Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 30 September 2013

Published 30 September 2013

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2013-09-30.748
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 8888 आ !नआ !नआ !नआ !न 1111935935935935 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 748748748748) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, सोमसोमसोमसोमवारवारवारवार,,,, 30303030 िसत-बिसत-बिसत-बिसत-बरररर 2013201320132013 fcgkj jkT; /kkfeZd U;kl i"kZn

—————

अधिसूचअधिसूचअधिसूचअधिसूचनानानाना

8888 जुलाईजुलाईजुलाईजुलाई 2013201320132013 la0 634—श्री राम लक्ष्मण जानकी जी वो हनुमान जी वो शंकर जी मंदिर ग्रामपो0थाना-करगहर, जिला- रोहतास पर्षद के अन्तर्गत निबंधित एक सार्वजनिक धार्मिक न्यास है, जिसकी निबंधन सं0- 4092/10 है । पर्षद में चल रहे इस न्यास से संबंधित वाद में उभय पक्षों की सुनवाई के पष्चात इस न्यास को मा0 अध्यक्ष, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, विद्यापति मार्ग, पटना ने आदेष दिनांक 12/04/2012 द्वारा अधिनियम की धारा-28 (2) (प) के तहत इसे सार्वजनिक न्यास घोषित किया । तत्‌पष्चात इस न्यास की सुव्यवस्था, संचालन एवं सम्यक विकास के लिए अंचलाधिकारी, रोहतास से पर्षदीय पत्रांक 1128, दिनांक 03/09/2012 द्वारा कमिटि गठन हेतु ग्यारह व्यक्तियों का नाम की मांग की गयी थी । इस पत्र के अनुपालन में अंचलाधिकारी, रोहतास ने पत्रांक 339, दिनांक 23/03/2013 द्वारा ग्यारह सदस्यों के नामों (उनके पदनाम सहित) भेजा । इसी बीच श्री झुलन पाण्डेय, पिता- स्व0 विद्या पाण्डेय, ग्रामपो0थाना- करगहर, रोहतास द्वारा अंचलाधिकारी, रोहतास द्वारा भेजे गये नामों की सूची में क्रमांक-2 में वर्णित (श्री रजनी कांत पाण्डेय) के नाम पर आपत्ति की । श्री पाण्डेय के आवेदन के आलोक में मा0 अध्यक्ष, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने अंचलाधिकारी, रोहतास द्वारा भेजे गये नामों की सूची में से क्र0 सं0-2 एवं 3 को विलोपित करते हुए, शेष बचे हुए अन्य 9 नामों की कमिटि गठन करने हेतु आदेष दिया ।

अतः बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 की धारा- 32 के अन्तर्गत मैं धार्मिक न्यास पर्षद को प्रदत्त अधिकार जो धार्मिक न्यास की उप विधि सं0-43 (द) के तहत अध्यक्ष को प्राप्त है, का प्रयोग करते हुए श्री राम लक्ष्मण जानकी जी वो हनुमान जी वो शंकर जी मंदिर ग्रामपो0थाना-करगहर, जिला-रोहतास के सुचारू प्रबंध, सम्पत्तियों की सुरक्षा तथा सम्यक विकास के लिए नीचे लिखे योजना का निरूपण तथा इसे मूर्त्त रूप देने के लिए एक न्यास समिति गठित की जाती है ।

योजना1. अधिनियम की धारा- 32 के तहत निरूपित इस योजना का नाम ''श्री राम लक्ष्मण जानकी जी वो हनुमान जी वो शंकर जी मंदिर ग्रामपो0थाना- करगहर, जिला- रोहतास'' होगा तथा इसके कार्यान्वयन एवं संचालन के लिए गठित न्यास समिति का नाम ''श्री राम लक्ष्मण जानकी जी वो हनुमान जी वो शंकर जी मंदिर ग्रामपो0थाना-करगहर, जिला-रोहतास'' जिसमें न्यास की समग्र चल-अचल संपत्ति के संधारण एवं संचालन का अधिकार निहित होगा । 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 30 िसत-बर 2013 2. इस न्यास समिति का मुख्य कर्त्तव्य न्यास की संपत्ति की सुरक्षा एवं सुसंचालन तथा मंदिर की परम्परा एवं आचारों के अनुकूल पूजा-पाठ एवं साधु-सेवा की समुचित व्यवस्था करना होगा । 3. न्यास की समस्त आय न्यास के नाम से किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलकर जमा किया जायेगा तथा सचिव एवं कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से इसका संचालन होगा । 4. न्यास की आय-व्यय में आर्थिक शुचिता एवं पारदर्षिता रखना न्यास समिति की असली कसौटी होगा । 5. न्यास समिति अधिनियम एवं उप-विधि में वर्णित सभी नियमों का पालने करते हुए प्रतिवर्ष न्यास के आय-व्यय की विवरणी, अंकेक्षण प्रतिवेदन, कार्यवृत आदि सम्यक रूप से पर्षद को प्रेषित करेगी । 6. अध्यक्ष की अनुमति से सचिव न्यास समिति की बैठक आहुत करेंगे । न्यास समिति की बैठक प्रत्येक तिमाही में एक बार अवष्य बुलायी जायेगी और बैठक की कार्यवृत पर्षद को प्रेषित की जायेगी । 7. न्यास समिति द्वारा कोई नयी योजना न्यास हित में आवष्यक समझा जायेगा तो इस हेतु निर्धारित विषेष बैठक में प्रस्ताव पारित कर पर्षद के अनुमोदन के लिए भेजेगी ।

8. न्यास समिति न्यास की अतिक्रमित/हस्तांरित भूमि ''यदि कोई हो तो'', उसकी वापसी के लिए समुचित वैधानिक कार्रवाई करेगी ।

9. इस योजना में परिवर्त्तन, परिवर्द्धन या संषोधन तथा आकस्मिक रिक्तियों की पूर्ति का अधिकार पर्षद में निहित होगा ।

10. न्यास समिति के कोई सदस्य प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से न्यास से लाभ उठाते पाये जायेगें या न्यास हित के प्रतिकुल कार्य करेंगे तो इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त कर समुचित कार्रवाई की जाएगी । 11. न्यास समिति के सदस्य की यदि कोई आपराधिक पृष्ठभूमि होगी या वे आपराधिक काण्ड में आरोप-पात्रित होंगे तो, उनकी अर्हता स्वतः समाप्त हो जायेगी ।

पर्षद द्वारा निरूपित योजना को मूर्त रूप देने के लिए निम्नलिखित सदस्यों को न्यास समिति गठित की जाती हैः-

1. श्री चन्द्रषेखर, अंचलाधिकारी, करगहर, रोहतास - पदेन अध्यक्ष 2. श्री झुलन पाण्डेय पिता- स्व0 विद्या पाण्डेय, करगहर - सचिव 3. श्री रामायण राम पिता- स्व0 देवनाथ राम, करगहर - सदस्य 4. श्री श्री लक्षुमण मिश्रा पिता- स्व0 जय गोविन्द मिश्र, करगहर - पुजारी 5. श्री मंगल चौधरी पिता- स्व0 छटु चौधरी, करगहर - सदस्य 6. श्री संतोष साह पिता- स्व0 विहारी साह, करगहर - सदस्य 7. श्री काषी महतो पिता- स्व0 सीता महतो, करगहर - सदस्य 8. श्री विन्ध्याचल चौरसिया पिता- स्व0 विष्वनाथ पनेरी, करगहर - सदस्य 9. श्री गोपाल जी पाण्डेय पिता- श्री बैद्यनाथ पाण्डेय, करगहर - सदस्य 12. उपरोक्त वर्णित न्यास समिति का कार्यकाल अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से अगले 05 वर्ष तक लागू रहेगी, लेकिन एक वर्ष के बाद न्यास समिति के कार्यों की समीक्षा की जायेगी और कार्य संतोषप्रद पाये जाने पर समुचित कार्रवाई की जायेगी ।

विश्वासभाजन, किषोर कुणाल,किषोर कुणाल,किषोर कुणाल,किषोर कुणाल, अध्यक्ष।

—————

अधी/क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु5ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 748-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 30 September 2013. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2013-09-30.748/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2013-09-30.748.