िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 30303030 काित(cid:31)ककाित(cid:31)ककाित(cid:31)ककाित(cid:31)क 1111935935935935 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 864864864864) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, वृहःपवृहःपवृहःपवृहःपितितितितवारवारवारवार,,,, 21212121 नव,बनव,बनव,बनव,बरररर 2013201320132013 राजस्व पर्षद, बिहार ------ अधिसूचनाएं 20 नवम्बर 2013
सं0 3/सी5-अधि0खु0बि0मू0-01/2010 (खण्ड-II)-7480—संकल्प संख्या-3456 दिनांक 12.08.2006 द्वारा स्थापित बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की क्रय समिति द्वारा भारत निर्मित विदेशी शराब/बीयर की अधिकतम खुदरा मूल्य निर्धारण के नियमः- बिहार उत्पाद अधिनियम-1915 की धारा-90 (2) (बिहार अधिनियम-II, 1915) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सदस्य, राजस्व पर्षद् अधिकतम खुदरा मूल्य निर्धारण की निम्नांकित नियमावली बनाते हैः-
1. संक्षिप्त नाम, विस्तार एवं प्रारम्भ :-यह नियमावली बिहार अधिकतम खुदरा मूल्य (भारत निर्मित विदेशी शराब एवं बीयर) निर्धारण नियमावली-2013, बिहार कही जा सकेगी।
2. परिभाषाः-
(क) 'अधिनियम' से अभिप्रेत है बिहार उत्पाद अधिनियम, 1915 (बिहार अधिनियम-II, 1915)। (ख) 'धारा' से तात्पर्य है अधिनियम की धाराएं। (ग) 'पर्षद्' से तात्पर्य है राजस्व पर्षद्, बिहार। (घ) 'विभाग' से तात्पर्य है निबध्ांन, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग। (ड़) 'निगम' से तात्पर्य है बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड। (च) 'समिति' से तात्पर्य है बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड को क्रय-विक्रय मूल्य एवं आपूर्तिकर्त्ताओं के चयन के लिए विभागीय संकल्प संख्या-3456 दिनांक 12.08.2006 द्वारा गठित एवं समय-समय पर संशोधित सचिवों की क्रय समिति। समिति शराब के उन सभी ब्रांडों के क्रय का निर्णय लेगी जिनका लेबल, निबध्ांन, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, बिहार सरकार में निबंधित/नवीकृत है। उपर्युक्त समिति ही निगम के माध्यम से बेचे जाने वाली विदेशी शराब एवं बीयर के अधिकतम बिक्री मूल्य का निर्धारण करेगी।
(छ) इस नियमावली के अधीन अन्य परिभाषायें वही होंगी जैसा कि उत्पाद अधिनियम की धारा-2 एवं राजस्व पर्षद द्वारा अधिनियम के अधीन गठित नियम एवं अनुदेश में परिभाषित हैं।
3. समिति द्वारा बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से बेचे जाने वाले भारत निर्मित विदेशी शराब/बीयर (IMFL /Beer) का अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) निम्न सिद्धांतो के तहत् तय किया जायेगा।2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 21 नव,बर 2013 (क) आपूर्तिकर्त्ता द्वारा दिये गये अखिल भारतीय न्यूनतम EDP को ही उस ब्राण्ड के लिए मान्य किया जायगा तथा उसके अन्तर्गत आनुषांगिक ऊपरी खर्च के रूप में निम्नलिखित अवयवों को ही शामिल किया जायेगाः-
(i) परिवहन व्ययः-परिवहन व्यय का निर्धारण बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लि0 द्वारा बाजार में लागू दर पर समय-समय पर निर्धारित किया जा सकेगा तथा इसमें इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि राज्य में आपूर्ति स्थल की दूरी को भी इस प्रकार परिगणित किया जायेगा कि उपरोक्त मूल्य में यह भी समावेश हो एवं किसी भी ब्राण्ड का अधिकतम खुदरा मूल्य सम्पूर्ण राज्य में समान होगा।
(ii) लादना/उतारना (हथालन)ः-राज्य के बाहर से आने वाले विदेशी शराब एवं बीयर को लादने/उतारने (हथालन) में लगने वाले व्यय राज्य के अन्दर विदेशी शराब/बीयर को लोदने/उतारने में लगने वाले व्यय का चार गुणा स्वीकार्य होगा, राज्य के अन्दर केवल दो गुणा व्यय स्वीकार्य होगा।
(iii) बीमाः-उपरोक्त अवयवों के संदर्भ में सभी आपूर्तिकर्त्ताओं के लिए उनके स्वामित्व वाले स्टॉक पर एक समान बीमा शुल्क (Uniform Insurance Fee) मान्य होगा।
(ख) आपूर्तिकर्त्ताओं को निम्नलिखित अवयवों के लिए भुगतान नहीं किया जाएगाः- (i) आपूर्तिकर्त्ताओं को उनके कार्यकारी लागत पर कोई शुल्क देय नहीं होगा। (ii) विदेशी शराब के विनिर्माताओं को निरोध प्रभार और विलंब शुल्क (डेमरेज) प्रभार देय नहीं होगा। (iii) निगम द्वारा आपूर्तिकर्त्ताओं को बोतल में आपूर्ति करने पर किसी तरह की क्षति देय नहीं होगी। 4. आपूर्तिकर्त्ताओं/विनिर्माताओं द्वारा ऊपरी खर्च मद में किया गया प्रशासनिक खर्च/डिपो प्रचालन लागत की समीक्षा क्रय समिति करेगी।
5. राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद शुल्क संचलन शुल्क, बोतलबंदी शुल्क एवं आयात शुल्क आदि में की गई वृद्धि को ऊपरी खर्च से अलग करते हुए अधिसूचना की तिथि से अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में शामिल कर लिया जाएगा।
6. समिति निगम के माध्यम से बेची जाने वाली शराब के अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य का निर्धारण करेगी। उपरोक्त पद्धति से निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य का उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों के तहत निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, बिहार, पटना एवं राजस्व पर्षद्, बिहार से अनुमोदन प्राप्त करना होगा। तत्पश्चात् अनुमोदित अधिकतम खुदरा मूल्य को उत्पाद आयुक्त अधिसूचित कर सकेंगे।
7. एतद् संबंधी पूर्व में निर्गत सभी पत्र/परिपत्र इस हद तक संशोधित समझे जायेंगे। यह अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से लागू होगी।
राजस्व पर्षद् बिहार के आदेष से, (ह0) अस्पष्ट, उप-सचिव, राजस्व पर्षद्।
The 20th November 2013
No.3/C5-MRP-01/2010(Part-II) -7480—The rules for determining Maximum Retail Price of India made Foreign Liquor/Beer through purchase Comittee of Bihar State Beverage Corporation Limited, established by resolution no 3456 dated. 12.08.2006.
In exercise of the powers Conferred by section 90(2) of the Bihar Excise Act, 1915 (Bihar Act II of 1915) the Member, Board of Revenue is pleased to make the following rules for fixation of M.R.P (Maximum Retail Price).
1. Short title, extent and Commencement.—These rules may be called the Bihar Maximum Retail Price (India made Foreign Liquor and Beer) fixation rules 2013.
2. Difinition
(a) 'Act' means the Bihar Excise Act, 1915 (Bihar Act-II of 1915)
(b) 'Section' means sections of the Act.
3 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 21 नव,बर 2013(c) 'Board' means the Board of Revenue, Bihar.
(d) 'Department means the Registration, Excise and Prohibition Department. (e) 'Corporation' means the Bihar State Beverages Corporation Ltd.
(f) 'Committee' means purchasing Committee of Secretaries for Bihar State Beverages Corporation Ltd. constituted in accordance with departmental resolution no 3456 dated 12-08-2006 and amended from time to time for selecting sale-purchase price and suppliers. The committee shall take the decisions to purchase all those brands whose Lable is registered/renewed in Registration, Excise and Prohibition Department of Government of Bihar.
Only the above mentioned committee shall determine the Maximum Retail Price (M.R.P) of foreign Liquor and Beer to be sold through the corporation.
(g) Other definition under these Rules shall be the same as defined in section 2 of Excise Act as well as in rules and regulation made by the Board of Revenue under the Act.
3. The Maximum retail price of IMFL/Beer to be sold through the Bihar State Beverages Corporation limited shall be determined by the Committee under following principles:-
(a) All India lowest EDP given by the suppliers shall be valid only for that brand and only following components shall be included as incidental overhead under it.
i. Transportation cost:- The Transportation cost may be determined by the Bihar State Beverages Corporation Limited from time to time on the basis of current market rate and it shall be taken into consideration that the distance from the supply place also be calculated as such so that it also covers in above mentioned price and the M.R.P of any brand shall be the same throughout the state.
ii. Loading/unloading:-The cost of Loading/unloading of foreign liquor/ beer imported from out of the State shall be admissible as equal to 4(four) times, of handling and Loading/unloading of Foreign Liquor/ Beer within the State, the cost shall be admissible for 2(two) times only.
iii. Insurance:- In context with above-said components, Uniform insurance fee shall be valid for of all suppliers with regard to the stock they possess.
4 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 21 नव,बर 2013(b) the suppliers shall not be paid for following components:-
i. No fees shall be granted on the working cost of the supplieres.
ii. No detention charges and demurrage charges shall be granted to the manufactures of foreign Liquor.
iii. The corporation shall not pay any wastage to the supplier for supply in bottles.
4. The purchasing Committee shall review the administrative charge/depot operation cost given under overhead columns of suppliers/manufacturers.
5. Any enhancements in different types of excise duty, movement fee, bottling fee and import duty made by the State Government from time to time shall included in maximum retail price from the date of its notification separating it from over head.
6. The Committee shall determine the maximum retail price of the liquor to be sold by the Corporation. The maximum retail price fixed in accordance with the above norms has to get approved by the Registration, Excise and Prohibition Department, Bihar and Board of Revenue, Bihar under the provisions of Excise Act. Thereafter the Excise Commissioner shall notify the approved maximum retail price.
7. All the letters/circulars issued earlier in this behalf shall be deemed to be amended to this extent. This notification shall be applicable from the date of its publication in the Gazette.
By order of the Board of Revenue, Bihar,
Sd. Illegible,
Deputy Secretay, Board of Revenue.
————— अधी-क, सिचवालय मुिणालय,
(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु4ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 864-571+500-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in