Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 01 March 2016

Published 01 March 2016

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2016-03-01.184
Languages
English, Hindi

(cid:1)नबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 ॢबह(cid:4)र गजट

[स(cid:3)ध(cid:3)रण [(cid:8)क

ॢबह(cid:4)र सरक(cid:4)र ह(cid:4)र(cid:4) (cid:13)क(cid:4)०शत

11 फ(cid:4)(cid:19)ग१न 1(cid:22)3(cid:24) (cid:25)श(cid:26)(cid:27)

(स(cid:28)(cid:26) पटन(cid:4) 1(cid:30)4) पटन(cid:4) मंगलवार 1 माच(cid:27) 2(cid:26)1" laŒ laŒ laŒ laŒ 07-सू॰ प्रा॰-08/2014-205 सूचना प्रावैधिकी विभाग ——— संकल्प 29 फरवरी 2016 विषयः- सूचना प्रावैधिकी विभाग अन्तर्गत बिहार कौशल विकास मिशन के तहत्‌ आई०टी० के क्षेत्र में राज्य के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के संबंध में।

योजना आयोग, भारत सरकार के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि देश के विकास हेतु भविष्य में कुशल श्रमिक की आवश्यकता होगी, जिसके लिये सभी राज्यों को एक साथ मिलकर पहल करने की आवश्यकता है। श्रमिकों मेें कौशल के विकास को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार के द्वारा कौशल विकास मिशन की स्थापना की गई है तथा इस मिशन के तहत्‌ राष्ट्रीय स्तर पर पाँच वर्षों में कुल पचास करोड़ युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में इस लायक प्रशिक्षित किया जाना है कि वे स्वावलम्बी हो सके तथा वे विकास कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर सके। इसी क्रम में सूचना प्रावैधिकी विभाग अन्तर्गत बिहार कौशल विकास मिशन के तहत्‌ राज्य कुल 6.25 लाख युवाओं को आई०टी० के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान किये जाने की स्वीकृति मंत्रिपरिषद्‌ के द्वारा दिनांक 30.12.2014 को की गई, जिसके आलोक में विभागीय संकल्प संख्या-सह- पठित ज्ञापांक-01 दिनांक 01.01.2015 के द्वारा संकल्प निर्गत किया गया।

2. परन्तु एक अध्ययन में यह महसूस किया गया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्त्तमान परिवेश में युवाओं को अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं है। प्रशिक्षण के दौरान निम्नांकित विषय वस्तु पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाना था :-

(a) Certificate Course in Multimedia (CCM) (b) Certificate Course in Computer Application (CCCA) (c) Certificate Course in PC Hardware & Networking (CCHN) (d) Certificate Course in Financial Accounting (CCFA)

उक्त प्रशिक्षण के उपरान्त युवाओं को आई०टी० के क्षेत्र में निम्न्‌ प्रकार की जानकारी प्राप्त होनी थीः- • Understand the basics of Computers and Operating System. • Use Word Processing, Spreadsheet and Presentation Packages. • Effectively use the Internet for both Information Retrieval and Obtaining Different Services.

2 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 1 माच(cid:27) 2016

• Effectively use the internet application such as email and chat.

• Effectively use the data base for information storage and retireval. • Understand basics of Financial management and Accounting. • To undertake DTP Work. • Basics of Computer Graphic Technology for digital painting, Phto-editing, Portait rendering, Calendar, Business Cards/Letter Heads, Greeting Cards Design and animation with explicit innovations in Digital/Graphics Media.

• Effectively use miscellaneous utilities such as: Compression, CD Writing, Antivirus etc.

• Typing in Local Language.

यदि उपरोक्त वर्णित Courses में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाता है तो वे प्रशिक्षण के उपरान्त सहजता से आई०टी० के क्षेत्र में रोजगार की प्राप्ति नहीं कर सकेगें। क्योंकि वर्त्तमान परिवेश में आई०टी० के क्षेत्र में नित्य नये प्रयोग हो रहे हैं, जिस कारण से Courses में भी बदलाव आ रहा है। ऐसी स्थिति में रोजगारोन्मुखी कोर्स को योजनान्तर्गत Introduce करना आवश्यक है। इस कारण से कौशल विकास मिशन हेतु पूर्व निर्गत संकल्प संख्या-01 दिनांक 01.01.2015 को पूर्ण रूप से निरस्त किया जा रहा है।

3. वर्त्तमान में जो आंशिक संशोधन योजनान्तर्गत किया गया है, उसमें Feasibility के साथ-साथ युवाओं में Job Orientation का भी ध्यान रखा गया है। इस योजनान्तर्गत युवाओं को तीन माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा, जो कि National Councial of Quality Framework के Level 4 एवं 5 को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो कि राज्य के युवाओं को रोजगार प्राप्ति में सहायक सिद्ध होगा। यह Feasibility पूर्व में स्वीकृत योजनान्तर्गत नहीं थी। नये रूप में योजना की स्वीकृति का मुख्य उद्देश्य रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है, जिसके लिए Sector Skill Council I.T. से विचार-विमर्श कर निम्नांकित Identify Job Roles को प्रशिक्षण हेतु चिन्हि्‌त किया है :-

Identify Job Roles Numbers of Hrs.
Theory Practical Assignment Assignment Assignment Assignment Case Study Total
Biometric Data Entry Operator 090 150 - 240
Infrastructure Management 140 290 50 480
Customer Relation Management (CRM) 100 70 70 240
Domestic IT Helpdesk 120 120 - 240
Web Developer 180 240 60 480
Video Editing/ Photoshop Operator 120 200 - 320
Telecom Equipment Technician 180 220 - 400
Mobile Devices Repairing Technician 140 180 - 320

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत्‌ विषय-वस्तु को Qualification Pack एवं National Occupational Standards (NOSs) को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

4. प्रशिक्षण के उपरान्त युवाओं का Assessment & Certification को Centre for Development of Advance Computing जो कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की एक स्वायत्त वैज्ञानिक स्ांस्था है, के द्वारा प्रदान किया जायेगा, जिसकी मान्यता राष्ट्रीय स्तर पर है। साथ ही भारत सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजना NOFN, आधार कार्ड, सबकी पहुँच तक Internet, Smart Applications इत्यादि के कारण भविष्य में ऐसे दक्ष युवाओं को राज्य में ही कार्य करने अथवा रोजगार मिलने की सम्भावना बढ़ जायेगी तथा वे तेजी से बदलते तकनीकी परिवेश में बाजार की मांग के अनुरूप सक्षम हो पायेगें।3 (cid:30)बहार गजट (असाधारण), 1 माच(cid:27) 2016 5. वर्त्तमान में प्रस्तुत प्रस्ताव का औचित्य यह है कि National Council of Quality Framework के Level 4 एवं 5 के प्रशिक्षण के उपरान्त राज्य के युवाओं को आई०टी० के क्षेत्र में रोजगार प्राप्ति की सम्भावना में वृद्धि होगी। इस कारण से वित्तीय वर्ष 2015-16 के प्रथम चरण में कुल 19000 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है और यदि यह सफल हो जाता है तो राज्य के कुल 6.25 लाख युवाओं को पाँच वर्षों में प्रशिक्षित किया जायेगा। 6. उक्त योजना का क्रियान्यवन बिहार नॉलेज सोसाईटी, पटना के द्वारा किया जायेगा।

7. उक्त संकल्प को दिनांक 23.02.2016 को मद्‌ संख्या-09 के रूप में मंत्रिपरिषद्‌ के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है।

आदेश :- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को राजकीय राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय और इसकी प्रति सभी विभाग/विभागाध्यक्ष/प्रमंडलीय आयुक्त/जिलाधिकारी/ अनुमंडलाधिकारी को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, राहुल सिंह, सरकार के सचिव।

————

[ध(cid:17)¡क(cid:16) स०चव(cid:4)लय म१(cid:27)ण(cid:4)लय(cid:16)

ॢबह(cid:4)र(cid:16) पटन(cid:4) ह(cid:4)र(cid:4) (cid:31)क(cid:4)०शत eव# म१ॢ(cid:27)त? ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15) 184&5(1+500&ड(cid:17),ट-,प(cid:17),? Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 01 March 2016. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2016-03-01.184/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2016-03-01.184.