Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 10 September 2013

Published 10 September 2013

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2013-09-10.710
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 19191919 भािभािभािभाि 1111935935935935 ((((शशशश0000))))

((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 710710710710) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, मंगलमंगलमंगलमंगलवारवारवारवार,,,, 10101010 िसत+बिसत+बिसत+बिसत+बरररर 2013201320132013 सं0 कारा/कक्ष(स्था0)-02-10/2013—4384

गृह विभाग

------

संकल्प

4 सितम्बर 2013

विषयः-राज्य की काराओं में कक्षपाल संवर्ग में भूतपूर्व सैनिकों एवं प्रषिक्षित गृह रक्षकों की नियुक्ति के लिए मापदंड एवं प्रक्रिया का निर्धारण। गृह (विशेष) विभाग की अधिसूचना संख्या-5915 दिनांक 03.06.2008 द्वारा कक्षपाल संवर्ग में नियुक्ति की प्रक्रिया, पद्धति एवं पात्रता विहित की गयी है, जिसके अनुसार कक्षपाल संवर्ग में नियुक्ति के तीन स्त्रोत होंगे-50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती होगी, 25 प्रतिशत पदों पर बिहार राज्य के प्रशिक्षित गृह रक्षकों से नियुक्ति होगी एवं 25 प्रतिशत पदों पर भूतपूर्व सैनिकों से नियुक्ति होगी। बिहार राज्य के प्रशिक्षित गृह रक्षकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के कोेटे से होने वाले नियुक्ति की मापदंड एवं प्रक्रिया के संबंध में यह उल्लेख किया गया है कि भूतपूर्व सैनिकों की नियुक्ति के लिए मापदंड एवं प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा विहित की जायेगी। 2. तद्‌नुसार भूतपूर्व सैनिकों एवं गृह रक्षकों के कोटे से कक्षपाल संवर्ग के पदों को भरने हेतु चिकित्सकीय परीक्षण (Medical Test) के मापदंडों का निर्धारण विभागीय संकल्प ज्ञापांक 3750 दिनांक 25.07.2013 निर्गत किया गया है, जो निम्नरूपेण है :-

(i) उम्मीदवार को घुटने जुड़ना (नॉकिंग नी) एवं चपटे तलवे (फ्लैट फुट) की लक्षण नहीं होनी चाहिए।

(ii) उम्मीदवार सामान्य रुप से सुन सके एवं श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) का प्रयोग करने की बाध्यता न हो।

(iii) यदि किसी उम्मीदवार को हर्निया/हाईड्रोसिल हो तो शल्य चिकित्सा के पश्चात ही उनकीउम्मीदवारी योग्य समझी जाएगी। (iv) उम्मीदवारों को आँखों की कोई गंभीर बीमारी न हो। नेत्रों की दृष्टि चश्मा सहित या चश्मा रहित 6/6 होनी चाहिए रात्रि अंधता या वर्णाध (कलर ब्लाईन्डनेस) नहीं होनी चाहिए।'' (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 10 िसत+बर 2013 2 3. इसके अतिरिक्त कक्षपाल नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा (written test) के संबंध में उपर्युक्त कंडिका-2 में अंकित गृह (विशेष) विभाग की अधिसूचना संख्या-5915 दिनांक 03.06.2008 में उल्लेख किया गया है कि- III (क)-कक्षपालों की नियुक्ति हेतु आवेदन बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आमंत्रित किये जायेंगे। आवेदन पत्रों की सम्यक संवीक्षा करने के पश्चात न्यूनतम अर्हता रखने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली जायेगी। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें निम्न प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे :-

(i) अंक गणित - 40 अंक (ii) सामान्य ज्ञान - 40 अंक (iii) सामान्य हिन्दी - 20 अंक

गृह रक्षकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी लिखित परीक्षा के उपर्युक्त प्रावधान को प्रभावी माना जायेगा।

4. उल्लेखनीय है कि उपर्युक्त कंडिका-2 में अंकित गृह (विशेष) विभाग की अधिसूचना संख्या-5915 दिनांक 03.06.2008 में कक्षपाल पद हेतु न्यूनतम शारीरिक मानक निम्न प्रकार निर्धारित किया गया है- III (ड.) पुरूष :-

(i) ऊँचाई - 173 से0मी0 (ii) सीना - बिना फुलाए 81से0मी0, फुलाकर 86से0मी0 (iii) दौड़ - 6 मिनट में 1600 मीटर

महिला :-

(i) ऊँचाई - 155से0मी0 (ii) दौड़ - 5 मिनट में 800 मीटर

5. उपर्युक्त कंडिका-4 में अंकित न्यूनतम शारीरिक मानक वस्तुतः सीधी नियुक्ति वाले (50%) अभ्यर्थियों के लिए उपयुक्त प्रतीत होते हैं, किन्तु जहाँ तक भूतपूर्व सैनिकों से (25%) एवं गृह रक्षकों के कोटे (25%) से कक्षपाल के पद पर नियुक्ति हेतु शारीरिक मानक का प्रश्न है, इस संबंध में उल्लेखनीय है कि, चूँकि इस कोटे से आनेवाले अभ्यर्थी अपने पूर्व के संस्थान यथा-Army, Air Force, Navy या Homeguard में पूर्व से नियोजित होते हैं तथा उनके शारीरिक मापदंड, दौड़ इत्यादि की जाँच होने के बाद ही उन्हें Army, Air Force, Navy या Homeguard में नियोजित किया जाता है, अतः इन दोनों श्रेणियों यथा भूतपूर्व सैनिकों एवं होमगार्ड श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए उपर्युक्त कंडिका-4 में उल्लिखित न्यूनतम शारीरिक मापदंड तथा दौड़ की प्रक्रिया की आवश्यकता प्रतीत नहीं होती है। अतः इस आलोक में भूतपूर्व सैनिकों एवं होमगार्ड कोटि के अभ्यर्थियों को इस न्यूनतम शारीरिक मापदंड तथा दौड़ की प्रक्रिया से विमुक्त किया जाता है। अर्थात भूतपूर्व सैनिक एवं होमगार्ड कोटि के अभ्यर्थियों के लिए उपर्युक्त कंडिका-4 में अंकित लिखित परीक्षा के परिणाम के पश्चात उनके चिकित्सकीय जाँच (Medical Test) में योग्य (fit) होने के उपरान्त उनका चयन किया जाएगा।

6. उपर्युक्त संकल्प में राज्य सरकार का अनुमोदन प्राप्त है।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से,

(ह0) अस्पष्ट,

संयुक्त सचिव-सह-निदेशक (प्र0)।

————— अधी-क, सिचवालय मुिणालय,

(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु1ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 710-571+200-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 10 September 2013. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2013-09-10.710/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2013-09-10.710.