ॢबह(cid:4)र गजट
[स(cid:3)ध(cid:3)रण [(cid:8)क
ॢबह(cid:4)र सरक(cid:4)र ह(cid:4)र(cid:4) (cid:13)क(cid:4)०शत
(cid:17) [(cid:19)ह(cid:4)यण 1(cid:23)3(cid:23) (cid:25)श(cid:26)(cid:27)
(स(cid:28)(cid:26) पटन(cid:4) 11(cid:26)(cid:31)) पटन(cid:4) म(cid:28)गलव(cid:4)र 28 नव(cid:23)बर 2(cid:26)1(cid:17) सं॰ 11/विविध (नशा मुक्ति) 16-13/2017-3458 मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ——— संकल्प 24 नवम्बर 2017 विषयः- 26 नवम्बर ''नषा मुक्ति दिवस ''(De-addiction Day) के रूप में मनाए जाने के संबंध में। राज्य के लोगों के बीच शराब की बुराईयों को प्रचारित कर शराब का सेवन के विरूद्ध जन चेतना जागृत करने हेतु विभागीय संकल्प सं0-3048, दिनांकः-10.11.2011 के द्वारा प्रत्येक वर्ष, 26 नवम्बर को ''मद्य निषेध दिवस'' (No Liquor Day) मनाने का संकल्प लिया गया था। सम्पूर्ण राज्य में अप्रैल 2016 से पूर्ण मद्य निषेध लागू कर दिया गया है जिसके तहत् देशी/विदेशी शराब का उपभोग प्रतिबंधित है। राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू होने से राज्य के नागरिकों में सकारात्मक सोच का विकास के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी प्रगति दृष्टिगोचर हो रहा है। इससे परिवार एवं समाज में खुशी तथा शांति का माहौल है।
2. मद्य निषेध लागू रहने से शराब के आदी लोगों का झुकाव नशीलें पदार्थो की तरफ हो सकता है। शराब एवं मादक द्रव्यों के सेवन से मनुष्य के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। अतएव नशा मुक्त बिहार का निर्माण के लिए शराब एवं सभी मादक द्रव्यों की बुराईयों एवं दुषप्रभावों को प्रचारित कर इसके सेवन के विरूद्ध जन चेतना जागृत करने की आवश्यकता है।
अतः सम्यक विचारोपरान्त सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है किः-
(i) प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को ''मद्य निषेध दिवस'' के स्थान पर ''नशा मुक्ति दिवस'' (De-addiction Day) के रूप में मनाया जायेगा। 2 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 2(cid:18) नव(cid:21)बर 2(cid:22)1(cid:24) (iii) ''नशा मुक्ति दिवस'' के कार्यक्रमों का सफल कार्यान्वयन हेतु, मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में निम्नलिखित सदस्यों की एक उच्च स्तरीय कमिटि गठित की जाती है- 1. प्रधान सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार 2. प्रधान सचिव, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार 3. प्रधान सचिव, कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग, बिहार 4. प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार 5. प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार 6. प्रधान सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार 7. प्रधान सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार 8. प्रधान सचिव, नगर विकास विभाग, बिहार 9. अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), बिहार 10. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सह-मिशन निदेशक, जीविका 11. प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य विभरेजेज कॉ0 लिमिटेड, पटना 12. आयुक्त उत्पाद, बिहार, पटना 13. निदेशक, जन शिक्षा 14. निदेशक, समाजिक सुरक्षा 15. निदेशक, प्रमुख स्वास्थ्य विभाग 16. निदेशक, नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो, पटना
सदस्य सचिव (iv) उच्च स्तरीय समिति ''नशा मुक्ति दिवस'' के कार्यक्रमों की रूप-रेखा तय करेगी और सफल क्रियान्वयन के लिये दिशा-निर्देश निर्गत करेगी।
आदेषः- आदेष दिया जाता है कि इस संकल्प को राज्य गजट के असाधारण अंक में प्रकाषित किया जाय।
बिहार-राज्यपाल के आदेष से, आमिर सुबहानी, प्रधान सचिव।
——— [ध(cid:25)¡क(cid:16) स०चव(cid:4)लय म१"ण(cid:4)लय(cid:16)
ॢबह(cid:4)र(cid:16) पटन(cid:4) ह(cid:4)र(cid:4) %क(cid:4)०शत eव) म१ॢ"त(cid:16) ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15) 1108*571+500*ड(cid:25)(cid:22)ट-(cid:22)प(cid:25)(cid:22)? Website: http://egazette.bih.nic.in