िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 6666 काित(cid:31)ककाित(cid:31)ककाित(cid:31)ककाित(cid:31)क 1111935935935935 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 832832832832) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, सोमसोमसोमसोमवारवारवारवार,,,, 28282828 अ,तूअ,तूअ,तूअ,तूबरबरबरबर 2013201320132013 सं0 2/नि॰था॰-11-04/2013सा॰—15493 सामान्य प्रशासन विभाग ------- संकल्प 23 सितम्बर 2013 श्री विजय प्रताप सिंह, (बि॰प्र॰से॰), कोटि क्रमांक-224/11, आयुक्त के सचिव, आयुक्त कार्यालय, दरभंगा के विरुद्ध आय के ज्ञात स्रोतों से काफी अधिक परिसम्पत्तियाँ अर्जित करने के आरोप में निगरानी थाना काण्ड संख्या-056/2013, दिनांक 03.09.2013 दर्ज किया गया है तथा मामला अनुसंधान के अंतर्गत है । निगरानी विभाग (अन्वेषण ब्यूरो), बिहार, पटना के पत्रांक-1842/अप॰शा॰, दिनांक 06.09.2013 द्वारा श्री सिंह के खिलाफ काण्ड दर्ज होने के उपरांत जाँच एवं तलाशी में अप्रत्यानुपातिक धनार्जन किये जाने के ठोस साक्ष्य प्राप्त होने तथा मामला अनुसंधानांतर्गत होने के फलस्वरूप बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम-9(1) (ग) के अधीन श्री सिंह को आदेश निर्गत की तिथि से निलम्बित किया जाता है । 2. निलम्बन अवधि में श्री सिंह का मुख्यालय-आयुक्त कार्यालय, तिरहुत प्रमण्डल, मुजफ्फरपुर निर्धारित किया जाता है । बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 में नियम-10 में निहित प्रावधानों के आलोक में श्री सिंह को जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा । 3. विभागीय कार्यवाही संचालित करने हेतु अलग से आदेश निर्गत किया जायेगा । आदेशः—आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय तथा इसकी प्रति सभी संबंधित पदाधिकारियों को भेज दी जाय ।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, अनिल कुमार, सरकार के संयुक्त सचिव ।
————— अधी.क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु4ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 832-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in