िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 7777 अमहायणअमहायणअमहायणअमहायण 1111935935935935 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 872872872872) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, वृहःपवृहःपवृहःपवृहःपितितितितवारवारवारवार,,,, 28282828 नव,बनव,बनव,बनव,बरररर 2013201320132013 स्वास्थ्य विभाग ------- अधिसूचनाएं 12 नवम्बर 2013
सं0 2/एम-77/06-1313(2)—भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार के राज्यपाल एतद् द्वारा निम्न नियमावली बनाते हैं :-
अध्याय-1
सामान्य प्रावधान
1. नाम, विस्तार एवं प्रारंभ।-इस नियमावली को बिहार स्वास्थ्य सेवा (नियुक्ति एवं सेवा शर्त्त) नियमावली, 2013 कहा जाएगा।
(2) इसका विस्तार सम्पूर्ण बिहार राज्य में होगा। (3) यह नियमावली राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से प्रभावी होगी।
2. परिभाषाएँ। -इस नियमावली में जब तक सन्दर्भ से अन्यथा कोई बात अपेक्षित न हों :-
(क) ''सरकार'' से अभिप्रेत है बिहार सरकार, (ख) ''विभाग'' से अभिप्रेत है स्वास्थ्य विभाग, (ग) ''आयोग'' से अभिप्रेत है बिहार लोक सेवा आयोग, (घ) "एम0बी0बी0एस0 डिग्री" से अभिप्रेत है भारतीय चिकित्सा परिषद् से अनुमान्यता प्राप्त एम0बी0बी0एस0 डिग्री,
(ड़) ''स्नातकोत्तर डिग्री'' से अभिप्रेत है भारतीय चिकित्सा परिषद् से अनुमान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर डिग्री, यथा एम0डी0, एम0एस0 अथवा समकक्ष या उच्चतर डिग्री,
(च) ''उच्चतर डिग्री'' से अभिप्रेत है भारतीय चिकित्सा परिषद् से अनुमान्यता प्राप्त डी0एम0, एम0सी0एच0 डिग्री अथवा समकक्ष डिग्री।
अध्याय-2
बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग
3. सेवा का गठन।-(1) बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में निम्नलिखित दो उप-सम्वर्ग होंगे :-
(क) बिहार स्वास्थ्य सेवा : सामान्य कर्त्तव्य उप-संवर्ग। (ख) बिहार स्वास्थ्य सेवा : विशेषज्ञ उप-संवर्ग।
(2) इस सेवा के चिकित्सक सरकार के अधीन कहीं भी पदस्थापित एवं स्थानांतरित किए जा सकेंगे।2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 28 नव,बर 2013 4. (1) बिहार स्वास्थ्य सेवा में नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा पदाधिकारी/ विशेषज्ञ ग्रेड-II के पद पर होगी। प्रत्येक वर्ष उपलब्ध रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए इस नियमावली में विहित प्रक्रिया अनुसार इनका चयन किया जाएगा। यह चयन बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगा एवं सरकार द्वारा अवधारित आयु सीमा एवं आरक्षण नियमों का पालन आवश्यक होगा।
(2) नियुक्ति/प्रोन्नति हेतु योग्य चिकित्सकों की अनुपलब्धता की दशा में आवश्यकतानुसार लोकहित में सरकार द्वारा संविदा के आधार पर उक्त पदों पर सीमित अवधि के लिए वाह्य स्रोतों से नियुक्ति की जा सकेगी जिसके लिए नियुक्ति प्रक्रिया का निर्धारण सरकार द्वारा किया जा सकेगा।
5. सामान्य कर्त्तव्य उप-संवर्ग में नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एम0बी0बी0एस0 की डिग्री होगी।
परंतु चिकित्सा विज्ञान के किसी विषय में स्नातकोत्तर अथवा उच्चतर डिग्री धारकों एवं किसी सरकारी अस्पताल में नियमित/ अनुबंध के आधार पर नियुक्त चिकित्सकों को कार्यानुभव के लिए अधिमानता दी जा सकेगी। 6. सामान्य उप संवर्ग में नियुक्ति हेतु चिकित्सकों के चयन के लिए अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य अनुभव के लिए अंक प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मौखिक साक्षात्कार के लिए भी अंक प्रदान किए जाएंगे।
उपरोक्तानुसार शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव एवं साक्षात्कार के लिए कुल निर्धारित अंक 100 होंगे। इन 100 अंकों का निर्धारण निम्नानुसार होगा :
(i) एम0बी0बी0एस0 में प्राप्तांक ः कुल 50 अंक (ii) स्नातकोत्तर अथवा उच्चतम डिग्री ः कुल 10 अंक (iii) सरकारी अस्पतालों में नियमित नियुक्ति/ अनुबंध के आधार पर नियुक्ति उपरांत कार्य अनुभव ः कुल 25 अंक
परंतु, कार्यानुभव के लिए प्रत्येक पूर्ण वर्ष के अनुभव के लिए 5 एवं इस प्रकार अधिकतम 25 अंक दिए जा सकते हैं।
(iv) मौखिक साक्षात्कार ः कुल 15 अंक टिप्पणी :- (क) एम0बी0बी0एस0 के लिए किसी अभ्यर्थी को प्रदान किए जाने वाले अंकों का अवधारण उक्त कोर्स की परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के प्रतिशत को 0.5 के गुणक से गुणा करके होगा। यथा, यदि किन्हीं अभ्यर्थी द्वारा 50% अंक प्राप्त किया गया हो तो उन्हें 50X0.5=25 अंक दिए जाएंगे।
(ख) सामान्य कर्त्तव्य उप-संवर्ग तथा विशेषज्ञ संवर्ग में नियुक्ति हेतु विचारण के लिए न्यूनतम 30 अंक की अपेक्षा होगी।
7. विशेषज्ञ उप-संवर्ग में नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होगी।
परंतु संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री से उच्चतर डिग्री धारकों एवं सरकारी अस्पतालों में नियमित/ अनुबंध के आधार पर नियुक्त स्नातकोत्तर डिग्री धारक चिकित्सकों के कार्यानुभव को अधिमानता दी जा सकेगी। 8. विशेषज्ञ उप-संवर्ग में नियुक्ति हेतु चिकित्सकों के चयन के लिए अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कार्यानुभव के लिए अंक प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मौखिक साक्षात्कार के लिए भी अंक प्रदान किए जाएंगे।
उपरोक्तानुसार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं साक्षात्कार के लिए कुल निश्चित अंक 100 होंगे। इन 100 अंकों का अवधारण निम्नानुसार होगा : (i) एम0बी0बी0एस0 में प्राप्तांक - कुल 50 अंक (ii) स्नातकोेत्तर से उच्चतर डिग्री, यथा, डी0एम0/ एम0सी0एच0 एवं समकक्ष डिग्री - कुल 10 अंक (भारतीय चिकित्सा परिषद् से अनुमान्यता प्राप्त हो) (iii) सरकारी अस्पतालों में नियमित/ अनुबंध के आधार पर स्नातकोत्तर डिग्री धारक द्वारा नियुक्ति उपरांत प्राप्त कार्यानुभव - कुल 25 अंक
परंतु, कार्यानुभव के लिए प्रत्येक पूर्ण वर्ष के अनुभव के लिए 5 एवं इस प्रकार अधिकतम 25 अंक दिए जा सकेंगे ।
(iv) मौखिक साक्षात्कार - कुल 15 अंक
टिप्पणी :- (क) एम0बी0बी0एस0 के लिए किसी अभ्यर्थी को प्रदान किए जाने वाले अंकों का अवधारण उक्त कोर्स की परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के प्रतिशत को 0.5 के गुणक से गुणा करके होगा। यथा, यदि किन्हीं अभ्यर्थी द्वारा 50% अंक प्राप्त किया गया हो तो उन्हें 50%X0.5=25 अंक दिए जाएंगे।3 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 28 नव,बर 2013 (ख) सामान्य कर्त्तव्य उप-संवर्ग तथा विशेषज्ञ संवर्ग में नियुक्ति हेतु विचारण के लिए न्यूनतम 30 अंक की अपेक्षा होगी।
अध्याय - 3
सीधी र्भाी
9. सेवा के दोनों उप-संवर्गों की मूलकोटि में नियुक्ति, नियमावली के अध्याय- 2 के प्रावधानों के अनुसार, आयोग द्वारा संचालित भर्त्ती परीक्षा द्वारा, सीधी भर्त्ती से की जाएगी। दोनों उप-संवर्गों की वरीयता सूची आयोग द्वारा अनुशंसित मेधा सूची के आधार पर अलग-अलग विनिश्चित की जायेगी।
10. विभाग आयोग को प्रतिवर्ष 1ली अप्रैल की स्थिति के आधार पर सीधी भर्त्ती द्वारा भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या सूचित करेगा।
11. परिवीक्षा एवं सम्पुष्टि।- पहले यह नियुक्ति परिवीक्षा तौर पर की जाएगी। नियुक्ति के लिए चुने गए अभ्यर्थी, संतोषजनक सेवा अभिलेख उपलब्ध रहने तथा विहित विभागीय परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात् स्थायी/संपुष्ट किए जा सकेंगे।
12. भर्त्ती परीक्षा-संचालन एवं रिक्तियों की घोषणा ।-आयोग, सरकार से सीधी भर्त्ती द्वारा भरी जाने वाली रिक्तियों की सूचना एवं भर्त्ती की अधियाचना प्राप्त होने पर सीधी भर्त्ती द्वारा भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या ऐसी रीति से घोषित करेगा जैसा वह उचित समझे और नियम-6 के अधीन पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करेगा। आयोग भर्त्ती परीक्षा प्रत्येक वर्ष में संचालित करेगा, यदि रिक्तियों की संख्या देखते हुए अन्यथा अधिसूचित न किया जाए।
13. पात्रता का अवधारण ।-भर्त्ती परीक्षा में प्रवेश के प्रयोजनार्थ उम्मीदवार को -
(क) जिस वर्ष परीक्षा होने वाली हो उस वर्ष की पहली अगस्त को उम्मीदवार की अधिकतम् आयु वही होनी चाहिए जो राज्य सरकार (सामान्य प्रशासन विभाग) के द्वारा समय-समय पर आरक्षण कोटिवार निर्धारित की जाय। (ख) अच्छे नैतिक चरित्र का होना चाहिए। (ग) मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए और बिहार स्वास्थ्य सेवा के पदाधिकारी के रूप में उसके कत्र्तव्यों के निर्वहन में अड़चन डाल सकने वाले शारीरिक दोष से मुक्त होना चाहिए।
(घ) मेडिकल कॉन्सिल ऑफ इंडिया अथवा किसी राज्य के मेडिकल रजिस्ट्रेशन कॉन्सिल से स्थायी निबंधन प्राप्त होना चाहिए।
14. उम्मीदवार अपने आवेदन के साथ निम्नलिखित अभिलेख अवश्य प्रस्तुत करेगा -
(1) इसका साक्ष्य कि उसे नियम 13 में निर्दिष्ट अपेक्षित अर्हता हैं, (2) इसका साक्ष्य कि उसे अधिमानता के लिए यथानुसार नियम 6 एवं 8 में निर्दिष्ट अपेक्षित अर्हता है, (3) जिस कॉलेज से एम0बी0बी0एस0 अथवा स्नातकोत्तर परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ हो वहॉं के प्रधान द्वारा दिए चरित्र और आचरण प्रमाण-पत्र,
(4) उस संस्था के प्रधान का प्रमाण-पत्र जहाँ से उसने 12 माह का अनिवार्य इन्टर्नशिप-प्रशिक्षण पूरा किया हो,
(5) मेडिकल कॉन्सिल ऑफ इंडिया अथवा किसी राज्य के मेडिकल रजिस्ट्रेशन कॉन्सिल से स्थायी निबंधन प्राप्त होना चाहिए।
(6) उम्र के सबूत के लिए प्रवेशिका (मैट्रिकुलेशन) प्रमाण-पत्र या इनके समकक्ष प्रमाण-पत्र। (7) आयोग से प्राप्त होने वाले विहित फार्म में सहायक असैनिक शल्य चिकित्सक (सिविल असिस्टेंट सर्जन) से अन्यून पंक्ति के किसी सरकारी चिकित्सा पदाधिकारी का स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, और (8) यदि वह आरक्षण का दावा करता है तो उस जिले के अनुमंडल पदाधिकारी/जिला पदाधिकारी द्वारा प्रदत्त जाति प्रमाण-पत्र जिस जिले का वह स्थायी निवासी होने का दावा करता हो। 15. आयोग द्वारा प्रवेश पत्र का निर्गम :
(1) यदि किसी उम्मीदवार के पास आयोग से प्राप्त प्रवेश-पत्र नहीं हो तो उसे भर्त्ती परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
(2) वैसे किसी उम्मीदवार का आवेदन ग्रहण नहीं किया जाएगा जो नियुक्ति का पात्र नहीं हो। 16. इस नियमावली के पूर्ववर्त्ती उपबंधों में अन्तर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी, आयोग किसी उम्मीदवार से उसकी उपयुक्ता के संबंध में किसी बिन्दु पर कोई ऐसा अतिरिक्त प्रमाण देने की अपेक्षा कर सकेगा, जो वह आवश्यक समझे।
17. इस नियमावली के उपबंधों के अध्यधीन भर्त्ती परीक्षा में शामिल होने की पात्रता के संबंध में या अन्यथा आयोग का विनिश्चय अंतिम होगा।
18. जो भी उम्मीदवार निम्नलिखित का दोषी हो या आयोग द्वारा घोषित किया गया हो :-
(1) किसी भी तरीके से अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन प्राप्त करना, या (2) प्रतिरूपण, या4 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 28 नव,बर 2013 (3) किसी व्यक्ति द्वारा प्रतिरूपण कराना, या
(4) जाली दस्तावेज या ऐसी दस्तावेज पेश करना जिसमें हेर-फेर किया गया हो, (5) गलत या झूठा विवरण देना या महत्वपूर्ण जानकारी छिपा लेना या (6) परीक्षा के लिए अपनी उम्मीदवारी के संबंध में अन्य अनियमित या अनुचित साधनों का सहारा लेना, (7) परीक्षा के दौरान अनुचित तरीकों को अपनाना, (8) परीक्षा के संचालनार्थ आयोग द्वारा नियोजित कर्मचारियों को तंग करना या शारीरिक आघात पहुँचाना या
(9) यथास्थिति, पूर्वगामी खंडों में विनिर्दिष्ट कोई एक या सभी कार्य करने का प्रयास करना या करने के लिए दुष्प्रेरित करना,
वह दांडिक अभियोजन का भागी होने के अतिरिक्त निम्नलिखित का भागी हो सकेगा :-
(क) जिस परीक्षा का वह उम्मीदवार है उसके लिए आयोग द्वारा निरर्हित ठहराये जाने का, या (ख) स्थायी रूप से या विनिर्दिष्ट अवधि के लिए - (1) आयोग द्वारा ली गई किसी परीक्षा से या उसके द्वारा किए गए चयन से विवर्जित किए जाने का, (2) राज्य सरकार द्वारा सरकार के अधीन नियोजन से विवर्जित किए जाने का या, (ग) यदि वह पहले से ही सरकारी सेवा में हो तो समुचित नियमों के अधीन अनुशासनिक कार्रवाई का।
19. मौखिक परीक्षा के प्राप्तांक, शैक्षणिक योग्यता एवं कार्यानुभव के आधार पर प्राप्त अंकाें में जोड़े जाएंगे। इस प्रकार कुल प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों के नाम आयोग द्वारा योग्यता क्रम में रखे जाएंगे। इस प्रकार क्रमांकित उम्मीदवारों की सूची से आयोग उतने उम्मीदवारों के नाम चयनित करेगा जितना सरकार ने निर्धारित किया हो और उनका नाम नियुक्ति के लिए अग्रसारित करेगा।
20. आयोग नियम-19 के अधीन अपनी अनुशंसा भेजते समय, आरक्षण कोटि के उम्मीदवारों (जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आदि) की नियुक्ति की अनुशंसा, समय-समय पर लागू राज्य सरकार के आरक्षण नीति के अनुसार करेगा।
21. भर्त्ती परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवार आयोग द्वारा अधिसूचित तारीख, समय और स्थान पर अपने खर्च से उपस्थित होंगे।
22. आयोग भर्त्ती परीक्षा का समेकित परीक्षाफल तैयार करेगा तथा परीक्षाफल तैयार होने और नियम-19 में निर्दिष्ट सूची सरकार को भेज दिए जाने पर प्रत्येक उम्मीदवार को तुरंत भेज दी जाएगी।
23. उम्मीदवारों की परीक्षा में सफलता से नियुक्ति का अधिकार तब तक नहीं होगा जब तक कि यथावश्यक जाँच पड़ताल के बाद सरकार द्वारा छानबीन न हो जाए कि उम्मीदवार के चरित्र और पूर्ववृत्त को देखते हुए, वह सभी प्रकार से सरकारी सेवा में नियुक्ति के लिए उपयुक्त हो।
अध्याय - 4
पदों का वर्गीकरण, प्रोन्नति आदि
24. पदों का वर्गीकरण, वेतनमान एवं प्रोन्नति :
(क) सेवा में अनुसूची-1 के अनुसार विभिन्न पद होंगे। (ख) निम्नलिखित पद प्रशासनिक पद माने जाएंगे -
(1) प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, (2) उपाधीक्षक, रेफरल अस्पताल/ अनुमंडलीय अस्पताल/ सदर अस्पताल, (3) रोग नियंत्रण कार्यक्रमों के जिला स्तरीय प्रभारी पदाधिकारी, (4) सिविल सर्जन/ उप निदेशक एवं उसके समकक्ष पद, (5) निदेशक/ क्षेत्रीय निदेशक, (6) निदेशक प्रमुख।
क्रमांक-(1) एवं (2) में उल्लिखित पद संबंधित अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों में से वरीयता के आधार पर भरे जाएंगे। क्रमांक 4 में उल्लिखित पदों की कुल संख्या सिविल सर्जन के स्वी—त पदों से तीन गुणा होगी। इस स्तर के चिकित्सकों में से वरीयता-सह-योग्यता एवं दक्षता के आधार पर सिविल सर्जनों का चयन किया जाएगा। उप निदेशक एवं उसके समकक्ष पद विभाग द्वारा अधिसूचित किए जाएंगे। क्रमांक - (3), (4) एवं (5) पर उल्लिखित कुल पदों में से विभाग द्वारा सामान्य कर्त्तव्य उप-संवर्ग एवं विशेषज्ञ उप-संवर्ग के लिए अलग-अलग संख्या निर्धारित की जाएगी। 25. डायनेमिक ए0सी0पी0।- (1) बिहार स्वास्थ्य सेवा के चिकित्सकों का छः वर्ष की सेवा पूरी करने के पश्चात पद के स्तर उन्नयन के साथ, प्रथम वित्तीय उन्नयन अनुमान्य होगा। द्वितीय एवं तृतीय वित्तीय उन्नयन, पद के स्तर उन्नयन के साथ, प्रथम वित्तीय उन्नयन प्राप्त करने के छः-छः वर्षों के समान अन्तराल पर अनुमान्य होगा। (2) डायनेमिक ए0सी0पी0 की सुविधा अधिकतम पी0बी0-4, ग्रेड पे - 8700 के वेतनमान तक अनुमान्य होगी।5 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 28 नव,बर 2013 26. डायनेमिक ए0सी0पी0/ प्रोन्नति के लिए निर्धारित अर्हताएँ ।-
(1) दो वर्षों की संतोषप्रद परीक्ष्यमान अवधि की सेवा के उपरान्त चिकित्सकों की सेवा सम्पुष्ट की जाएगी, बशर्त्ते इन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित विभागीय परीक्षा में उत्तीर्णता एवं कोषागार प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया हो।
(2) विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर डायनेमिक ए0सी0पी0/ प्रोन्नति विचारणीय होगी। विभागीय प्रोन्नति समिति निम्नलिखित बातों पर विचार कर डायनेमिक ए0सी0पी0/ प्रोन्नति के लिए अनुशंसा करेगी -
(क) चारित्री अभ्युक्तियाँ।
(ख) स्वच्छता प्रतिवेदन।
(ग) राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर इस आशय के लिए निर्धारित अन्य मापदंड। (3) प्रोन्नति के लिए कालावधि एवं अन्य शर्तें विभाग द्वारा अलग से निर्धारित की जायेंगी।
(4) आरक्षण।-डायनेमिक ए0सी0पी0 के लिए अलग से आरक्षण की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि इस माध्यम से स्वीकृत पदों का ही स्तर उन्नयन (in situ promotion) हो जाता है । डायनेमिक ए0सी0पी0 के स्तर से उपर के आवश्यकता आधारित पदों पर प्रोन्नति हेतु विहित आरक्षण रोस्टर का अनुपालन आवश्यक होगा ।
अध्याय-5
प्रकीर्ण
27. कठिनाईयाँ दूर करने की शक्ति।-इस नियमावली के किसी भी नियम/उप-नियम की व्याख्या अथवा लागू करने में होने वाली किसी भी कठिनाई को दूर करने की शक्ति सरकार में निहित होगी।
28. निरसन एवं व्यावृति।-(1) बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवाएॅ (मूल कोटि) भर्ती नियामवाली, 1984 और बिहार जिला चिकित्सा संवर्ग/बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग (नियमित/अनुबंध के आधार पर नियुक्ति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2008 एतद द्वारा निरसित की जाती हैं ।
(2) ऐसा निरसन होते हुए भी उक्त नियमावलियों में प्रदा शक्तियों के द्वारा या के अधीन किया गया कोई कार्य या की गयी कोई कार्रवाई वैध होगी और इस नियमावाली में प्रदा शक्तियों के द्वारा या के अधीन किया गया कोई कार्य या की गयी कोई कार्रवाई समझी जायेगी, मानो यह नियमावली उस तिथि को प्रवृा थी जिस तिथि को ऐसा कार्य किया गया था या ऐसी कार्रवाई की गयी थी ।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से,
संजय कुमार,
सरकार के संयुक्त सचिव।
अनुसूची - 1 बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में पदों का वर्गीकरण एवं वेतनमान
(1) सामान्य कर्त्तव्य उप-संवर्ग :-
1. चिकित्सा पदाधिकारी 2. वरीय चिकित्सा पदाधिकारी/उपाधीक्षक 3. उप मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी 4. मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी/समकक्ष पद
(2) विशेषज्ञ उप-संवर्ग :-
1. विशेषज्ञ - ग्रेड II 2. विशेषज्ञ - ग्रेड - I 3. वरीय विशेषज्ञ6 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 28 नव,बर 2013 4. कन्सल्टेन्ट (विषय)
(3) संयुक्त प्रशासनिक पद :-
1. सिविल सर्जन/ उप निदेशक 2. निदेशक/ क्षेत्रीय निदेशक 3. निदेशक प्रमुख
उपर्युक्त पदों के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित वेतनमान् देय होगा। बिहार-राज्यपाल के आदेश से, संजय कुमार, सरकार के संयुक्त सचिव।
12 नवम्बर 2013
सं0 2/एम-77/06-1314(2)—अिधसूचना सं(cid:8)या-1313(2) 3दनांक 12.11.2013 का िन,निल7खत अंमेजी अनुवाद (cid:18)बहार-रा;यपाल के ूािधकार से, एत< (cid:26)ारा, ूकािशत 3कया जाता है, जो भारत सं(cid:18)वधान के अनु@छे द 348 के खंड (3) के अCतगDत अंमेजी भाषा मF यह अिधसूचना का ूािधकृ त पाठ समझा जायेगा ।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, संजय कुमार, सरकार के संयुक्त सचिव।
The 12th November 2013
सं0 2/एम-77/06-1313(2)—In exercise of powers conferred by the proviso to Article 309 of the Constitution of India, the Governor of Bihar is here by pleased to make the following rules:-
Chapter – 1
General Provisions
1. Title, Extent and Commencement.—These rules may be called the Bihar Health Service (Appointment and Service Condition) Rules 2013.
(2) It shall extend to the entire State of Bihar (3) It shall come into force at once 2. Definitions.—In this Rule unless anything otherwise requires in the context:
(a.) 'Government' means Government of Bihar (b.) 'Department' means Department of Health (c.) 'Commission' means Bihar Public Service Commission (d.) 'MBBS' degree means MBBS degree recognized by Medical Council of India.
(e.) 'PG Degree' means Post Graduate Degree recognized by Medical Council of India such, namely M.D., MS. and similar or higher degree.
(f.) 'Higher Degree' means DM, MCH degree or equivalent degree recognized by Medical Council of India.
Chapter – 2
Bihar Health Service Cadre
3. Constitution of Service.—(1) there shall be following two sub caders in Bihar Health Service Cadre:-
(a.) Bihar Health Service : General Duty sub-cadre (b.) Bihar Health Service : Specialist sub-cadre
(2) Doctors of these cadre can be transferred and posted anywhere in the State.
4. (1) Appointments to the Bihar Health Service will be made by the Government against the posts of Medical Officer/Specialist Grade-II. in view of the available vacancies. Each year, they shall be selected according to the procedure7 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 28 नव,बर 2013 prescribed in these rules. The selection shall be made through the Bihar Public Service Commission and it shall be necessary to follow the age limit and reservation rules determined by the government. (2) In case of non availability of suitable doctors for appointment / promotion, in the public interest, Government may appoint doctors on contract from outside for a limited period. The procedure for such recruitment would be decided by the govt. 5. For appointment in General Duty Sub Cadre, minimum educational qualification shall be MBBS degree from a recognized university:
Provided that the postgraduate or higher degree holder in any subject of Medical science and the doctors appointed on regular/ contract basis in any Government hospital shall be given weightage for work experience.
6. For selection of doctors to appointment in General sub-cadre, candidates shall be given marks for their educational qualification and work experience. Apart from that, they shall also be given marks for the oral interview. A total 100 marks shall be for educational qualification, work experience and interview. The break up of these 100 marks shall be as follows:
(i.) Marks obtained in MBBS: Total 50 Marks (ii.) PG or Higher Degree: Total 10 Marks (iii.) Work Experience after appointment in Government hospital on contract/regular basis. Total 25 Marks Provided that for each complete one year of work experience, candidates will be given 5 and thus maximum 25 marks will be given.
(iv.) Interview: Total 15 Marks Note - (a) The determination of marks to be given to the candidate for MBBS shall be in multiple of 0.5 of total percentage of marks obtained in the examination of said course. Thus, if a candidate has obtained 50% marks, he/she shall get 50 x 0.5 = 25 marks (b) Minimum 30 marks will be required for consideration for the appointment in the General sub cadre and specialist sub cadre.
7. Postgraduate degree from a recognized degree university shall be the minimum educational qualification in the concerned subject for appointment in the specialist sub cadre.
Provided that holder of higher degree than postgraduate degree in related subjects and work experience of doctors appointed on regular / contract basis in govt. Hospital having post graduate degree shall be eligible for weightage .
8. For selection to the appointment in Specialist sub-cadre, candidates shall be given marks for their educational qualification and work experience. Apart from that, they shall also be given marks for interview. As per the above, for educational qualification, work experience and interview a total of 100 Marks will be given. The break up of 100 marks shall be as follows:
(i) Marks obtained in MBBS : Total 50 Marks (ii) Higher Degree than PG Degree : Total 10 Marks Such as DM/MCH and equivalent
(recognized by the Medical Council of India)8 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 28 नव,बर 2013 (iii) Work Experience of appointment : Total 25 Marks in Government hospital on contract/regular basis.
Provided that for each complete one year of work experience, candidates will be given 5 and thus maximum 25 marks will be given.
(iv) Interview : Total 15 Marks Note :- (a) The determination of marks to be given to the candidate for MBBS shall be in multiple of 0.5 of total percentage of marks obtained in the examination of said course. Thus, if a candidate has obtained 50% marks, he/she shall get 50 x 0.5 = 25 marks (b) Minimum 30 marks will be required for consideration for the appointment in the General duty sub cadre and specialist sub cadre.
Chapter – 3
Direct Recruitment
9. The appointment in basic category of both the sub cadres of the service shall be made by direct recruitment according to the provisions of chapter 2 of these Rules through recruitment examination to be conducted by the commission. The seniority list of both the subcadres shall be determined separately on the basis of merit lists recommended by the commission.
10. The department shall inform the commission the numbers of vacancies as on 1st April to be filled by direct recruitment.
11. Probation and Confirmation : In the beginning this appointment shall be made on probation. The candidates selected for appointment may be made permanent/ given confirmed status after satisfactory service record and after passing of departmental examination.
12. Conduct of Recruitment Examination and declaration of vacancies:- After receiving information of vacancies to be filled by direct recruitment and requisition of vacancies from the government, the commission shall declare the number of vacancies to be filed by direct appointment in such manner as it thinks proper and shall invite applications from the candidates eligible under rule-6. The commission shall conduct Recruitment Examination each year, if not otherwise notified in view of number of vacancies.
13. Determination of Eligibility : - For the purpose of entrance in the recruitment examination, a candidate -
(a) Must have the same maximum age of the candidate on 1st August of the year in which examination is to be held as determined by the General Administration Department reservation category wise from time to time;
(b) Must be of good moral character; (c) Must be mentally and physically healthy and free from physical disorders, which may create problems in performance of his duties as an officer of Bihar Health Service;
(d) Must be permanently registered with Medical Council of India or Medical Registration Council of any State.
14. The Candidate must submit following records with his application:-
(1) Evidence of required qualification as specified in rule 13. (2) Evidence of required qualification for weightage as specified in Rule 6 & 8.
9 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 28 नव,बर 2013(3) Character and conduct certificate from Head of the College from where he has passed his MBBS or PG examination;
(4) Certificate from the Head of the Institute from where he has completed 12 month's internship;
(5) Permanent registration number from Medical Council of India or Medical Registration Council of any State;
(6) Matriculation Certificate or equivalent certificate for proof of age; (7) Medical certificate from a government medical officer not below the rank of Civil Assistant Surgeon in prescribed format of the Commission. (8) If he claims of reservation, Caste Certificate issued by the Sub-Divisional Officer/ District Magistrate of the District of which he claims to be permanent resident.
15. Issuance of Admit cards by the commission
(1) If a candidate does not possess Admit Card received from the commission then he will not be allowed to appear in the Recruitment Examination.
(2) The application of any such candidate shall not be accepted who is not eligible for appointment.
16. Notwithstanding any thing contained in foregoing provisions of these Rules the commission may require from a candidate to produce any such additional certificate on any point regarding his suitability, which it may deem necessary.
17. Subject to the provision of these Rules, decision of the commission shall be final with respect to the eligibility or otherwise in the Recruitment Examination.
18. Any candidate is guilty or declared guilty by the commission of the following:-
(1) getting support for his candidature by any means, or (2) impersonation, or (3) using impersonation or (4) submission of false document or such document which is forged, or (5) giving wrong or false information or hiding important information, or (6) taking support of other irregular or improper means for his candidature for the examination, or
(7) adopting unfair means during the examination (8) troubling or hurting the personnels employed by the commission for conduct of the examination,
(9) attempting or instigating, as the case may be, any one or all actions specified in foregoing clauses,
shall be liable for the following punishment in addition to penal prosecution :-
(a) to be declared disqualified by the commission for the examination for which he is a candidate,
(b) For a permanent or for a specified period:
(1) to be debarred from any examination or any selection done by the commission.
(2) to bedebarred by the State Government from employment under the government.
10(cid:18)बहार गजट (असाधारण), 28 नव,बर 2013 (c) Disciplinary action under the Rules if he is already in government service.
19. Marks obtained in Viva-Voce shall be added to the marks obtained on the basis of educational qualification and work experience. Name of the candidates shall be prepared by the commission in order of merit on the basis of total marks obtained. The commission will then select such number of the candidates as fixed by the government and recommend their names for appointment.
20. While sending its recommendation under rule 19, the commission shall recommend the appointment of the candidates in reservation category (e.g. scheduled caste, scheduled tribe, extremely backward etc) according to reservation policy of the government as applicable, from time to time.
21. The candidates selected for recruitment examination shall turn up on the date, time and place notified by the commission on their own expenses.
22. The commission shall prepare consolidated result of the recruitment examination and after preparation of result as well as sending of the list as per rule – 19 to the government, intimation shall be sent to the candidates immediately.
23. Success of a candidate in the examination does not confer right to appointment unless after necessary enquiry the government is satisfied about his suitability for government job based on his character and antecedents.
Chapter – 4 Classification of Posts Promotion etc.
24. Classification of posts, pay scale and promotion:
(a) Different posts in the service shall be according to schedule – 1 (b) The following posts shall be deemed to be administrative posts:-
(1) In-charge Medical Officer, Primary Health Centre, (2) Deputy Superintendent, Referral Hospital/Sub-divisional Hospital/ Sadar Hospital;
(3) District level officer in charge of Disease control programmes; (4) Civil Surgeons/Deputy Director & equivalent posts; (5) Director/Regional Director; (6) Director-in-Chief;
Posts mentioned in sl. no. (1) & (2) shall be filled upon the basis of seniority from amongst the working doctors in the concerned hospital.
The total nos. of posts mentioned in sl. no.(4) shall be three times the total no. of sanctioned posts of Civil Surgeons in the State. Civil Surgeon shall be selected from amongst senior doctors of this level on the basis of seniority cum merit and efficiency. The post of Deputy Director and its equivalent shall be notified by the department. For General Duty subcadre and specialist subcadre separate number shall be fixed by the Department from the total posts mentioned in serial no. (3), (4) and (5). 25. Dynamic ACP
(1) Doctors of Bihar Health Service will be granted first financial progression, along with up-gradation of post, on completion of six years. Second and third financial progression, along with up- gradation of post, will be granted after equal intervals of 6 years each following the first financial progression.
11 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 28 नव,बर 2013(2) The facility of dynamic ACP will be provided up-to maximum pay scale of PB -4, Grade Pay - 8700.
26 . Determined Qualifications for Dynamic ACP/Promotion:-
(1) Services of Doctors will be confirmed after satisfactory completion of probation period of two years, provided that they have passed prescribed departmental examination and got necessary treasury training.
(2) The Dynamic ACP/Promotion will be considered on the basis of recommendation of Departmental Promotion Committee. Departmental Promotion Committee will recommend Dynamic ACP/ Promotions after considering following things:-
(a.) Character Roll; (b.) Vigilance report ; (c.) Other standard as may be determined for this purpose from time to time by the State Government
(3) KALAWADHI and Other conditions for promotion shall be determined separately by the Department.
(4) Reservation - Reservation shall not be required for dynamic ACP as by this mechanism the sanctioned post it-self is elevated (in-situ promotion). For promotion against the need-based posts above the level of dynamic ACP, it will be necessary to follow the prescribed reservation roster.
Chapter - 6
Miscellaneous
27. Power of removal of difficulties - The powers, for interpretation of any rule/ sub rule or removal of any difficulty arising in implementation of these Rules, shall vest in the Government.
28. Repeal and Savings- (1) The Bihar State Health Services (Basic Grade) Recruitment Rules, 1984 and Bihar District Medical Cadre/Bihar Health Service Cadre (Appointment on Regular / Contract basis and Service Conditions) Rules, 2008 are hereby repealed.
(2) Notwithstanding such repeal, anything done or any action taken in exercise of any power conferred by or under the said Rules shall be valid and shall be deemed to have been done or taken in exercise of the powers conferred by or under these Rules as if the Rules were enforced on the date on which such thing or action was done or taken.
By order of the Governor of Bihar, SANJAY KUMAR, Joint Secretary to the Government.
Annexure – 1
Category and Pay scale of Bihar Health Services
1. General duty medical officer:
i. Medical Officer
ii. Senior Medical Officer12 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 28 नव,बर 2013 iii. Dy. Chief Medical Officer
iv. Chief Medical Officer
2. Specialist sub Cadre:
a) Specialist – Grade II
b) Specialist – Grade I
c) Senior Specialist
d) Consultant (Subject)
3. Combined Administration Post:
i. Civil Surgeon / Dy. Director
ii. Director / Regional Director
iii. Director in Chief
Doctors of District Medical Cadre will be given fixed salary as determined by the
Government from time to time.
By order of the Governor of Bihar,
SANJAY KUMAR,
Joint Secretary to the Government.
————— अधीJक, सिचवालय मुिणालय,
(cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु3ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 872-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in