िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 ॢबह(cid:4)र गजट
[स(cid:3)ध(cid:3)रण [(cid:8)क ॢबह(cid:4)र सरक(cid:4)र ह(cid:4)र(cid:4) (cid:13)क(cid:4)०शत (cid:17) भ(cid:4)(cid:19) 1(cid:21)4(cid:23) (cid:24)श(cid:23)(cid:25)
((((स(cid:26)(cid:23) पटन(cid:4) (cid:29)(cid:23)5) ) ) ) पटन(cid:4)(cid:31) ब१धव(cid:4)र(cid:31) 22229999 अगःतअगःतअगःतअगःत 2018201820182018 सामान्य प्रशासन विभाग ——— अधिसूचना 24 अगस्त 2018
सं॰ 21/त॰क॰च॰आ॰-04/2014,सा॰प्र॰.11399—बिहार तकनीकी सेवा आयोग अधिनियम, 2014 (बिहार अधिनियम-13, 2014) की धारा-14 की उप धारा (1) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार राज्य सरकार, उक्त अधिनियम के प्रावधानों को कार्यान्वित करने के लिए निम्नलिखित नियमावली बनाती है :-
बिहार तकनीकी सेवा आयोग चयन-प्रक्रिया नियमावली, 2018
1. संक्षिप्त नाम, विस्तार एवं प्रारंभ- (1) यह नियमावली '' बिहार तकनीकी सेवा आयोग चयन-प्रक्रिया नियमावली, 2018'' कही जायेगी। (2) इसका विस्तार संपूर्ण बिहार राज्य में होगा। (3) यह तुरंत प्रवृत्त होगी। 2. परिभाषा :- जब तक कोई बात, विषय या संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो, इस नियमावली में :- (त्) '' विभाग'' से अभिप्रेत है सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार, (त्त्) '' संबंधित प्रशासी विभाग'' से अभिप्रेत है अधियाचना भेजने वाला और नियुक्ति करने वाला विभाग, (त्त्त्) '' आयोग'' से अभिप्रेत है बिहार तकनीकी सेवा आयोग, (त्ध्) '' अनुसूची''से अभिप्रेत है बिहार तकनीकी सेवा आयोग अधिनियम, 2014 के साथ संलग्न अनुसूची। (ध्) ''ऑनलाईन आवेदन'' से अभिप्रेत है आयोग द्वारा विज्ञापित पदों के विरुद्ध प्राप्त ऑनलाईन आवेदन। 3. (1) आयोग द्वारा बिहार तकनीकी सेवा आयोग अधिनियम, 2014 की अनुसूची में उल्लिखित पदों के लिए विज्ञप्ति प्रति वर्ष प्रकाशित की जाएगी।
(2) उक्त अधिनियम, 2014 की अनुसूची में यथा सम्मिलित तकनीकी पदों पर चयन हेतु आयोग द्वारा ऑनलाइन ( Online) आवेदन आमंत्रित किया जायेगा।
(3) समान शैक्षणिक अर्हता वाले पदों के लिए आयोग द्वारा समेकित रूप से एक ही Online आवेदन प्राप्त किया जा सकेगा।२ ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 29292929 अगःतअगःतअगःतअगःत 2018201820182018 4. Online आवेदन हेतु अभ्यर्थियों से निम्नवत् आवेदन-शुल्क लिया जा सकेगा :-
| क्रमांक | उम्मीदवारों की कोटि | निर्धारित आवेदन-शुल्क |
| i | सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग | रु0 200/- |
| ii | अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (बिहार राज्य के स्थायी निवासी) | रु0 50/- |
| iii | आरक्षित/अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार (बिहार राज्य के स्थायी निवासी) | रु0 50/- |
| iv | राज्य के बाहर के उम्मीदवार चाहे वे किसी भी वर्ग के महिला/पुरूष हाें। | रु0 200/- |
परन्तु, राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर उपर्युक्त आवेदन-शुल्क में परिवर्तन किया जा सकेगा। 5. अनुसूची में उल्लिखित पदों में से कतिपय पदों के लिए संबंधित प्रशासी विभाग द्वारा विशिष्ट अर्हताएँ भी निश्चित की जा सकेंगी। ऐसे मामलों में, विहित विशिष्ट अर्हता प्राप्त अभ्यर्थी ही उक्त विनिर्दिष्ट पदों के लिए अर्हता प्राप्त अभ्यर्थी माने जायेंगे।
6. अधियाचित रिक्तियों के विरूद्ध अभ्यर्थियों का चयन, संबंधित सेवा संवर्ग नियमावली द्वारा यथा- विहित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक एवं कार्य अनुभव हेतु निर्धारित अंकों (यदि संबंधित संवर्ग नियमावली में प्रावधानित हो तो) के आधार पर किया जायेगा। शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र/अंक पत्र में प्राप्तांक के स्थान पर ग्रेड (Grade) रहने की स्थिति में, संबंधित नियमावली/संबंधित विभाग द्वारा यथा- निर्धारित फार्मूला के आधार पर ग्रेड (Grade) को अंक में परिवर्तित कर, प्राप्तांक की गणना की जायेगी।
7. कतिपय पदों के लिए संबंधित संवर्ग नियमावली के प्रावधानों के तहत उपर्युक्त कंडिका-6 के अनुसार तैयार मेधा-सूची के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी लिया जा सकेगा।
8. (१) जिन पदों की संवर्ग नियमावली में विहित प्रावधानों के तहत प्राप्तांक एवं कार्य अनुभव के लिए निर्धारित अंक के आधार पर चयन किया जाना है, वैसे मामलों में विज्ञापित रिक्ति के तीन गुणा अभ्यर्थियों को प्रमाण- पत्र के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा एवं उक्त के आधार पर चयन हेतु मेधा-सूची तैयार की जायेगी। परन्तु रिक्तियों की कुल संख्या/कुल संख्या के तीन गुणा से अभ्यर्थियों की संख्या कम रहने की स्थिति में सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र-सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जायेगा एवं उक्त के आधार पर चयन हेतु मेधा सूची तैयार की जायेगी।
(२) जिन पदों की संवर्ग नियमावली में विहित प्रावधानों के तहत प्राप्तांक, कार्य अनुभव के लिए निर्धारित अंक एवं साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाना है, वैसे मामलों में विज्ञापित रिक्ति के पाँच गुणा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा एवं साक्षात्कार के अंक, शैक्षणिक अर्हता के प्राप्तांक एवं कार्य अनुभव के अंक के कुल योग के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी एवं तत्पश्चात् रिक्तियों के तीन गुणा अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र के सत्यापन हेतु आमंत्रित किया जायेगा।
परन्तु, रिक्तियों की कुल संख्या/कुल संख्या के पाँच गुणा से अभ्यर्थियों की संख्या कम रहने की स्थिति में भी सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
(३) पद एवं संवर्ग नियमावली में यथा-विहित प्रावधान के अनुरूप आयोग द्वारा व्यावहारिक जाँच/साक्षात्कार, प्रमाण-पत्रों का सत्यापन एवं स्वास्थ्य जाँच करायी जायेगी एवं उक्त के आधार पर अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी।
9 मेधा सूची तैयार करने के पश्चात आयोग की अनुशंसा, संबंधित विभाग को भेजी जायेगी। संबंधित विभाग द्वारा भी प्रमाण पत्रों की जाँच के पश्चात् अभ्यर्थियों का पूर्व-वृत्त सत्यापित करा लिया जायेगा।
10. एक से अधिक विभागों के लिए समेकित आवेदन देते समय सभी अभ्यर्थियों से आवेदन में विभागों का प्राथमिकता के आधार पर विकल्प देने की अपेक्षा की जायेगी, जिसे अभ्यर्थी द्वारा बाद में परिवर्तित नहीं किया जा सकेगा। प्राप्तांक के आधार पर तथा प्रमाण-पत्रों आदि की जाँच के बाद मेधा एवं विकल्प को ध्यान में रखते हुए चयनित अभ्यर्थियों की अनुशंसा आयोग द्वारा की जायेगी।
11. प्राप्तांक के आधार पर तैयार की गयी मेधा-सूची एवं अभ्यर्थी के द्वारा दिए गये विकल्प के आधार पर आयोग अपने विवेकानुसार विभागवार अनुशंसा करेगा।३ ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 29292929 अगःतअगःतअगःतअगःत 2018201820182018 12. अधियाचना करने और मेधा-सूची तैयार करने के क्रम में राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर आरक्षण/रोस्टर संबंधी निर्गत नियमों/अनुदेशों का अनुपालन आवश्यक होगा।
13 आयोग द्वारा तैयार किए गये प्राप्तांक सूची/मेधा सूची के सभी सफल अथवा असफल अभ्यर्थी अपना प्राप्तांक जानने के हकदार होंगे।
14. अनुसूची में उल्लिखित पदों से संबंधित सेवा/संवर्ग नियमावली में चयन-प्रक्रिया से संबंधित प्रावधानों को उपर्युक्त हद तक संशोधित समझा जायेगा।
15. बिहार तकनीकी सेवा आयोग अधिनियम, 2014, बिहार तकनीकी सेवा आयोग नियमावली, 2015 एवं इस नियमावली के प्रावधानों के अधीन रहते हुए चयन के मानक एवं प्रक्रिया नियत करने हेतु बिहार तकनीकीे सेवा आयोग सक्षम होगा।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, हिमांशु कुमार राय, सरकार के संयुक्त सचिव।
24 अगस्त 2018
सं॰ 21/त॰क॰च॰आ॰-04/2014,सा॰प्र॰ सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना की अधिसूचना संख्या 11399 दिनांक 24.08.2018 का निम्नलिखित अँग्रेजी अनुवाद, बिहार-राज्यपाल के प्राधिकार से एतद् द्वारा प्रकाशित किया जाता है जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 348 के खंड (3) के अधीन अँग्रेजी भाषा में उसका प्राधिकृत पाठ समझा जायेगा।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, हिमांशु कुमार राय, सरकार के संयुक्त सचिव।
———
The 24th August 2018
No. 21/T.S.S. Commission-04/2014-11400/GAD— In exercise of powers conferred by the sub section (i) of Section 14 of the Bihar Technical Service Commission Act, 2014 (Bihar Act-13/2014) the State Government of Bihar makes the following Rules to execute the provisions of the said Act:-
The Bihar Technical Service Commission Selection Procedure Rules, 2018 1. Short title, extent and commencement—
(1) These Rules may be called "The Bihar Technical Service Commission Selection Procedure Rules, 2018"
(2) It shall extend to the whole of the State of Bihar.
(3) It shall come into force at once.
2. Definition :- In these Rules, unless there is anything repugnant in the subject or context :-
(i) "Department" means the General Administration Department, Government of Bihar.
(ii) "Concerned administrative department" means the department which sends the requisition and the department which makes the appointment;
(iii) "Commission" means Bihar Technical Service Commission;
(iv) "Schedule" means the schedule attached with the Bihar Technical Service Commission Act, 2014.
(v) "Online Application" means online application received through computer ४ ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 29292929 अगःतअगःतअगःतअगःत 2018201820182018 (3) The Commission may invite a single application consolidated online for the posts which require similar academic qualification.
4. The following application fee may be charged from the applicant for online application :-
| Sl. No. | The category of the candidates | Fixed application fee |
| (i) | General category/Backward category | Rs. 200/- |
| (ii) | Schedule Caste/Schedule Tribes and Extremely Backward category, who are permanent resident of the State of Bihar | Rs. 50/- |
| (iii) | Reserved and unreserved category of women candidates who are permanent resident of the State of Bihar. | Rs. 50/- |
| (iv) | The candidates from other States belonging to any category either women or man. | Rs. 200/- |
from time to time.
5. The concerned administrative departments may prescribe special qualifications for certain posts mentioned in the Schedule. In such cases, candidate with prescribed special qualifications shall be considered as qualified candidates for such posts.
6. The selection of candidate shall be made on the basis of marks obtained in minimum academic qualification as prescribed in the concerned Service Cadre Rules and marks prescribed for work experience (if provided in the concerned Service Cadre Rules) against the requisitioned vacancies. In case of grade instead of marks in certificate/mark sheet of educational qualifications, grade shall be converted into marks as per formula prescribed in concerned Rules/by Concerned Departments.
7. For certain posts under provisions of concerned Cadre Rules, interview may also be taken of the candidates included in merit-list prepared as per rule-6 above.
8. (1) For those posts in whose concerned Cadre Rules there is provision for selection to be made on the basis of marks obtained and marks allotted for work experience, in such case, three times of the vacancy advertised, shall be called for document verification and on that basis merit list shall be prepared for selection.
Provided that, in case the number of candidates is less than the number of total vacancy/three times of total number, all candidates will be invited for certificate verification and on that basis merit list shall be prepared for selection.
(2) For such posts, in whose concerned Cadre Rules, there is provision for selection to be made on the basis of marks obtained, marks allotted for work experience and interview, in such cases five times candidates shall be invited for interview against the advertised vacancies and on the basis of the aggregate marks of interview, marks in academic qualification and marks of the experience of work the merit list shall be prepared and there after three times more candidates against the vacancies shall be invited for verification of certificates.
Provided that, in case the number of candidates is less than the number of total vacancy/ five times of total number, all candidates will be invited for interview.
(3) As per the prescribed provision of post and cadre rules, the commission shall take practical test/interview, verification of certificates and examination of health of the candidates and on the above said basis, the final merit list shall be prepared.
9. Recommendations of the Commission shall be sent to the concerned department after preparation of merit list. After verification of certificates, the concerned department shall also verify the antecedents of the candidate.
10. While submitting a single consolidated application for more than one department, it will be expected from the candidate to give their option based upon priority,५ ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 29292929 अगःतअगःतअगःतअगःत 2018201820182018 which cannot be changed by the candidate later on. On the basis of marks obtained and verification of certificates, the commission shall send recommendation of selected candidates keeping in view the merit and option given by the candidate.
11. On the basis of merit list prepared on the basis of marks and option given by the candidate, the Commission will send department wise recommendation on its own discretion.
12. While sending requisition and preparing merit list, the rules/orders related to reservation/roster issued by the State Government from time to time shall be followed.
13. All the successful or un-successful candidate shall be entitled to know marks obtained by them from the list of marks obtained/merit list prepared by the Commission.
14. The provision related to selection process in concerned Service/Cadre Rules of the Posts mentioned in annexure shall deemed to be amended up to this extent.
15. Bihar Technical Service Commission shall be competent to fix Standard and procedure of selection, subject to the provisions of the Bihar Technical Service Commission Act, 2014, The Bihar Technical Service Commission Rules, 2015 and these Rules.
By order of the Governor of Bihar, HIMANSHU KUMAR RAI, Joint Secretary to Government.
———— [ध(cid:17)¡क(cid:16) स०चव(cid:4)लय म१(cid:27)ण(cid:4)लय(cid:16) ॢबह(cid:4)र(cid:16) पटन(cid:4) ह(cid:4)र(cid:4) (cid:31)क(cid:4)०शत eव# म१ॢ(cid:27)त? ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15) 805%5'1+50%ड(cid:17)+ट,+प(cid:17)+? Website: http://egazette.bih.nic.in