Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 08 October 2013

Published 08 October 2013

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2013-10-08.797
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 16161616 आ!"नआ!"नआ!"नआ!"न 1111935935935935 ((((शशशश0000))))

((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 797797797797) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, मंगलमंगलमंगलमंगलवारवारवारवार,,,, 8888 अ.तूअ.तूअ.तूअ.तूबरबरबरबर 2013201320132013 सं0 यो० ब०- 241/2010/3535/प०व० पर्यावरण एवं वन विभाग ------ संकल्प 7 अक्तूबर 2013 विषयः—योजना एवं गैर योजना मद में पर्यावरण एवं वन विभाग की योजनाओं की तकनीकी स्वीकृति एवं निविदा निष्पादन की शक्ति के प्रत्यायोजन के संबंध में। ग्रामीण विकास विभाग के पत्रसंख्या 241 दिनांक 28.05.1996 द्वारा वनरोपण संबंधी योजना की तकनीकी स्वीकृति के लिए वन संरक्षक को शक्ति प्रत्यायोजित की गयी है तथा पर्यावरण एवं वन विभाग के संकल्प संख्या 2368 दिनांक 10.08.2004 द्वारा विभागीय भवनों, पथों तथा पूल-पुलिया आदि के निर्माण एवं मरम्मति हेतु विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों को शक्ति प्रत्यायोजित की गयी है।

2. विगत लगभग एक दशक में मजदूरी दर एवं सामग्रियों की कीमतों में हुई वृद्धि के कारण निर्माण लागत में भी काफी वृद्धि हुई है। साथ ही विगत कई वर्षों से वन विभाग के कार्यों का दायरा बढ़ा है जिसके कारण वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों एवं उसके बाहर भी वानिकी एवं उसके अनुषांगिक कार्य तथा विविध निर्माण के कार्य कराये जा रहे हैं। वन विभाग द्वारा कार्यों के त्वरित निष्पादन हेतु अन्य कार्य विभागों के अनुरूप काम पूरा करने के वैकल्पिक प्रणाली/विभाग से बाहर की संस्थाओं से कार्य ''आउटसोर्सिंग'' के माध्यम से कराये जाने की आवश्यकता पड़ रही है। उक्त परिवर्त्तित परिस्थितियों में विभाग के पदाधिकारियों को तकनीकी स्वीकृति की शक्तियाँ बढ़ाने एवं निविदा निष्पादन की शक्ति के प्रत्यायोजन की आवश्यकता है।3. ग्रामीण विकास विभाग के पत्रसंख्या 241 दिनांक 28.05.2013 के साथ संलग्न समेकित निदेश के क्रमांक- 13.3 द्वारा वनरोपण हेतु तकनीकी स्वीकृति की पूर्ण शक्ति वन संरक्षक को दी गयी। 4. पर्यावरण एवं वन विभाग के संकल्प संख्या 2368 दिनांक 10.08.2004 के द्वारा पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा विभागीय भवनों, पथों तथा पुलिया आदि के निर्माण एवं मरम्मति हेतु निम्न प्रकार तकनीकी स्वीकृति की शक्ति प्रत्यायोजित की गयी है :-

क्र० पदनाम वित्तीय शक्ति (लाख में)
1 2 3
1. प्रधान मुख्य वन संरक्षक पूर्ण शक्ति
2. मुख्य वन संरक्षक 10.00
2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 8 अ.तूबर 2013
क्र० पदनाम वित्तीय शक्ति (लाख में)
1 2 3
3. वन संरक्षक 05.00
4. वन प्रमण्डल पदाधिकारी 02.50
क्र० पदनाम वित्तीय शक्ति (लाख में)
1 2 3
1. प्रधान मुख्य वन संरक्षक पूर्ण शक्ति
2. मुख्य वन संरक्षक 01.00
3. वन संरक्षक 0.75
4. वन प्रमण्डल पदाधिकारी 0.50

5. अतः ग्रामीण विकास विभाग के पत्र संख्या 241 दिनांक 28.05.1996 एवं विभागीय संकल्प संख्या 2368 दिनांक 10.08.2004 को संशोधित करते हुए निम्नांकित पदाधिकारियों को वानिकी तथा तत्संबंधी संरचनाओं सहित अन्य संबंधित कार्यों एवं भवन, पथ, पुल-पुलिया, चाहरदीवारी इत्यादि आधारभूत संरचनाओं के निर्माण एवं मरम्मति कार्य हेतु तकनीकी एवं निविदा निष्पादन की शक्ति का प्रत्यायोजन निम्न रूपेण किया जाता है :-

क्र० पदनाम तकनीकि स्वीकृति की शक्ति निविदा निष्पादन की शक्ति
1. सहायक वन संरक्षक एवं समकक्ष पदाधिकारी 10.00 लाख तक शून्य
2. वन प्रमण्डल पदाधिकारी एवं समकक्ष पदाधिकारी 10.00 लाख से उपर 50.00 लाख तक 25.00 लाख तक
3. वन संरक्षक एवं समकक्ष पदाधिकारी 50.00 लाख से उपर 02.00 करोड़ तक 25.00 लाख से उपर 02.00 करोड़ तक
4. मुख्य वन संरक्षक एवं अन्य उच्च पदाधिकारी तथा समकक्ष पदाधिकारी 02.00 करोड़ से उपर तक 02.00 करोड़ से उपर तक 03.50 करोड़ तक
5 विभाग द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक के स्तर पर गठित निविदा समिति शून्य 03.50 करोड़ से उपर

6. कार्य विभागों की तरह विभाग द्वारा निर्धारित होने वाले Schedule of Rates को वार्षिक रूप से सक्षम समिति द्वारा तैयार किया जायेगा जिसका आवश्यकता अनुसार समय-समय पर अद्‌यतीकरण किया जा सकेगा। 7. इसमें वित्त विभाग की सहमति प्राप्त है।

आदेष :- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के अगले असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय एवं इसकी प्रति सभी संबंधितों तथा महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।बिहार-राज्यपाल के आदेष से, दीपक कुमार सिंह, सरकार के सचिव। ————— अधी1क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु6ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 797-571+100-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 08 October 2013. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2013-10-08.797/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2013-10-08.797.