Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 30 September 2013

Published 30 September 2013

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2013-09-30.751
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 8888 आ !नआ !नआ !नआ !न 1111935935935935 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 751751751751) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, सोमसोमसोमसोमवारवारवारवार,,,, 30303030 िसत-बिसत-बिसत-बिसत-बरररर 2013201320132013 fcgkj jkT; /kkfeZd U;kl i"kZn

—————

अधिसूचअधिसूचअधिसूचअधिसूचनानानाना

00008888 जुलाईजुलाईजुलाईजुलाई 2013201320132013 la0 636—श्री महावीर जी मंदिर, कंकड़बाग कॉलोनी, न्यु बस स्टैंड के निकट, पटना बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, विद्यापति मार्ग, पटना के अन्तर्गत निबंधित एक सार्वजनिक धार्मिक न्यास है, जिसकी निबंधन सं0 2993 है। इस न्यास की स्थानीय जांच पर्षद द्वारा करायी गयी । जांच के क्रम में स्थानीय लोगोें ने बताया कि मंदिर की स्थापना लगभग 1905 ई0 में की गयी थी । स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि न्यास के सचिव-श्री आत्मा राम यादव का निधन हो चुका है । वर्त्तमान में न्यास का कार्यभार कोषाध्यक्ष श्री कामेष्वर राय एवं पुजारी श्री सुरेन्द्र मिश्रा के द्वारा किया जा रहा है । इस न्यास के सम्यक विकास एवं सुचारू प्रबंधन हेतु एक न्यास समिति के गठन की आवष्यकता प्रतीत होती है ।

अतः बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 की धारा-32 में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद को प्रदत्त अधिकार जो धार्मिक न्यास पर्षद की उपविधि सं0-43 (द) के तहत अध्यक्ष को प्राप्त है, का प्रयोग करते हुए श्री महावीर जी मंदिर, कंकड़बाग कॉलोनी, न्यु बस स्टैंड के निकट, पटना की सम्पत्तियों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सुप्रबंधन हेतु नीचे लिखे योजना का निरूपण किया जाता है तथा इसे मूर्त्त रूप देने के लिए एक न्यास समिति गठित की जाती है ।

योजना

1. अधिनियम की धारा-32 के तहत निरूपित इस योजना का नाम ''श्री महावीर जी मंदिर, कंकड़बाग कॉलोनी, न्यु बस स्टैंड के निकट, पटना'' होगा तथा इसके कार्यान्वयन एवं संचालन के लिए गठित न्यास समिति का नाम ''श्री महावीर जी मंदिर न्यास समिति, कंकड़बाग कॉलोनी, न्यु बस स्टैंड के निकट, पटना'' जिसमें न्यास की समग्र चल-अचल संपत्ति के संधारण एवं संचालन का अधिकार निहित होगा ।

2. इस न्यास समिति का मुख्य कर्त्तव्य न्यास की संपत्ति की सुरक्षा एवं सुसंचालन तथा मंदिर की परम्परा एवं आचारों के अनुकूल पूजा-पाठ एवं साधु-सेवा की समुचित व्यवस्था करना होगा ।

3. न्यास की समस्त आय न्यास के नाम से किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलकर जमा किया जायेगा तथा सचिव एवं अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से इसका संचालन होगा ।4. न्यास की आय-व्यय में आर्थिक शुचिता एवं पारदर्षिता रखना न्यास समिति की असली कसौटी होगा । 5. न्यास समिति अधिनियम एवं उप-विधि में वर्णित सभी नियमों का पालने करते हुए प्रतिवर्ष न्यास के आय-व्यय की विवरणी, अंकेक्षण प्रतिवेदन, कार्यवृत आदि सम्यक रूप से पर्षद को प्रेषित करेगी । 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 30 िसत-बर 2013 6. अध्यक्ष की अनुमति से सचिव न्यास समिति की बैठक आहुत करेंगे । न्यास समिति की बैठक प्रत्येक तिमाही में एक बार अवष्य बुलायी जायेगी और बैठक की कार्यवृत पर्षद को प्रेषित की जायेगी । 7. न्यास समिति द्वारा कोई नयी योजना न्यास हित में आवष्यक समझा जायेगा, तो इस हेतु निर्धारित विषेष बैठक में प्रस्ताव पारित कर पर्षद के अनुमोदन के लिए भेजेगी । 8. न्यास समिति न्यास की अतिक्रमित/हस्तांरित भूमि ''यदि कोई हो तो'', उसकी वापसी के लिए समुचित वैधानिक कार्रवाई करेगी ।

9. इस योजना में परिवर्त्तन, परिवर्द्धन या संषोधन तथा आकस्मिक रिक्तियों की पूर्ति का अधिकार पर्षद में निहित होगा ।

10. न्यास समिति के कोई सदस्य प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से न्यास से लाभ उठाते पाये जायेगें या न्यास हित के प्रतिकूल कार्य करेंगे तो इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त कर समुचित कार्रवाई की जाएगी ।

11. न्यास समिति के सदस्य की यदि कोई आपराधिक पृष्ठभूमि होगी या वे आपराधिक काण्ड में आरोप-पात्रित होंगे तो, उनकी अर्हता स्वतः समाप्त हो जायेगी ।

12. इस न्यास समिति का कार्यकाल दिनांक 23/07/2013 से 05 वर्ष की होगी, लेकिन एक वर्ष के बाद न्यास समिति के कार्यों की समीक्षा की जायेगी और कार्य संतोषप्रद पाये जाने पर समुचित कार्रवाई की जायेगी । पर्षद द्वारा निरूपित योजना को मूर्त रूप देने के लिए निम्नलिखित सदस्यों की एक न्यास समिति गठित की जाती हैः-

1. श्री कामेष्वर राय - अध्यक्ष 2. श्री सुरेन्द्र मिश्रा - सचिव-सह-पुजारी 3. श्री महेष यादव - सदस्य 4. श्री षिव शंकर साह - सदस्य 5. श्री उमेष मालाकार - सदस्य 6. श्री पारस नाथ - सदस्य 7. श्री राजु राम - सदस्य।

आदेश से, किषोर कुणाल,किषोर कुणाल,किषोर कुणाल,किषोर कुणाल, अध्यक्ष।

—————

अधी/क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु5ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 751-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 30 September 2013. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2013-09-30.751/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2013-09-30.751.