Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 13 August 2014

Published 13 August 2014

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2014-08-13.668
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

िनबंधन सं(cid:26)या पी0ट)0-40 िनबंधन सं(cid:26)या (cid:1)बहार(cid:1)बहार(cid:1)बहार(cid:1)बहार गजटगजटगजटगजट (cid:1)बहार(cid:1)बहार(cid:1)बहार(cid:1)बहार

असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक असाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंकअसाधारण अंक (cid:1)बहार सरकार (cid:13)ारा ूकािशत(cid:1)बहार सरकार (cid:13)ारा ूकािशत(cid:1)बहार सरकार (cid:13)ारा ूकािशत(cid:1)बहार सरकार (cid:13)ारा ूकािशत (cid:1)बहार सरकार (cid:13)ारा ूकािशत(cid:1)बहार सरकार (cid:13)ारा ूकािशत(cid:1)बहार सरकार (cid:13)ारा ूकािशत(cid:1)बहार सरकार (cid:13)ारा ूकािशत (cid:1)बहार सरकार (cid:13)ारा ूकािशत(cid:1)बहार सरकार (cid:13)ारा ूकािशत(cid:1)बहार सरकार (cid:13)ारा ूकािशत(cid:1)बहार सरकार (cid:13)ारा ूकािशत 22222222 ौावण ौावण ौावण ौावण 1936 1936 1936 1936 ((((शशशश0000))))

((((संसंसंसं0 0 0 0 पटना पटना पटना पटना 668668668668) ) ) ) पटनापटनापटनापटना

पटनापटनापटनापटना, , , , बुधवारबुधवारबुधवारबुधवार, , , , 13131313 अगःतअगःतअगःतअगःत 2014201420142014 कृऊझ्हृह्नत्रकृप्रस्हृड्डब्क्तमहृहृत्रक्तकृन्नप्रहृग्त्र

ब्ब्ब्ब्ब्ब्ब्ब्ब्ब्त्र

्यकृस्क्तड्ढन्नड्डहृत्र

छत्र्य॰पट्टत्रव्डछफत्रत्र

क्त्‌डत्रकृप्रक्तकृप्रब्छच्,व्डछफब्व्फछड

व्फछड,कृप्रक्त'—क्ष्क्ष्कृऊझ्हृह्नत्रट्टड्डिंश्श्त्रिंर्ूिंिंन्नहृह्नश्त्रन्नग्ड्डत्र्यहृग्हृट्ठ॰त्रकृप्रस्ट्ठग््रत्रिंव्डछफळळ्रत्रद्दहृट्ठत्रकृऊझ्हृह्नत्र कृप्रस्ट्ठग््रत्रिंव्डछफळळ्रत्रद्दहृट्ठत्रकृऊझ्हृह्नत्र कृप्रस्हृड्डब्क्तमहृहृत्र र्ट्ठिं्‌त्र कृ०ड्डहृ्‌त्रिं डछत्र ्य॰पट्ट्रत्र व्डछफत्र हृिंट्ठत्र ह्यध्

क्तमहृहृत्र श्त्रिं ह्यकृग्हृत्र ट्टबहृहृत्र हृिंग्ूत्र क्त्‌न्नहृड्डत्र डछत्र ्य॰पट्ट्रत्र व्डछफत्र हृिंट्ठत्र ह्यध्ह्नठपबहृहृकृह्यट्टत्र झ्ध््यहृत्र बहृहृ्रत्र कृऊझ्हृह्नत्र कृप्रस्हृड्डब्क्तमहृहृत्र श्त्रिं ह्यकृग्हृत्र ट्टबहृहृत्र हृिंग्ूत्र क्त्‌न्नहृड्डत्र कृड्डग्र्हृिंप्रश्त्रट्ठिंत्रकृड्डग्र्ब्छिंछैत्रट्ठिंत्र्यतट्ट॰ूट्टत्रह्मट्ठक्ग्त्र्यहृचह्नत्रझ्ट्ठट्टध्त्रक्तकृझ्ट्टत्रह्यहृिंकृक्हृट्टत्रकृग्हृिंत्रद्दहृट्टहृत्रझ्चत्र'त्रत्र कृड्डग्र्हृिंप्रश्त्रट्ठिंत्रकृड्डग्र्ब्छिंछैत्रट्ठिंत्र्यतट्ट॰ूट्टत्रह्मट्ठक्ग्त्र्यहृचह्नत्रझ्ट्ठट्टध्त्रक्तकृझ्ट्टत्रह्यहृिंकृक्हृट्टत्रकृग्हृिंत्रद्दहृट्टहृत्रझ्चत्र'

्य?ग्क्कहृ्रत्रकृऊझ्हृह्नत्रकृप्रस्हृड्डब्क्तमहृहृत्रट्ठिंत्र्यहृ०ट्ठक्हृत्रक्तट्ठ्रत्र ्य?ग्क्कहृ्रत्रकृऊझ्हृह्नत्रकृप्रस्हृड्डब्क्तमहृहृत्रट्ठिंत्र्यहृ०ट्ठक्हृत्रक्तट्ठ्र

झ्ह्नट्ठह्नहृर्त्रिंर्ध्कृिंगहृग्हृ्रत्र झ्ह्नट्ठह्नहृर्त्रिंर्ध्कृिंगहृग्हृ

क्तकृन्नप्र्रत्रकृऊझ्हृह्नत्रकृप्रस्हृड्डब्क्तमहृहृ'त्र

ह्यमहृहृह्नश्त्रक्तकृन्नप्र्रत्रकृऊझ्हृह्नत्रकृप्रस्हृड्डब्क्तमहृहृ' त्र

त्र2 (cid:1)बहार गजट (असाधारण), 13131313 अगःतअगःतअगःतअगःत 2014201420142014

बिहार तकनीकी कर्मचारी चयन आयोग विधेयक, 2014

[कृप्रक्तकृप्रब्छछ,व्डछफ

प्रस्तावना।- राज्य सरकार बिहार के अधीन समूह ख' एवं 'ग' के तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों के चयन हेतु विधेयक।

भारत गणराज्य के पैसठवें वर्ष में बिहार राज्य विधानमंडल द्वारा निम्नलिखित रूप में यह अधिनियमित हो :-

अध्याय-I 1. संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारम्भ।- (1) यह अधिनियम बिहार तकनीकी कर्मचारी चयन आयोग अधिनियम, 2014 कहा जा सकेगा। (2) इसका विस्तार सम्पूर्ण बिहार राज्य में होगा। (3) यह तुरंत प्रवृत्त होगा। 2. परिभाषाएँ ।- इस अधिनियम में, जब तक कोई बात विषय या संदर्भ के विरूद्ध न हो - (i) ''अधिनियम '' से अभिप्रेत है - बिहार तकनीकी कर्मचारी चयन आयोग अधिनियम, 2014 ; (ii) '' आयोग '' से अभिप्रेत है, इस अधिनियम के अधीन गठित बिहार तकनीकी कर्मचारी चयन आयोग ; (iii) ''राज्य सरकार'' से अभिप्रेत है - बिहार राज्य सरकार ; (iv) ''अनुसूची ''से अभिप्रेत है इस अधिनियम के साथ संलग्न अनुसूची।

अध्याय-II 3. आयोग का गठन ।- बिहार तकनीकी कर्मचारी चयन आयोग का गठन निम्नलिखित को मिलाकर किया जाएगा :- (i) अध्यक्ष :- राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नियुक्त भारतीय प्रषासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान से अन्यून पंक्ति का कोई पदाधिकारी जिसकी न्यूनतम तीन वर्ष सेवा शेष हो : परन्तु राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समकक्ष पात्रता वाले सेवा-निवृत्त पदाधिकारी को भी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जा सकेगा। (ii) सदस्यः-राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नियुक्त राज्य सेवा के पाँच अधिकारी जिनकी न्यूनतम एक वर्ष की सेवा शेष हो : परन्तु राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समकक्ष पात्रता वाले सेवा-निवृत्त पदाधिकारियों को भी सदस्य के रूप में नियुक्त किया जा सकेगा ; इन पाँच सदस्यों में से न्यूनतम एक सदस्य का चयन क्रमशः बिहार अभियंत्रण सेवाओं, बिहार स्वास्थ्य सेवाओं से तथा बिहार प्रशासनिक सेवा से किया जाएगा। शेष दो अन्य सदस्यों का चयन उक्त तीनों सेवाओं में से किसी भी सेवा से किया जा सकेगा : परन्तु अभियंत्रण सेवा, स्वास्थ्य सेवा तथा बिहार प्रशासनिक सेवा के वैसे पदाधिकारी का ही सदस्य के रूप में चयन किया जा सकेगा जो राज्य सरकार के अधीन कम से कम रु0 8700/-(आठ हजार सात सौ) ग्रेड पे का अधिष्ठायी आधार पर पद धारण करते हों अथवा पहले ही पद धारित कर चुके हों। 4. आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल ।- आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल सामान्य तौर पर तीन वर्षों का होगा ; परन्तु राज्य सरकार द्वारा विशेष परिस्थिति में, किसी सदस्य के कार्यकाल का विस्तार उस अवधि के लिए जो विनिष्चित किया जाय, किया जा सकेगा : परन्तु और यदि राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग का युक्तियुक्त रूप से समाधान हो जाए कि अध्यक्ष अथवा किसी सदस्य अथवा सभी सदस्यों का आयोग में बने रहना लोक हित के विरूद्ध है अथवा उनके बने रहने से आयोग का सुविधाजनक कार्य-संपादन बाधित हो सकता है, तो राज्य सरकार (सामान्य प्रशासन विभाग) द्वारा अध्यक्ष या/और वैसे किसी अन्य सदस्य/सभी सदस्यों को तीन वर्षों का सामान्य कार्यकाल पूर्ण होने के पूर्व भी पदों से हटाया जा सकेगा। 5. आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की उम्र सीमा ।- आयोग के अध्यक्ष अथवा सदस्य की आयु-सीमा नियुक्ति के समय सेवा-निवृत्त पदाधिकारियों के मामले में अधिकतम 62 (बासठ) वर्ष होगी। 6. आयोग का मुख्यालय एवं प्रषासी विभाग ।- आयोग का मुख्यालय पटना में अवस्थित होगा एवं सामान्य प्रशासन विभाग आयोग का प्रषासी विभाग होगा। 7. अधीनस्थ पदाधिकारी एवं कर्मचारी ।- आयोग के कार्य संचालन हेतु अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का पदबल एवं उनकी सेवा-षर्त्तें, राज्य सरकार द्वारा इस अधिनियम के अधीन बनायी गयी नियमावली के अनुरूप होंगी।3 (cid:1)बहार गजट (असाधारण), 13131313 अगःतअगःतअगःतअगःत 2014201420142014 अध्याय-III 8. सेवाएँ संवर्ग एवं पद जिनके लिए नियुक्ति हेतु आयोग अनुषंसा कर सकेगा।- आयोग, इस अधिनियम की अनुसूची में यथा-सम्मिलित, रु0 4800/- (चार हजार आठ सौ) ग्रेड पे अथवा समय-समय पर यथा-पुनरीक्षित ग्रेड पे से कम ग्रेड पे वाले राज्य सरकार के विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में समूह 'ख' एवं 'ग के सभी तकनीकी सेवाओं/संवर्गों/पदों पर नियुक्ति हेतु चयन एवं अनुशंसा कर सकेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अनुसूची को समय-समय पर अधिसूचना द्वारा संशोधित किया जा सकेगा। 9. चयन की प्रक्रिया।- (1) आयोग, तकनीकी पदों हेतु संबंधित पदों की सेवा संवर्ग नियमावली के अधीन विहित प्रक्रिया के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन कर सकेगा; परन्तु किसी तकनीकी पद हेतु सेवा संवर्ग नियमावली के नहीं होने की स्थिति में, राज्य सरकार की पूर्वानुमति से, आयोग द्वारा इस प्रयोजनार्थ बनायी गयी चयन-नियमावली में विहित प्रक्रिया के अनुसार तकनीकी पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन कर सकेगा। (2) आयोग सदृश अहर्ता वाले पदों के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर सकेगा। 10. समूह 'ख' एवं 'ग' के तकनीकी पदों से संबंधित लंबित चयन कार्यों का अंतरण ।- इस अधिनियम की अनुसूची में यथा-सम्मिलित वैसे सभी तकनीकी पदों पर जिनके संबंध में बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस अधिनियम के आरंभ होने की तिथि तक विज्ञापन निर्गत अथवा प्रकाशित नहीं किया गया हो, नियुक्ति के लिए चयन की कार्रवाई बिहार तकनीकी कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पूर्ण की जायेगी : परन्तु, इस अधिनियम की अनुसूची में यथा-सम्मिलित वैसे सभी तकनीकी पदों पर जिनके संबंध में बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस अधिनियम के आरंभ होने की तिथि तक विज्ञापन निर्गत अथवा प्रकाशित किया जा चुका हो, नियुक्ति के लिए चयन की कार्रवाई पूर्ववत बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ही पूर्ण की जायेगी।

अध्याय-IV 11. वित्तीय प्रावधान ।-(1) आयोग के कार्यालय और आयोग के कार्य संपादन में होने वाला सम्पूर्ण व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। (2) विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए चयन हेतु आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए आयोग उम्मीदवारों से, राज्य सरकार द्वारा, समय-समय पर, अवधारित परीक्षा-शुल्क प्राप्त कर सकेगा जो आयोग द्वारा, राज्य कोषागार में उपयुक्त प्राप्ति-शीर्ष में जमा किया जाएगा। 12. लेखा एवं लेखा परीक्षण ।-(1) आयोग का वित्तीय वर्ष किसी कैलेण्डर वर्ष के एक अप्रील से प्रारंभ होकर अगले कैलेण्डर वर्ष के इक्तीस मार्च को समाप्त होगा। (2) आयोग द्वारा अपने जमा-व्यय का सम्यक्‌ अभिलेखीकरण किया जाएगा और आयोग के लेखा के सम्यक्‌ संधारण का विशिष्ट उत्तरदायित्व आयोग के सचिव का होगा। (3) आयोग के लेखा का सांविधिक लेखा परीक्षण भारत के महा लेखा परीक्षक द्वारा किया जाएगा।

अध्याय-V 13. षक्तियों का प्रत्यायोजन ।-(1) प्रशासनिक एवं वित्तीय मामलों में, आयोग के सचिव को राज्य सरकार के विभागाध्यक्षों को प्रदत्त शक्तियों, के समकक्ष शक्तियों का प्रयोग करने की शक्ति होगी। (2) आयोग के अध्यक्ष, आयोग के सदस्यों में से एक सदस्य को परीक्षा नियंत्रक का कर्त्तव्य एवं दायित्व तथा अन्य सदस्यों में से किसी एक अन्य सदस्य को आयोग के प्रशासनिक शाखा का कर्त्तव्य एवं दायित्व सौंप सकेंगे। 14. नियमावली/विनियमावली बनाने की षक्तियाँ।-(1) इस अधिनियम के प्रावधानों को कार्यान्वित करने हेतु राज्य सरकार को नियमावली/विनियमावली बनाने की शक्ति होगी। (2) आयोग राज्य सरकार के अनुमोदन से, कार्य-प्रक्रिया संचालन नियमावली, विज्ञापनों के प्रकाशन, लिखित परीक्षाओं के संचालन, परीक्षाफलों के प्रकाशन, व्यक्तित्व जाँच/मौखिक परीक्षाओं, अन्य चयन प्रक्रिया, यदि कोई हो तो, आदि के संचालन एवं अन्य कार्यान्वयन हेतु विनियमावली बना सकेगा। 15. नियमावली/विनियमावली का विधान मंडल के समक्ष रखा जाना।- प्रत्येक नियमावली/विनियमावली बनाये जाने के बाद यथाशीघ्र बिहार विधान मंडल के समक्ष आगामी सत्र अथवा अनुवर्त्ती सत्रों में, जो न्यूनतम कुल चौदह दिनों के लिए हो, रखी जायेगी। 16. कठिनाईयों का निराकरण एवं निर्वचन।-(1) इस अधिनियम के आरंभ के बाद एक वर्ष के भीतर, इस अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के यथोचित कार्यान्वयन में आने वाली कठिनाइयों के निराकरण हेतु, राज्य सरकार, अधिसूचना द्वारा, ऐसा प्रावधान कर सकेगी जो अधिनियम के प्रावधानों से संगत हो। (2) इस अधिनियम के आरंभ के बाद एक वर्ष के भीतर, इस अधिनियम के किसी प्रावधान के निर्वचन के संबंध में यदि कोई शंका उत्पन्न हो तो उसका निराकरण राज्य सरकार अधिसूचना द्वारा, विधि विभाग के परामर्श से कर सकेगी। (3) इस अधिनियम के हिंदी एवं अँग्रेजी पाठ में कोई अन्तर प्रकट हो तो हिंदी पाठ का अभिभावी प्रभाव होगा।(cid:1)बहार गजट (असाधारण), 13131313 अगःतअगःतअगःतअगःत 2014201420142014 4 17. अवषिष्ट मामले।-इस अधिनियम से संबंधित सभी/कोई भी अवशिष्ट मामला राज्य सरकार (सामान्य प्रशासन विभाग) द्वारा इस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार निस्तारित किया जाएगा। 18. निरसन एवं व्यावृत्ति ।- (1) इस अधिनियम की धारा-10 केे अधीन आयोग को अंतरित मामलों तथा इस अधिनियम द्वारा आयोग को सौंपे गए तकनीकी पदों हेतु चयन संबंधी मामलों की सीमा तक, बिहार कर्मचारी चयन आयोग अधिनियम, 2002 (समय-सयम पर यथा संशोधित) के संगत प्रावधान इस अधिनियम के आरंभ की तिथि से निरसित किये जाते हैं। (2) ऐसे निरसन के होते हुए भी, बिहार कर्मचारी चयन आयोग अधिनियम, 2002 (समय-समय पर यथा- संशोधित) के अधीन बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की गयी चयन की कोई भी कार्रवाई वैध मानी जायेगी मानों उक्त कार्रवाई इस अधिनियम के अधीन की गयी हो।

वित्तीय संलेख चूँकि, समूह ''ग'' के सामान्य/तकनीकी/गैर तकनीकी सेवाओं/पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों के चयन से संबंधित प्रतियोगिता परीक्षाओं और उनमें सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि के फलस्वरूप बिहार कर्मचारी चयन आयोग के कार्य-भार एवं दायित्व में अत्यधिक वृद्धि हो गयी है। फलतः समूह ''ग'' के तकनीकी सेवाओं/ पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों के चयन के कार्य-भार से बिहार कर्मचारी चयन आयोग को मुक्त कर इस हेतु एक अलग आयोग का गठन किया जाना आवश्यक हो गया है। अतः प्रस्ताव है कि सरकारी विभागों/विभागाध्यक्षों/संलग्न कार्यालयों/क्षेत्रीय कार्यालयों/प्रमंडलीय आयुक्तों/जिलाधिकारियों/अन्य नियुक्ति/अन्य नियुक्ति प्राधिकारियों द्वारा समूह ''ख'' एवं ''ग'' के तकनीकी सेवाओं/पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों के चयन एवं बिहार कर्मचारी चयन आयोग को इस अतिरिक्त कार्य-भार से मुक्त करने के प्रयोजनार्थ बिहार तकनीकी कर्मचारी चयन आयोग गठन किया जाए। इस आयोग का गठन अधिनियम द्वारा किये जाने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित आयोग के कार्यकलापों, वेतन एवं भत्तों, वाहन/ईधन, विज्ञापन, कार्यालय व्यय आदि मद में वार्षिक रु0 3,20,33,840.00 (तीन करोड़, बीस लाख, तैंतीस हजार, आठ सौ चालीस) मात्र की राशि के व्यय होने का अनुमान है। इस व्यय का उपबंध सामान्य प्रशासन विभाग के बजट में किया जाएगा। प्रस्ताव में वित्त विभाग की सहमति प्राप्त है।

(जीतन राम माँझी) भार-साधक सदस्य।

उद्देश्य एवं हेतु

चूँकि, बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सम्प्रति राज्य सरकार के अधीनस्थ वर्ग-''ग'' के सभी तकनीकी एवं गैर-तकनीकी सेवाओं में नियुक्ति हेतु परीक्षाएँ आयोजित की जाती हैं जिससे आयोग पर अत्यधिक कार्यबोझ हो गया है, उक्त परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या में भी अप्रत्याशित रूप से उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है, परिणामस्वरूप तकनीकी एवं गैर-तकनीकी सेवाओं में समूह ''ख'' एवं ''ग'' के पदों पर नियुक्ति के लिए चयन-प्रक्रिया पूरी करने में बिहार कर्मचारी चयन आयोग को कठिनाई हो रही है। फलतः कर्णांकित तकनीकी सेवाओं में नियुक्ति हेतु चयन करने के लिए एक पृथक आयोग बिहार तकनीकी कर्मचारी चयन आयोग का गठन आवश्यक एवं समीचीन है। यही इसका उद्देश्य है जिसे अधिनियमित कराना ही इस विधेयक का अभीष्ट है।

(जीतन राम माँझी) भार-साधक सदस्य। iVuk fnukad 01 vxLr] 2014

izHkkjh lfpo] fcgkj fo/kku lHkk] iVuk A5 (cid:1)बहार गजट (असाधारण), 13131313 अगःतअगःतअगःतअगःत 2014201420142014 अनुसूची

बिहार तकनीकी कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं से संबंधित पदों की सूचीः-

क्रम संख्या पद का नाम ग्र ड पे े
1 पशुधन पर्यवेक्षक 2400
2 पशुधन सहायक 1900
3 चालक 1900
4 मत्स्य प्रसार पदाधिकारी/मत्स्य निरीक्षक 4200
5 मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक 2800
6 डेयरी फिल्ड ऑफिसर 4200
7 डेयरी टेकनीकल ऑफिसर 4200
8 ब्लू प्रिंटर 1800
9 ट्रेसर 2000
10 कनीय अभियंता (सिविल/मेकानिकल) 4200
11 इस्टीमेटर 4200
12 इलैक्ट्रीशियन 1900
13 आर्किटेक्चरल ड्रॉफ्ट्‌समैन 4200
14 योजना पदाधिकारी 4200
15 अधीक्षण अभियंता के निजी सहायक (सिविल/मेकानिकल) 4200
16 कॉरपेंटर 1900
17 फीटर ग्रेड- II 1900
18 लैब असिस्टेन्ट 2000
19 रिसर्च असिस्टेन्ट 4200
20 असिस्टेन्ट डायरेक्टर रिसर्च 4600
21 कम्प्युटर प्रोग्रामर 4200
22 केमिस्ट/चार्जमैन केमिस्ट 4200
23 बायोलोजिस्ट 4200
24 साइंटिफिक असिस्टेन्ट 4200
25 सुपरिटेण्डेण्ट/डिपुटी सुपरिटेण्डेण्ट, वाटर वर्क ्‌स 4200
26 हेड असिस्टेन्ट 4200
27 ड्रीलर/ असिस्टेन्ट ड्रीलर 4200
28 ड्राफ्ट्‌समैन ग्रेड- I 4200
29 ड्राफ्ट्‌समैन ग्रेड- II/हेड ड्राफ्ट्‌समैन/ असिस्टेन्ट ड्राफ्ट्‌समैन 2400
30 लेबोरेट्री असिस्टेन्ट 2400
31 Sample Taker 1900
32 एक्जलिरी नर्स मिडवाईफ 2400
33 लेडी हेल्थ विजिटर (मैट्रिक) 2800
34 लेडी हेल्थ विजिटर ( नन्‌ मैट्रिक) 2400
35 स्टॉफ नर्स गे्रड-''B'' 2800
36 स्टॉफ नर्स गे्रड-''A'' 4600
37 फिजिओ थैरेपिस्ट, नन डिप्लोमा होल्डर 2800
38 फिजिओ थैरेपिस्ट, डिप्लोमा होल्डर 4200
39 ऑकियूपेशनल थैरेपिस्ट 4200
40 लैक्चरर/सीनियर ऑकियूपेशनल थैरेपिस्ट 4600
41 एक्स-रे टेकनीशियन 2800
42 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेन्ट 2400
43 सेनिटरी इन्सपेक्टर 2400
44 फुड इन्सपेक्टर 2400
45 डाईटिशियन(मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल) 4200
46 पेथोलॉजिस्ट 4200
47 स्टेटिस्टिशियन कम लैक्चरर पी॰एस॰एम॰ डिपार्टमेन्ट 4200
48 स्टेटिस्टिशियन/ स्टेटिस्टिकल ऑफिसर 4200
49 सीनियर लाईब्र रियन े 4200
50 फार्मास्यूटिकल केमिस्ट/केमिस्ट 4200
51 क्लीनिकल फिजियोलोजिस्ट (नन्‌ मेडिकल) 4200
52 बायो फिजिसिस्ट ( नन्‌ मेडिकल) 4200
53 क्युरेटर ( नन्‌ मेडिकल) 4200
54 योगा टीचर 2800
55 साइटो टेकनीशियन 1900
56 मेकेनिक (फार्मेसी इन्स्टीच्यूट, पटना) 2400
57 आर्टिस्ट कम फोटोग्राफर इनक्लूडिंग सीनियर आर्ट फोटोग्राफर 4200
58 ड्राईवर कम प्रोजेक्शनिस्ट/प्रोजेक्शनिस्ट 2400
59 फोटोग्राफर (प्रोसेस कैमरामैन ) 2400
60 स्टेनो टाइपिस्ट 2400
61 मोटर मैकेनिक 2400
62 लेबोरेट्री टेकनीशियन 2000
63 असिस्टेन्ट एन्टी मलेरिया ऑफिसर 4200
64 लेबोरेट्री असिस्टेन्ट (टेकनिकल असिस्टेन्ट/लैब टेकनीशियन) 2000
65 असिस्टेन्ट फाइलेरिया कन्ट्रॉल ऑफिसर/असिस्टेन्ट इन्टोमोलोजिस्ट 4200
66 लेबोरेट्री टेकनीशियन 2800
67 टी॰बी॰ असिस्टेन्ट 2000
68 बी॰सी॰जी॰टेकनीशियन/ बी॰सी॰जी॰ टीम लीडर 2400
69 बी॰सी॰जी॰ टीम लीडर (टे्रन्ड) 4200
70 लेबोरेट्री टेकनीशियन (i) 2000
71 लेबोरेट्री टेकनीशियन (ii) 2800
72 चीफ लेबोरेट्री टेकनीशियन 2400
73 म्यूजिक टीचर 1800
74 इलेक्ट्रीशियन कम मैकेनिक 1900
75 डेन्टल इलेक्ट्रीक टेकनीशियन 2400
76 जूनियर मेकानिक 1900
77 लेबोरेट्री असिस्टेन्ट (सी॰के॰एम॰ कॉलेज) 1900
78 आर्टिस्ट 2000
79 बेसिक हेल्थ वर्कर 1900
80 एक्स-रे मैकानिक 1900
81 कम्पाउण्डर 1900
82 मोबाईल फोरमैन 2400
83 फिजिकल इन्स्ट्रक्टर 2400
84 सीनियर मैकानिक 2400
85 सेनिटरी इन्सपेक्टर 2400
86 हेड लेबोरेट्री असिस्टेन्ट 2400
87 एक्स-रे टेकनीशियन 2800
88 डेन्टल टेकनीशियन 2400
89 एक्जलिरी हेल्थ वर्कर 2400
90 डेन्टल हाईजिनिस्ट 2400
91 फार्मासिस्ट 2800
92 लेबोरेट्री टेकनीशियन (डेन्टल) 2800
93 डीप एक्सरे टेकनीशियन 2800
94 वर्कशॉप फोरमैन 2800
95 रिस्पेशनिस्ट (एन॰एम॰कॉलेज) 2400
96 सीनियर एक्सरे टेकनीशियन 4200
97 हेड फार्मासिस्ट 4200
98 औपथैलमिक असिस्टेन्ट 2800
99 सीनियर रेडियोग्राफरस्‌ 4200
100 लाउण्डरी मैकानिक इंजिन ड्राइवर 1900
101 इलेक्ट्रीशियन-कम-ड्राइवर 1900
102 इ॰सी॰जी॰टेकनीशियन 4200
103 टेकनीशियन ब्लड बैक (सदर हॉस्पीटल, बेगूसराय) 2400
104 साइकोलोजिस्ट-कम-सोशल वर्कर 4200
105 आर्टिस्ट कम मॉडलर (एन॰एम॰सी॰एच॰) 1900
106 स्टेटिस्टिकल असिस्टेन्ट (प्रोविजिनल) 4200
107 स्कील्ड आर्टिजन (टे्रन्ड) 2400
108 सीनियर इन्स्ट्रक्टर (इलेक्ट्रीकल) 2800
109 कैथ लैब टेकनीशियन 4200
6 (cid:1)बहार गजट (असाधारण), 13131313 अगःतअगःतअगःतअगःत 2014201420142014 7 (cid:1)बहार गजट (असाधारण), 13131313 अगःतअगःतअगःतअगःत 2014201420142014

नोटः-राज्य सरकार द्वारा नये पद अनुसूची में सम्मिलित हो सकेंगे एवं पद अनुसूची से हटाये भी जा सकेंगे।त्र

—————त्र

अधी+क, सिचवालय मुिणालय,

(cid:1)बहार, पटना (cid:13)ारा ूकािशत एवं मु1ित। (cid:1)बहार गजट (असाधारण) 668-571+10-ड)0ट)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 13 August 2014. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2014-08-13.668/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2014-08-13.668.