Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 12 April 2018

Published 12 April 2018

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2018-04-12.327
Languages
English, Hindi
(cid:1)नबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

ॢबह(cid:4)र गजट

[स(cid:3)ध(cid:3)रण [(cid:8)क

ॢबह(cid:4)र सरक(cid:4)र ह(cid:4)र(cid:4) (cid:13)क(cid:4)०शत

22 च(cid:19)(cid:20) 1(cid:22)4(cid:24) (cid:25)श(cid:24)(cid:26)

(स(cid:27)(cid:24) पटन(cid:4) 32(cid:31)) पटन(cid:4) व५ह#प०तव(cid:4)र 12 अ(cid:23)ील 2018 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ——— vf/klwpuk 2 vizhy 2018

सं॰ 17-दाखिल खारिज (कार्यशाला)-240/2017-633/रा0—राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा बिहार दाखिल-खारिज (संशोधन) अधिनियम, 2017 की धारा-3 एवं बिहार दाखिल-खारिज (संशोधन) नियमावली, 2017 के नियम-3ा में निहित प्रावधानों के आलोक में दिनांक-02.04.2018 राज्य के निम्नलिखित 27 अंचलों में आम नागरिकाेंे/रैयतों की सुविधा, राज्यहित एवं दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन में पारदर्शिता बनाये रखने हेतु दाखिल-खारिज याचिकाएं ऑनलाईन प्राप्त करने एवं उसका निष्पादन भी ऑनलाईन किये जाने की व्यवस्था की गयी है :-

क्र0 जिला का नाम अंचल का नाम जिलावार अंचलों की कुल संख्या
1 2 3 4
1 मधुबनी 1. खजौली, 2. बासोपट्‌टी, 3. बाबूबरही, 4. कलुआही, 5. राजनगर, 6. जयनगर, 7.झंझारपुर, 8. लखनौर, 9. अंधराठाढ़ी, 10. विस्फी, 11. फुलपरास, 12. लौकही, 13.खुटौना, 14. हरलाखी,15. लदनिया, 16. घोघरडीहा, 17. मधवापुर 17
2 नवादा 1. काशीचक, 2. वारसलीगंज, 3. हिशुआ, 4. पकरीवरावा, 5. अकबरपुर, 6. रोह, 7. नारदीगंज 7
3 शिवहर 1. डुमरी-कटसरी 1
4 नालन्दा 1. बिन्द, 2. कतरीसराय 2
कुल 27
उल्लेखनीय है कि राज्य के 45 अंचलों में ऑनलाईन दाखिल-खारिज प्रक्रिया विभागीय अधिसूचना सं0 1834, दिनांक 01.12.2017 से प्रारम्भ की गयी है। 2 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 12 अ(cid:23)ील 2018

2. उपरोक्त सभी 27 अंचलों में दाखिल-खारिज वादों का ऑन-लाईन निष्पादन दिनांक 02.04.2018 से किया जाएगा। उक्त अंचलों में दिनांक 02.04.2018 से ऑफ-लाईन पद्धति से दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन नहीं किया जाएगा। 3. राज्य के उपरोक्त 27 अंचलों में ऑन-लाईन दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन से संबंधित अंचलों में रैयतों के द्वारा विहित प्रपत्र-I''क'' (प्रतिलिपि संलग्न) में हित अर्जित करने के साक्ष्य के साथ दाखिल-खारिज याचिका अंचल अधिकारी को कार्यालय में अथवा राजस्व शिविर न्यायालय में ऑन-लाईन समर्पित किया जाएगा, जिसकी प्राप्ति रसीद भी उन्हें प्रपत्र-IV में तत्काल उपलब्ध करायी जाएगी। इसके अतिरिक्त रैयतों द्वारा दाखिल-खारिज याचिका किसी भी स्थल से ऑन-लाईन समर्पित किया जाएगा, जिन्हें भी प्रपत्र-IV में प्राप्ति रसीद उपलब्ध होगा। इस प्रकार से प्राप्त ऑन-लाईन दाखिल-खारिज याचिकाओं से संबंधित जांच प्रतिवेदन हल्का कर्मचारी एवं राजस्व अधिकारी से ऑन-लाईन दाखिल-खारिज सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा एवं प्राप्त जांच प्रतिवेदनों की समीक्षोपरान्त अंचल अधिकारी ऑन-लाईन दाखिल-खारिज सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही अपना आदेश पारित करेंगे तथा Digitally हस्ताक्षरित शुद्धि-पत्र प्रपत्र-XIV में ऑन-लाईन दाखिल-खारिज पोर्टल के माध्यम से याचिकाआकर्त्ताें को सुलभ करावेंगे अथवा याचिकाकर्त्ताओं द्वारा Digitally हस्ताक्षरित शुद्धि-पत्र अंचल कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा। दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन एवं शद्धि-पत्र निर्गत किये जाने के पश्चात्‌ पुरानी जमाबंदी से दाखिल-खारिज की स्वीकृति के आलोक में रकवा को घटाया जाएगा एवं ऑनलाईन विधि से ही नई जमाबंदी प्रारम्भ की जाएगी। 4. राज्य के उक्त 27 अंचलों, जिनमें ऑन-लाईन दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है, उनसे संबंधित सभी जमाबंदी पंजियों का डिजिटाईजेशन पूर्ण कर, उसे विभागीय ऑनलाईन दाखिल-खारिज के वेबसाईट पर प्रकाशित किया गया है।

5. दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन की ऑन-लाईन प्रक्रिया प्रारम्भ किये जाने की नयी व्यवस्था प्रारम्भ किये जाने पर आम लोगों को अंचल कार्यालय जाकर दाखिल-खारिज याचिका समर्पित किये जाने की बाध्यता समाप्त हो जाएगी। दाखिल-खारिज याचिका किसी भी स्थल से ऑन-लाईन समर्पित किया जा सकेगा, साथ ही दाखिल-खारिज निष्पादन की सम्पूर्ण गतिविधि को याचिकाकर्त्ता एवं आम लोग दाखिल-खारिज पोर्टल (www.land.bihar.gov.in) पर देख सकते है, जिससे दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन में पारदर्शिता बनाये रखा जाएगा। दाखिल-खारिज के निष्पादन के क्रम में हर गतिविधि की जानकारी याचिकाकर्त्ता को उनके मोबाईल पर मैसेज के रूप में प्राप्त होता रहेगा, साथ ही दाखिल-खारिज के निष्पादन के पश्चात्‌ शुद्धि-पत्र भी आवेदक दाखिल-खारिज पोर्टल (www.land.bihar.gov.in) से Download कर प्राप्त कर सकेंगे, साथ ही दाखिल-खारिज वादों की स्वीकृति के पश्चात्‌ याचिकाकर्त्ता के नाम स्वतः जमाबंदी पंजी में जमाबंदी प्रारम्भ हो जाएगी।

विश्वासभाजन, विवेक कुमार सिंह, प्रधान सचिव।

————

[ध(cid:17)¡क(cid:16) स०चव(cid:4)लय म१(cid:27)ण(cid:4)लय(cid:16)

ॢबह(cid:4)र(cid:16) पटन(cid:4) ह(cid:4)र(cid:4) (cid:31)क(cid:4)०शत eव# म१ॢ(cid:27)त? ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15) 32'(5'1+10(ड(cid:17)-ट.-प(cid:17)-? Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 12 April 2018. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2018-04-12.327/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2018-04-12.327.