ॢबह(cid:4)र गजट
[स(cid:3)ध(cid:3)रण [(cid:8)क
ॢबह(cid:4)र सरक(cid:4)र ह(cid:4)र(cid:4) (cid:13)क(cid:4)०शत
21 फ(cid:4)(cid:20)ग१न 1(cid:23)3(cid:23) (cid:25)श(cid:26)(cid:27)
(स(cid:28)(cid:26) पटन(cid:4) 1(cid:23)(cid:30)) पटन(cid:4)(cid:31) स मव(cid:4)र 12 माच(cid:24) 2(cid:26)1(cid:30) fcgkj jkT; /kkfeZd U;kl i"kZn ———
vf/klwpuk
11 vizhy 2017
laŒ 62—जमुई जिलान्तर्गत ग्राम- हेट वटिया, अंचलथाना- सोनो अवस्थित बाबा झुमराज मंदिर पर्षद के तहत निबंधित एक सार्वजनिक धार्मिक न्यास है। इसकी निबंधन सं0- 3546 है।
इस न्यास की व्यवस्था हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई की अध्यक्षता में 11 सदस्यों की न्यास समिति का गठन पर्षदीय अधिसूचना ज्ञापांक-661, दिनांक 20/07/07 द्वारा पांच वर्ष के लिए किया गया था, जिसकी अवधि पूरी हो चुकी है। कार्यरत समिति के सदस्य श्री तलेवर सिंह द्वारा न्यास समिति की अवधि विस्तार हेतु दिये गये आवेदन के आलोक में पर्षदीय पत्रांक-1587, दिनांक 20/08/16 द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई से नई न्यास समिति गठन करने हेतु स्वच्छ छवि के ग्यारह हिन्दू सज्जनों का नाम-पता का अनुरोध किया गया था। अनुमंडल पदाधिकारी का प्रतिवेदन पत्रांक-496, दिनांक 12/09/16 द्वारा प्राप्त हुआ, जिसमें 11 सदस्यों का नाम प्रस्तावित किया गया। तत्पश्चात प्रस्तावित नामों की सूची थाना प्रभारी, सोनो को भेजते हुए प्रतिलिपि पदेन अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई को भी दी गयी।
अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई का पत्रांक-698, दिनांक 26/12/16 प्राप्त हुआ, जिसमें प्रस्तावित समिति के सदस्यों का सत्यापन अंचल पदाधिकारी, सोनो एवं थानाध्यक्ष, सोनो द्वारा कराने हेतु प्रतिलिपि दी गयी, जिसमें वर्णित व्यक्ति पर अपराधिक मामला नहीं बतलाया गया।
उपरोक्त परस्थिति में अनुुमंडल पदाधिकारी, जमुई द्वारा प्रस्तावित सूची में आंषिक संषोधन करते हुए न्यास समिति के गठन का निर्णय लिया गया। उसके आलोक में बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम 1950 की धारा-32 के अन्तर्गत एक योजना का निरूपण एवं इसके संचालन हेतु समिति का गठन आवष्यक प्रतीत होता है। 2 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:25)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:27)(cid:31) 12 म(cid:4)चZ 2(cid:26)1(cid:30) योजना 1. अधिनियम की धारा-32 के तहत निरूपित इस योजना का नाम ''बाबाबाबाबाबाबाबा झुमराज मंदिर न्यास योजना झुमराज मंदिर न्यास योजना झुमराज मंदिर न्यास योजना झुमराज मंदिर न्यास योजना ग्राम-ग्राम-ग्राम-ग्राम-हेट वहेट वहेट वहेट वटिया, अंचलथाना- सोनो, जिला-टिया, अंचलथाना- सोनो, जिला-टिया, अंचलथाना- सोनो, जिला-टिया, अंचलथाना- सोनो, जिला-जमुईजमुईजमुईजमुई'' होगा तथा इसके कार्यान्वयन एवं संचालन के लिए गठित न्यास समिति का नाम ''बाबा झुमराज मंदिर न्यास समिति ग्राम- हेट व बाबा झुमराज मंदिर न्यास समिति ग्राम- हेट वटिया, अंचलथाना- टिया, अंचलथाना- टिया, अंचलथाना- टिया, अंचलथाना- बाबा झुमराज मंदिर न्यास समिति ग्राम- हेट व बाबा झुमराज मंदिर न्यास समिति ग्राम- हेट व सोनो, जिला-सोनो, जिला-सोनो, जिला-सोनो, जिला-जमुइजमुइजमुइजमुई'' होगा, जिसमें न्यास की समग्र चल-अचल संपत्ति के संधारण एवं संचालन का अधिकार निहित होगा।
2. इस न्यास समिति का मुख्य कर्त्तव्य न्यास की संपत्ति की सुरक्षा एवं सुसंचालन तथा मंदिर की परम्परा एवं आचारों के अनुकूल पूजा-पाठ एवं साधु-सेवा की समुचित व्यवस्था करना होगा।
3. न्यास की समस्त आय न्यास के नाम से किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलकर जमा किया जायेगा तथा सचिव एवं कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से इसका संचालन होगा।
4. न्यास की आय-व्यय में आर्थिक शुचिता एवं पारदर्षिता रखना न्यास समिति की असली कसौटी होगा। 5. न्यास समिति अधिनियम एवं उप-विधि में वर्णित सभी नियमों का पालने करते हुए प्रतिवर्ष न्यास के आय-व्यय की विवरणी, अंकेक्षण प्रतिवेदन, कार्यवृत आदि सम्यक रूप से पर्षद को प्रेषित करेगी। 6. अध्यक्ष की अनुमति से सचिव न्यास समिति की बैठक आहुत करेंगे। न्यास समिति की बैठक प्रत्येक तिमाही में एक बार अवष्य बुलायी जायेगी और बैठक की कार्यवृत पर्षद को प्रेषित की जायेगी। 7. न्यास समिति द्वारा कोई नयी योजना न्यास हित में आवष्यक समझा जायेगा तो इस हेतु निर्धारित विषेष बैठक में प्रस्ताव पारित कर पर्षद के अनुमोदन के लिए भेजेगी।
8. न्यास समिति न्यास की अतिक्रमित अथवा अवैध रूप से हस्तांरित भूमि, यदि कोई हो तो, की वापसी के लिए समुचित वैधानिक कार्रवाई करेगी।
9. इस योजना में परिवर्त्तन, परिवर्द्धन या संषोधन तथा आकस्मिक रिक्तियों की पूर्ति का अधिकार पर्षद में निहित होगा।
10. न्यास समिति के कोई सदस्य प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से न्यास से लाभ उठाते पाये जायेगें या न्यास हित के प्रतिकुल कार्य करेंगे तो इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त कर समुचित कार्रवाई की जाएगी। 11. न्यास समिति के सदस्य की यदि कोई आपराधिक पृष्ठभूमि होगी या वे आपराधिक काण्ड में आरोप-पात्रित होंगे तो, उनकी अर्हता स्वतः समाप्त हो जायेगी। पर्षद द्वारा निरूपित योजना को मूर्त रूप देने के लिए निम्नलिखित सदस्यों को न्यास समिति गठित की जाती हैः-
पदेन अध्यक्ष (1) अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई- (2) श्री राज कुमार सिंह पिता-मनु सिंह, ग्राम-बटिया सदस्य (3) श्री संतोष कुमार पिता-स्व0 विष्णुदेव पासावान, ग्राम-गिद्धाडीह '' (4) श्री मोहन प्रसाद यादव पिता-सत्यनारायण यादव, ग्राम-दहियारी '' (5) श्री सत्यनारायण गुप्ता पिता-खुभ लाल गुप्ता, ग्राम-दहियारी '' (6) श्री राजेन्द्र वर्णवाल पिता-स्व0 काषी वर्णवाल, ग्राम-दहियारी '' (7) श्री राज कुमार यादव पिता-स्व0 शोभी यादव, ग्राम-गिद्धाडीह '' (8) श्री भीम रजक पिता-स्व0 यमुना रजक, ग्राम-दहियारी '' (9) श्री छक्कन मांझी पिता-भिखारी मांझी, ग्राम-खैरालेबार '' (10) श्री जानकी सिंह पिता-स्व0 धोधो सिंह, ग्राम-हेठ वटिया '' '' (11) श्री रेवा रविदास ग्राम-वनसाटिल्हा
न्यास समिति 15 दिनों के अन्दर अपनी प्रथम बैठक बुलाकर उसमें सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन कर अनुमोदन हेतु पर्षद को भेजेगी।
उपरोक्त वर्णित न्यास समिति का कार्यकाल अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से अगले 05 वर्षों का होगा, लेकिन एक वर्ष के बाद न्यास समिति के कार्यों की समीक्षा की जायेगी और कार्य संतोषप्रद पाये जाने पर इसकी निरन्तरता कायम रहेगी।
विश्वासभाजन, सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा, प्रषासक।