Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 20 January 2014

Published 20 January 2014

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2014-01-20.97
Languages
English, Hindi

िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 (cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार(cid:18)बहार गजटगजटगजटगजट

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत(cid:18)बहार सरकार (cid:26)ारा ूकािशत 30303030 पौषपौषपौषपौष 1111935935935935 ((((शशशश0000)))) ((((संसंसंसं0000 पपपपटना टना टना टना 97979797) ) ) ) पपपपटनाटनाटनाटना,,,, सोमसोमसोमसोमवारवारवारवार,,,, 20202020 जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15) 2014201420142014 सं0 2ब0/जला0 01-06/2013-93/न0वि0 एवं आ0वि0

नगर विकास एवं आवास विभागनगर विकास एवं आवास विभागनगर विकास एवं आवास विभागनगर विकास एवं आवास विभाग

---------

संकल्प संकल्प संकल्प संकल्प

13 जनवरी 201413 जनवरी 201413 जनवरी 201413 जनवरी 2014

विषयः-वित्तीय वर्ष 2013.14 में जलापूर्ति योजना के अन्तर्गत 24 (चौबीस) नगर निकायों में कुल 33364.46900 लाख (तीन अरब तैंतीस करोड़ चौसठ लाख छियालीस हजार नौ सौ रु0 मात्र) की जलापूर्ति योजना की प्रशासनिक स्वीकृति एवं व्यय के संबंध मेें।

मानव विकास मिशन के तहत राज्य के शत प्रतिशत शहरी आबादी को शुद्ध पेय जल एवं स्वच्छता उपलब्ध कराने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्त्तमान में राज्य के मात्र 30 प्रतिशत शहरी आबादी को पाईप जलापूर्ति योजना का लाभ मिल रहा है। लक्ष्य है कि प्रत्येक 250 व्यक्तियों की आबादी वाले क्षेत्र में पेय जलापूर्ति का एक स्रोत उपलब्ध कराया जाय जो 500 मीटर की परिधि में उपलब्ध हो। राज्य के नगर निगमों एवं नगर परिषदों में जहाँ सीवरेज उपलब्ध है वहाँ पाईप जलापूर्ति योजना इस ढंग से लागू की जाए कि प्रति व्यक्ति 135 लीटर शुद्ध पेय जल उपलब्ध हो सके। इसी प्रकार नगर पंचायतों के लिए जहाँ सीवरेज उपलब्ध नहीं है वहाँ 70 लीटर प्रति व्यक्ति की दर से शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य मानव विकास मिशन के तहत निर्धारित है।

2. मानव विकास मिशन के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राज्य के सभी नगर निकायों में पाईप जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुल 24 नगर निकाय ऐसे हैं जहाँ जलापूर्ति योजना पूर्णतः लागू करने 2 (cid:18)बहार गजट (असाधारण), 20 जनवर(cid:15) 2014 की आवश्यकता है। इसमें कतिपय नगर निकाय ऐसे भी हैं जो पाईप जलापूर्ति से अंशतः आच्छादित हैं, परन्तु इन्हें विस्तारित करना आवश्यक है। इन 24 नगर निकायों की सूची निम्नवत्‌ हैः-

क्र॰ क्र॰ क्र॰ क्र॰ सं॰सं॰सं॰सं॰ नगर निकाय का नाम जिला नगर नगर नगर नगर निगम/नगर निगम/नगर निगम/नगर निगम/नगर परिषद/नगर परिषद/नगर परिषद/नगर परिषद/नगर पंचायत जनसंख्या 2011 प्राक्कलित राशि वित्तीय वर्ष वित्तीय वर्ष 2013-14 में 2013-14 में 2013-14 में 2013-14 में आवंटित की आवंटित की जाने वाली जाने वाली राशि
1 2 3 4 5 6 7
1 जहानाबाद जहानाबाद नगर परिषद 103202 3245.97000 1462.00
2 बिहारशरीफ नालन्दा नगर निगम 297268 2459.16700 1106.00
3 सहरसा सहरसा नगर परिषद 156540 2459.16700 1106.00
4 सीतामढ़ी सीतामढ़ी नगर परिषद 67818 2459.16700 1106.00
5 नवादा नवादा नगर परिषद 98029 2459.16700 1106.00
6 अररिया अररिया नगर परिषद 79021 2459.16700 1106.00
7 गोपालगंज गोपालगंज नगर परिषद 67339 1588.09500 714.00
8 मधेपुरा मधेपुरा नगर परिषद 54472 1588.09500 714.00
9 बगहा पश्चिमी चम्पारण नगर परिषद 112634 1588.09500 714.00
10 मसौढ़ी पटना नगर परिषद 59803 1588.09500 714.00
11 रक्सौल पूर्वी चम्पारण नगर परिषद 55536 819.30600 368.00
12 सुलतानगंज भागलपुर नगर परिषद 52892 819.30600 368.00
13 शिवहर शिवहर नगर पंचायत 28116 819.30600 368.00
14 ढ़ाका पूर्वी चम्पारण नगर पंचायत 42063 819.30600 368.00
15 केसरिया पूर्वी चम्पारण नगर पंचायत 18984 819.30600 368.00
16 रामनगर पश्चिमी चम्पारण नगर पंचायत 48411 819.30600 368.00
17 सिमरी बख्तियारपुर सहरसा नगर पंचायत 27197 819.30600 368.00
18 जगदीशपुर भोजपुर नगर पंचायत 32447 819.30600 368.00
19 फतुहा पटना नगर पंचायत 50961 819.30600 368.00
20 सासाराम रोहतास नगर परिषद 147408 819.30600 368.00
21 डुमरांव बक्सर नगर परिषद 50475 819.30600 368.00
22 ईसलामपुर नालन्दा नगर पंचायत 35641 819.30600 368.00
23 दाउदनगर औरंगाबाद नगर पंचायत 52364 819.30600 368.00
24 बिक्रम पटना नगर पंचायत 22486 819.30600 368.00
कुल योग 33364.46900 15000.00

3

(cid:18)बहार गजट (असाधारण), 20 जनवर(cid:15) 2014

3. उच्च प्रदायी नलकूप से आच्छादित होने वाले 24 नगर निकायों में जलापूर्ति योजना हेतु मॉडल प्राक्कलन के आधार पर 33364.46900 लाख (तीन अरब तैतीस करोड़ चौसठ लाख छियालीस हजार नौ सौ रु॰ मात्र) की योजना बिहार राज्य जल पर्षद द्वारा तैयार की गयी है। इस योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य जल पर्षद द्वारा किया जाएगा। 4. 24 नगर निकायों में जलापूर्ति, योजना का कार्यान्वयन राज्य योजना अन्तर्गत जलापूर्ति मद में उपबंधित राशि से किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2013-14 में इस योजना हेतु कुल उपबंधित राशि 21000.00 लाख (दो अरब दस करोड़ रु॰ मात्र) है। उपबंधित राशि में से अवशेष राशि 15000.00 लाख (एक अरब पचास करोड़ रु॰ मात्र) का व्यय चालू वित्तीय वर्ष एवं अवशेष राशि 18364.46900 लाख (एक अरब तेरासी करोड़ चौसठ लाख छियालीस हजार नौ सौ रु॰ मात्र) आगामी वित्तीय वर्ष 2014-15 में उपयोगिता प्रमाण-पत्र के आधार पर आवंटित की जाएगी। तत्काल कुल योजना लागत के प्रथम किश्त के रूप में उपर्युक्त तालिका के स्तम्भ 6 में अंकित राशि के 25 प्रतिशत राशि की निकासी की जाएगी तथा निकासी की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र प्राप्त होने के उपरांत शेष राशि की निकासी की जाएगी।

5. योजना बिहार राज्य जल पर्षद द्वारा तैयार की गई है जो योजना की कार्यकारी एजेंसी भी होगी। राज्य के 24 नगर निकायों के लिए बिहार राज्य जल पर्षद द्वारा मानक प्राक्कलन तैयार किया गया है। योजना का कार्यान्वयन Design Build Operate (DBO) mode में किया जाएगा। इसके रख-रखाव की जिम्मेवारी भी बिहार राज्य जल पर्षद की होगी। रख-रखाव पर व्यय की प्रतिपूर्ति सम्बन्धित नगर निकाय द्वारा किया जाएगा। इस मद में राशि का आवंटन संबंधित नगर निकायों को किया जाएगा, जिनके द्वारा राशि की निकासी करते हुए प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य जल पर्षद को उपलब्ध कराया जाएगा। आदेश :- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाये एवं इसकी प्रति सरकार के सभी विभागों/विभागाध्यक्षो/प्रमंडलीय आयुक्तों/जिला पदाधिकारियों/नगर निकायों/महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।

बिहार-बिहार-बिहार-बिहार-राज्यपाल के आदेश सेराज्यपाल के आदेश सेराज्यपाल के आदेश सेराज्यपाल के आदेश से,,,, जय सिंह,जय सिंह,जय सिंह,जय सिंह, सरकार के संयुक्त सचिवसरकार के संयुक्त सचिवसरकार के संयुक्त सचिवसरकार के संयुक्त सचिव।।।।

—————

अधी,क, सिचवालय मुिणालय, (cid:18)बहार, पटना (cid:26)ारा ूकािशत एवं मु2ित। (cid:18)बहार गजट (असाधारण) 97-571+200-ड(cid:15)0ट(cid:15)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 20 January 2014. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2014-01-20.97/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2014-01-20.97.