Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 07 December 2017

Published 07 December 2017

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2017-12-07.1133
Languages
English, Hindi

(cid:1)नबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 ॢबह(cid:4)र गजट

[स(cid:3)ध(cid:3)रण [(cid:8)क ॢबह(cid:4)र सरक(cid:4)र ह(cid:4)र(cid:4) (cid:13)क(cid:4)०शत 1(cid:18) [(cid:20)ह(cid:4)यण 1(cid:23)3(cid:23) (cid:25)श(cid:26)(cid:27)

(स(cid:28)(cid:26) पटन(cid:4) 1133) पटन(cid:4)(cid:31) व५ह"प०तव(cid:4)र(cid:31) 7 (cid:22)दस(cid:24)बर 2(cid:26)1$ बिहार विधान-सभा सचिवालय

———

अधिसूचना

28 नवम्बर 2017

सं॰ वि॰स॰वि॰-32/2017-9250/वि॰स॰।—''बिहार कृषि बाजार प्रांगण भूमि अंतरण विधेयक, 2017'', जो बिहार विधान सभा में दिनांक 29 नवम्बर, 2017 को पुरःस्थापित हुआ था, बिहार विधान-सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम-116 के अन्तर्गत उद्देश्य और हेतु सहित प्रकाशित किया जाता है ।

अध्यक्ष, बिहार विधान-सभा के आदेश से,

राम श्रेष्ठ राय,

सचिव।2 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) (cid:17) ॢदस(cid:19)बर 2(cid:21)1(cid:17)

[वि॰स॰वि॰-27, 2017⁄=

बिहार कृषि बाजार प्रांगण भूमि अंतरण विधेयक, 2017 श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज की जीवनी पर आधारित बहुउद्देशीय प्रकाश केन्द्र एवं उद्यान के निर्माण हेतु कृषि बाजार प्रांगण, पटना सिटी के भूमि अंतरण करने के लिए प्रावधान करने हेतु विधेयक ।

प्रस्तावना।- चूँकि, सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज की 350वीं जयन्ती समारोह और राज्य के लिए विशेष गौरवशाली ऐतिहासिक अवसर पर उनकी ज्वलंत जीवनी पर आधारित बहुउद्देशीय प्रकाश केन्द्र एवं उद्यान का निर्माण करना आवश्यक एवं समीचीन है; और,

चूँकि, बहुउद्देशीय प्रकाश केन्द्र एवं उद्यान के निर्माण हेतु कृृषि विभाग की कतिपय भूमि को चिन्हि्‌्‌त किया गया है जिसे पर्यटन विभाग को अंतरित करना भी आवश्यक है;

इसलिए अब भारत गणराज्य के अड़सठवें वर्ष में बिहार राज्य विधान मंडल द्वारा निम्नलिखित रूप में यह अधिनियमित होः-

1 संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारम्भ।- (1) यह अधिनियम बिहार कृषि बाजार प्रांगण भूमि अंतरण अधिनियम, 2017 कहा जा सकेगा ।

(2) इसका विस्तार श्री गुरू गोविन्द सिंह बहुउद्देशीय प्रकाश केन्द्र एवं उद्यान हेतु भूमि अंतरण तक ही सीमित होगा । (3) यह तुरन्त प्रवृृत्त होगा।

2 परिभाषाए¡।-इस अधिनियम में जबतक कोई बात विषय या संदर्भ के विरूद्ध न हो- (i) ''अधिनियम'' से अभिप्रेत है बिहार कृषि बाजार प्रांगण भूमि अंतरण अधिनियम, 2017; (ii) ''अनुसूची'' से अभिप्रेत है इस अधिनियम के साथ उपाबद्ध अनुसूची; (iii) ''सरकार'' से अभिप्रेत है बिहार राज्य सरकार; (iv) ''कृृषि विभाग'' से अभिप्रेत है बिहार सरकार का कृृषि विभाग; (v) ''पर्यटन विभाग'' से अभिप्रेत है बिहार सरकार का पर्यटन विभाग; (vi) ''बाजार प्रांगण'' से अभिप्रेत है बिहार राज्य कृृषि विभाग के अधीन बाजार प्रांगण।

3 बाजार प्रांगण की भूमि का अंतरण।- राज्य सरकार बिहार कृृषि उपज बाजार प्रांगण, पटना सिटी की भूमि, जो बिहार कृृषि उपज बाजार (निरसन) अधिनियम, 2006 द्वारा राज्य सरकार में निहित हो चुकी है और जो इस अधिनियम की अनुसूची में उल्लेखित है, श्री गुरू गोविन्द सिंह की जीवनी पर आधारित बहुउद्देशीय प्रकाश केन्द्र एवं उद्यान के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग को स्थायी रूप से अंतरित कर सकेगी।

4 निरसन एवं व्यावृत्ति।- (1) बिहार कृषि बाजार प्रांगण भूमि अंतरण अध्यादेश, 2017 (बिहार अध्यादेश संख्या-2, 2017) एतद्‌द्वारा निरसित किया जाता है।

(2) ऐसे निरसन के होते हुए भी, उक्त अध्यादेश के द्वारा या के अधीन प्रदत शक्ति के प्रयोग में किया गया कोई कार्य या कि गई कोई कार्रवाई इस अधिनियम द्वारा या के अधीन प्रदत शक्तियों के प्रयोग में किया गया या की गई समझी जाएगी मानो यह अधिनियम उस दिन प्रवृत्त था जिस दिन ऐसा कार्य किया गया था या ऐसी कार्रवाई की गई थी।

अनुसूची

पर्यटन विभाग को राज्य सरकार द्वारा अंतरित की जाने वाली बाजार प्रांगण, कृृषि विभाग की भूमि का विवरणः- मौजा-शिमली मुरारपुर, थाना संख्या-38, में अवस्थित बाजार समिति पटना सिटी के अर्जित भू-खण्ड में 10 (दस) एकड़ भू-खण्ड।

क्रमांक खाता सं0 खेसरा सं0 खतियानी रकवा प्रस्तावित रकवा
01 471 1396 1449 0.30 डी0 0.17 डी0 0.28.88 डी0 0.15.75 डी0
02 612 1390 1391 1393 1394 0.72 डी0 0.14 डी0 0.03 डी0 0.20 डी0 0.71.25 डी0 0.13.77 डी0 0.02.75 डी0 0.18.25 डी0
03 614 1392 0.10 डी0 0.11.24 डी0
1395 0.21 डी0 0.22.44 डी0
04 718 1397 1398 1399 1400 1453 1454 0.33 डी0 0.26 डी0 0.24 डी0 0.24 डी0 0.64 डी0 0.29 डी0 0.33.44 डी0 0.24.52 डी0 0.24.00 डी0 0.19.51 डी0 0.60.43 डी0 0.28.40 डी0
05 769 1456 0.15 डी0 0.10.15 डी0
06 773 1457 1455 0.02 डी0 1.49 डी0 0.02.00 डी0 1.14.15 डी0
07 829 1451 0.22 डी0 0.27.54 डी0
08 833 1444 0.22 डी0 0.15.37 डी0
09 840 1450 2.0़6 डी0 2.02.50 डी0
10 842 1443 0.14 डी0 0.14.72 डी0
11 843 1448 0.34 डी0 0.31.33 डी0
12 844 1447 0.57 डी0 0.59.70 डी0
13 967 1401 0.67 डी0 0.56.59 डी0
14 524 1452 0.71 डी0 0.63.59 डी0
15 841 1442 0.13 डी0 0.06.77 डी0
16 853 1446 0.27 डी0 0.19.85 डी0
17 838 1445 0.5 डी0 0.01.00 डी0
कुल-11.36एकड़ 10.00.02 एकड़
3 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) (cid:17) ॢदस(cid:19)बर 2(cid:21)1(cid:17)

उद्‌देश्य एवं हेतु

राज्य के गौरवशाली ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भव्यता को प्रख्यापित करने के लिए श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज की जीवनी पर आधारित बहुउद्देशीय प्रकाश केन्द्र एवं उद्यान के निर्माण हेतु कृषि बाजार प्रांगण, पटना सिटी में 10.00.02 एकड़ भूमि अंतरण पर्यटन विभाग को करने के लिए प्रावधान करने हेतु बिहार कृषि बाजार प्रांगण भूमि अंतरण विधेयक, 2017 को अधिनियमित करना ही इस विधेयक का मुख्य उद्‌देश्य है।

((((डा॰ प्रेम कुमारडा॰ प्रेम कुमारडा॰ प्रेम कुमारडा॰ प्रेम कुमार)))) भार-साधक सदस्यभार-साधक सदस्यभार-साधक सदस्यभार-साधक सदस्य ।।।। पटना दिनांक-28.11.2017

राम श्रेष्ठ राय, सचिव, बिहार विधान-सभा ।

——— [ध(cid:23)¡क(cid:16) स०चव(cid:4)लय म१!ण(cid:4)लय(cid:16) ॢबह(cid:4)र(cid:16) पटन(cid:4) ह(cid:4)र(cid:4) %क(cid:4)०शत eव) म१ॢ!त(cid:16) ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15) 1133*571+10*ड(cid:23)(cid:21)ट-(cid:21)प(cid:23)(cid:21)?

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 07 December 2017. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2017-12-07.1133/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2017-12-07.1133.