Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 03 October 2018

Published 03 October 2018

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2018-10-03.899
Languages
English, Hindi

(cid:1)नबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 ॢबह(cid:4)र गजट

[स(cid:3)ध(cid:3)रण [(cid:8)क

ॢबह(cid:4)र सरक(cid:4)र ह(cid:4)र(cid:4) (cid:13)क(cid:4)०शत

11 \०ीन 1(cid:21)4(cid:23) (cid:24)श(cid:23)(cid:25)

(स(cid:26)(cid:23) पटन(cid:4) (cid:28)(cid:21)(cid:21)) पटन(cid:4)(cid:29) ब१धव(cid:4)र(cid:29) 3 अ(cid:22)तूबर 2018 सं॰ BRRDA(HQ)MMGSY(NDB)-43/2018-846 ग्रामीण कार्य विभाग ——— संकल्प 20 flrEcj20 flrEcj20 flrEcj20 flrEcj 2018201820182018 विषयः- बिहार ग्रामीण पथ परियोजना के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना अन्तर्गत राज्य में 250 या इससे अधिक की आबादी वाले अनजुड़े बसावटों को बारहमासी एकल सम्पर्कता प्रदान करने हेतु BRICS New Development Bank (NDB) से Multi -Tranche Financial Facility (MFF) के तहत USD 350 million की ऋण सुविधा (Credit/Loan) प्राप्त करने हेतु त्रृण एकरारनामा (Loan Agreement), सुविधा ढांचा एकरारनामा (Facility Framework Agreement) तथा परियोजना एकरारनामा (Project Agreement) करने एवं Tranche 1 के लिए USD 45 million का त्रृण प्राप्त करने की सहमति के संबंध में।

राज्य के सभी 38 जिलों में राज्य कोर नेटवर्क तथा पूरक राज्य कोर नेटवर्क के आधार पर 250 या इससे अधिक आबादी वाले सभी अनजुड़े बसावटों को मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना अन्तर्गत बारहमासी एकल सम्पर्कता प्रदान करना विभाग का लक्ष्य है, ताकि राज्य में ग्रामीण जनता को कृषि उत्पादों के सही मूल्य के अतिरिक्त स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाजार की अच्छी सुविधा प्राप्त हो सके।

2. मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के संकल्प की कंडिका-2.2 में योजना का कार्यान्वयन राज्य सरकार के अपने बजट, भारत सरकार से प्राप्त राशि एवं बाहय्‌ स्त्रोत से प्राप्त निधि से करने का प्रावधान है।

3. उक्त के आलोक में, दिनांक-02.09.2015 को नॉर्थ बलॉक, नई दिल्ली में आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार में संपन्न 52वीं संवीक्षा समिति (Screening Committee) की बैठक में राज्य सरकार द्वारा `8000 करोड़ की प्रस्तावित योजना (10000 कि0 मी0 ग्रामीण पथों ) पर प्रारंभिक सहमति बनी, जिसके लिए NDB से ऋण के रूप में 70% राशि, अर्थात `5600 करोड़, तथा राज्य सरकार की अपनी निधि से शेष 30% राशि अर्थात `2400 करोड़ की राशि प्राप्त की जायेगी।2 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 3 अ(cid:22)तूबर 2018 4. NDB के Mission Team के बिहार भ्रमण (दिनांक 06.02.2017 से 15.02.2017) के दौरान `3300 करोड़ (USD 500 million) की योजना (4000 कि0मी0 ग्रामीण पथों) पर अंतिम सहमति प्रदान की गयी है। इसमें से DEA, भारत सरकार एवं वित्त विभाग की सहमति के आलोक में 70% अर्थात USD 350 million (`2310 करोड़) NDB ऋण अंश एवं 30 % अर्थात USD 150 million (`990 करोड़) राज्यांश होगा। तदनुसार तत्काल 26 जिलों क्रमशः अररिया, बाँका, बेगुसराय, भागलपुर, आरा, बक्सर, छपरा (सारण), दरभंगा, पुर्वी चम्पारण, गोपालगंज, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, पूणियाँ, सहरसा, समस्तीपुर, शेखपुरा, शिवहर, सिवान, सुपौल एवं वैशाली का चयन करते हुए कुल 2807 पथों, जिसकी लम्बाई 4432 कि0मी0 है, का निर्माण किये जाने के प्रस्ताव पर सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त किया गया और NDB की सहमति से retroactive financing के तहत निविदा प्रक्रिया आरंभ की गई और संप्रति 720 कि0 मी0 पथ का निर्माण कराया जा रहा है। 5. तदनुसार बिहार ग्रामीण पथ परियोजना के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना अन्तर्गत 26 जिलों में 250 या इससे अधिक की आबादी वाले अनजुड़े बसावटों को बारहमासी एकल सम्पर्कता प्रदान करने हेतु New Development Bank (NDB) से `3300 करोड़ (USD 500 million) की योजना (4000 कि0मी0 ग्रामीण पथों) हेतु वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए राज्य मंत्रिपरिषद से सैद्धांतिक सहमति प्राप्त की गई।

6. दिनांक 18.05.2018 को आर्थिक कार्य विभाग, नार्थ ब्लाक, नई दिल्ली में NDB के पदाधिकारियों के साथ भारत सरकार एवं राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के बीच Multi Tranche Financial Facility (MFF) के लिए, USD 350 million की ऋण सुविधा तथा Tranche-1 के लिए USD 45 million Loan, Tranche-2 के लिए USD 165 million Loan तथा Tranche-3 के लिए USD 140 million Loan के लिए Negotiation के पश्चात्‌ निम्निलिखित अभिलेखों पर आम सहमति के उपरांत हस्ताक्षर किया गयाः-

(i) Draft Loan Agreement (ii) Draft Project Agreement (iii) Draft Facility Frame Work Agreement

7. Multi-Tranche Financial Facility के तहत्‌ NDB Loan तथा State Counterpart Funding निम्नलिखित तालिका के अनुरूप होगीः-

Tranche-1(500Km) Cost Estimates (USD million) NDB Funding (USD million) Counter Part Funding (USD million)
Civil Works 56.0000 39.2000 16.8000
Project Management Consultancy 0.4000 0.2800 0.1200
Capacity Building 1.5000 1.0500 0.4500
Financing Charges (Front-end Fee) 0.1125 0.1125 0.0000
Contingency 5.9900 4.35756 1.6300
Total Cost 64.0000 45.0000 19.0000

Table 2: : Proposed Components of the Multi-tranche Financial Facility and under Tranche 2

Tranche-2 (1900Km) Cost Estimates (USD million) NDB Funding (USD million) Counter Part Funding (USD million)
Civil Works 212.00 148.40 63.60
Project Management Consultancy 1.40 0.98 0.42
Capacity Building 1.00 0.70 0.30
Financing Charges (Front-end Fee) 0.42 0.42 0.00
Contingency 21.18 14.50 6.68
Total Cost 236.00 165.00 71.00
3 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 3 अ(cid:22)तूबर 2018

Table 3: : Proposed Components of the Multi-tranche Financial Facility and under Tranche 3

Tranche-3 (1600Km) Cost Estimates (USD million) NDB Funding (USD million) Counter Part Funding (USD million)
Civil Works 180.00 126.00 54.00
Project Management Consultancy 1.20 0.84 0.36
Capacity Building 0.50 0.35 0.15
Financing Charges (Front-end Fee) 0.35 0.35 0.00
Contingency 17.95 12.46 5.49
Total Cost 200.00 140.00 60.00

8. दिनांक 18.05.2018 को DEA, नई दिल्ली में NDB प्रतिनिधियों के साथ Loan Negotiation तत्पश्चात्‌ Negotiated Loan Agreement & Negotiated Facility Framework Agreement तथा Negotiated Project Agreement पर विधि विभाग, बिहार सरकार एवं वित्त विभाग, बिहार सरकार कीे सहमति प्राप्त है।

9. उपर्युक्त परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा सम्यक विचारोपरांत निम्नवत निर्णय लिये गयेः-

बिहार ग्रामीण पथ परियोजना के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना अन्तर्गत राज्य में 250 या इससे अधिक की आबादी वाले अनजुड़े बसावटों को बारहमासी एकल सम्पर्कता प्रदान करने हेतु BRICS New Development Bank (NDB) से Multi -Tranche Financial Facility (MFF) के तहत USD 350 million की ऋण सुविधा (Credit/Loan) प्राप्त करने हेतु त्रृण एकरारनामा (Loan Agreement), सुविधा ढांचा एकरारनामा (Facility Framework Agreement) तथा परियोजना एकरारनामा (Project Agreement) करने एवं Tranche 1 के लिए USD 45 million का त्रृण प्राप्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।

आदेशः- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय एवं इसकी प्रतिलिपि सरकार के सभी विभागों एवं महालेखाकार, बिहार पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, (ह॰) अस्पष्ट, सरकार के सचिव।

————

[ध(cid:17)¡क(cid:16) स०चव(cid:4)लय म१(cid:27)ण(cid:4)लय(cid:16)

ॢबह(cid:4)र(cid:16) पटन(cid:4) ह(cid:4)र(cid:4) (cid:31)क(cid:4)०शत eव# म१ॢ(cid:27)त? ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15) %&&'5)1+5,,'ड(cid:17),ट.,प(cid:17),? Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 03 October 2018. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2018-10-03.899/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2018-10-03.899.