(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट
असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 19191919 अमहायणअमहायणअमहायणअमहायण 1111935935935935 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 890890890890) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, मंगलमंगलमंगलमंगलवारवारवारवार,,,, 10101010 *दस*दस*दस*दस,ब,ब,ब,बरररर 2013201320132013 सहकारिता विभाग
---------
अधिसूचना
9 सितम्बर 2013
सं0 1/बि॰स॰से॰(प्रो॰रिट याचिका)-14/97-3764—सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के पद से सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ के पद पर प्रोन्नति हेतु बिहार लोक सेवा आयोग की अध्यक्षता में दिनांक 20.05.93 को हुई विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में श्री यदु राम, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के प्रोन्नति को लंबित रखा गया। श्री राम के द्वारा प्रोन्नति हेतु एक समादेष याचिका यथा सी॰डब्लू॰जे॰सी॰ संख्या-9967/96 यदुराम बनाम राज्य सरकार एवं अन्य माननीय उच्च न्यायालय पटना में दायर किया गया। उच्च न्यायालय पटना द्वारा दिनांक 04.02.98 को न्यायादेष पारित किया गया कि-"In these circumstances, this writ petition is allowed and the Bihar Public Service Commission is directed to consider the case of the petitioner for promotion to the 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 10 *दस,बर 2013 the same manner as if he had been recommended for promotion along with other persons from the panel which was sent to the Bihar Public Service Commission in the year 1993." उक्त न्यायादेष के आलोक में विभागीय प्रोन्नति समिति (आयोग सहित) की बैठक दिनांक 19.07.2013 को आहूत की गयी। इस बैठक में श्री राम को, कनीय को दी गयी प्रोन्नति की तिथि से प्रोन्नति के योग्य (दिनांक 03.03.94 से) अनुषंसा की गयी है।
उक्त के आलोक में श्री यदु राम, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (सम्प्रति सेवानिवृत्त दिनांक 30.06.97) को उनसे कनीय श्री खेलावन मोची, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ (वेतनमान 2200-4000) के पद पर दी गयी प्रोन्नति की तिथि अर्थात् दिनांक 03.03.94 से सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ के पद पर प्रोन्नति दी जाती है।
श्री राम के प्रोन्नति के प्रस्ताव में वित्त विभाग के परिपत्र संख्या 7020 दिनांक 24.12.05 की कंडिका-4(क) में वर्णित प्रावधान के आलोक में वित्त विभाग की सहमति प्राप्त है।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से,