Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 12 December 2013

Published 12 December 2013

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2013-12-12.902
Languages
English, Hindi

िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 21212121 अमहायणअमहायणअमहायणअमहायण 1111935935935935 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 902902902902) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, वृहःपवृहःपवृहःपवृहःपितितितितवारवारवारवार,,,, 12121212 *दस*दस*दस*दस,ब,ब,ब,बरररर 2013201320132013 सं0 3/स्था0 विविध (प्रशिक्षण)-4031/11—456(3)/रा0 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ------- संकल्प 6 दिसम्बर 2013 विषयः—बिहार राजस्व सेवा के कर्मियों एवं पदाधिकारियों के सेवाकालीन प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण मॉड्‌यूल। बिहार राजस्व सेवा में प्रवेश बिन्दु अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो एवं समकक्ष ग्रेड का पद है तथा अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो के ऊपर क्रमशः अंचल अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता एवं समकक्ष ग्रेड, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड तथा अपर समाहर्त्ता (भू-हदबंदी) एवं समकक्ष ग्रेड के पद प्रोन्नति के पद निर्धारित है। यद्यपि सेवा का प्रवेश बिन्दु अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो का पद है किन्तु सेवा के सबसे महत्वपूर्ण पद अंचल अधिकारी का पद है जिसके जिम्मे राजस्व एवं भूमि सुधार से सम्बन्धित विभिन्न अधिनियमों/ नियमों/सरकारी निर्णयों को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने एवं लोकहित से जुड़े सेवा प्रदान करने का महत्वपूर्ण दायित्व है। 2. उपर्युक्त परिप्रेक्ष्य में बिहार राजस्व सेवा के कर्मियों एवं पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किए जाने का मॉड्‌यूल बनाया जाना विचाराधीन था। सम्यक विचारोपरान्त राज्य सरकार द्वारा बिहार राजस्व सेवा के कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निम्न रूप से प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की नीति एवं कार्यक्रम निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। इस दृष्टि से राजस्व सेवा के पदाधिकारियों को दो तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता है - प्रथम - सेवा में प्रवेशकालीन प्रशिक्षण तथा दूसरा- अन्तः सेवाकालीन प्रशिक्षण। 3. सेवा में प्रवेशकालीन प्रशिक्षण अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो को सेवा में प्रवेश करने के तत्काल बाद अनिवार्य तौर पर दिया जाएगा जिसमें उनके कार्यों एवं दायित्वों से सम्बन्धित सभी नियमों/अधिनियमों के सम्बन्ध में मौखिक जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण सामान्यतः 4 (चार) माह का सांस्थिक प्रशिक्षण होगा एवं 5(पाँच) माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 4 (चार) माह का सांस्थिक प्रशिक्षण विपार्ड द्वारा जिसमें केवल एक माह का प्रशिक्षण सर्वे से सम्बन्धित विषयों पर दिया जायेगा। दो माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण जिला स्तरीय एवं 3 (तीन) माह का अंचल स्तरीय होगा, जिसमें 1 (एक) माह का प्रशिक्षण केवल सर्वे से सम्बन्धित होगा। प्रशिक्षण का विषय निम्नरूपेण होंगेः- (i) बिहार काश्तकारी अधिनियम, 1885 (ii) बिहार भूमि सुधार अधिनियम, 1950 (iii) बिहार भूमि सुधार (अधिकतम सीमा निर्धारण एवं अधिशेष भूमि अर्जन) अधिनियम, 19612 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 12 *दस,बर 2013 (iv) बिहार प्रश्रय प्राप्त व्यक्ति वासगीत कास्तकारी अधिनियम, 1947 (v) बिहार भूदान यज्ञ अधिनियम, 1954 (vi) बिहार जोतों का समेकन एवं खण्डकरण निवारण अधिनियम, 1956 (vii) बिहार जोतों का समेकन एवं खण्डकरण निवारण नियमावली, 1958 (viii) बिहार भूमि विवाद निराकरण अधिनियम, 2009 (ix) बिहार भूमि विवाद निराकरण अधिनियम, 2010 (x) बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोवस्त अधिनियम, 2011 (xi) बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोवस्त नियमावली, 2012 (xii) बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम, 1956 (xiii) बिहार भूमि दाखिल खारिज अधिनियम, 2011 (xiv) बिहार भूमि दाखिल खारिज नियमावली, 2012 (xv) गृह स्थल योजनान्तर्गत रैयती भूमि की क्रय नीति, 2011 (xvi) ख़ास महाल हस्तक के अनुसार सरकारी भूमि के हस्तान्तरण हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाना। (xvii) सैरातों की बन्दोबस्ती। (xviii) भू-हदबन्दी से अवशेष भूमि, गैर मजरूआ आम, गैर मजरूआ मालिक भूमि की बन्दोबस्ती का प्रस्ताव तैयार किया जाना।

(xix) जमाबंदी का सृजन। (xx) लगान वसूली से सम्बन्धित प्रतिवेदन प्रपत्र-I एवं प्रपत्र-II तैयार करने एवं प्रेषण करने की प्रक्रिया।

(xxi) राजस्व अभिलेखों/प्रपत्रों का संधारण। (xxii) भू-अर्जन अधिनियम, 1930 तथा अन्य प्रवृत्त अधिनियम/नियम, जो राजस्व कार्य के लिए उपयोगी है। 4. सेवा में प्रवेश के दस वर्ष होने अथवा अंचल अधिकारी के पद पर प्रोन्नति के ठीक पहले अन्तःकालीन सेवा प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इस प्रशिक्षण चर्या के विषय एवं अवधि निम्नरूपेण होंगे :- (i) प्रशिक्षण अवधि 15 दिन; (ii) प्रशिक्षण के विषय :- प्रथम सप्ताह - Overviews of Revenue and Land Related Rules/Acts. द्वितीय सप्ताह - Leadership Skill Communication Skill Office Management Personality development Litigation Policy प्रशिक्षण स्थल - बिपार्ड अथवा बिपार्ड द्वारा विहित प्रशिक्षण केन्द्र। प्रशिक्षण कार्यक्रम - प्रशिक्षण कार्यक्रम बिपार्ड द्वारा निर्धारित किया जायेगा। 5. 20 वर्षों की सेवा पूरी होने के पश्चात्‌ अन्तः सेवाकालीन द्वितीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके विषय एवं अवधि निम्नरूपेण होंगे- 1. Essentials of Public Administration. 2. Strategies for National & International Environment. 3. Public Policy Formulation. 4. Study of University (abroad). 5. Managerial & Behavorial Skills (Special emphasis on observation of courtesies while dealing with the general public as well as public representatives).

6. प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के पश्चात Agency/Institute प्रशिक्षण में भाग लेने वाले पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त किये गये प्रशिक्षण का मूल्यांकन करेगा। मूल्यांकन की प्रक्रिया बिपार्ड द्वारा तय की जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं भविष्य में प्रशिक्षण के सम्बन्ध में प्रत्येक प्रशिक्षणार्थियों से Feedback प्राप्त किया जाएगा। Feedback प्राप्त करने हेतु निम्न Parameters रखे गये हैः- (क) प्रशिक्षण से अपेक्षाएँ;

3 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 12 *दस,बर 2013

(ख) Key Learning; (ग) प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुधार लाने से सम्बन्धित सुझाव; (घ) प्रशिक्षण के पश्चात्‌ आगामी 6 महीने के अंदर वैयक्तिक लक्ष्य प्राप्त करने के सम्बन्ध में। 7. यह संकल्प तुरन्त के प्रभाव से लागू होगा। आदेशः-आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय तथा इसकी प्रतियाँ बिपार्ड/बिहार लोक सेवा आयोग/बिहार कर्मचारी चयन आयोग/सभी विभाग/सभी विभागाध्यक्ष/निदेशक, भू-अर्जन/निदेशक, चकबन्दी/निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप/सभी प्रमण्डलीय आयुक्त/सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी बन्दोबस्त पदाधिकारी को भेजी जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, हुकुम सिंह मीणा, सरकार के सचिव।

—————

अधी-क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु*ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 902-571+10-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 12 December 2013. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2013-12-12.902/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2013-12-12.902.