चन्द्रभूषण दूबे, पिता- श्री शंभू नारायण दूबे - कोषाध्यक्ष 4. श्री विजय नारायण दूबे, पिता- स्व0 सीताराम दूबे - सदस्य 5. श्री जितेन्द्र तिवारी, पिता- श्री राजवृही तिवारी - सदस्य 6. श्री कालिका पासवान, पिता- स्व0 राजवंष पासवान - सदस्य 7. श्री हरिहर राम, पिता- स्व0 बहादुर राम - सदस्य 8. श्री राम अवधेष दूबे, पिता- स्व0 अयोध्या दूबे - सदस्य 9. श्री षिव पूजन साह, स्व0 मकुन साह - सदस्य 10. श्री देवपूजन सिंह, पिता- स्व0 पारस नाथ सिंह - सदस्य 11. श्री ललन शर्मा, पिता- स्व0 सीताराम शर्मा - सदस्य सभी निवासी- ग्राम- मोहनीयाँ, पो0था0- षिवसागर, जिला- रोहतास ।
विष्वासभाजन, किषोर कुणाल, अध्यक्ष।
—————
अधी,क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु2ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 625-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in