(cid:1)नबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 ॢबह(cid:4)र गजट
[स(cid:3)ध(cid:3)रण [(cid:8)क
ॢबह(cid:4)र सरक(cid:4)र ह(cid:4)र(cid:4) (cid:13)क(cid:4)०शत
1(cid:18) \०ीन 1(cid:22)4(cid:24) (cid:25)श(cid:24)(cid:26)
(स(cid:27)(cid:24) पटन(cid:4) (cid:22)(cid:24)(cid:22)) पटन(cid:4)(cid:29) स(cid:30)मव(cid:4)र(cid:29) 8 अ(cid:22)तूबर 2018 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ——— अधिसूचना 5555 vDrwcjvDrwcjvDrwcjvDrwcj 2018201820182018
सं॰ 9/रा0ल0-5-(ऑनलाईन) 5/2018/751(9)/रा0—राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा बिहार दाखिल खारिज (संशोधन) अधिनियम, 2017 की धारा-6 एवं बिहार दाखिल खारिज (संशोधन) नियमावली, 2017 के नियम-10ख में निहित प्रावधानों के आलोक में विभागीय अधिसूचना सं0-636/रा0, दिनांक 02.04.2018 के द्वारा दानापुर अंचल क्षेत्र में एवं विभागीय अधिसूचना सं0-456, दिनांक 11.06.2018 द्वारा फुलवारीशरीफ अंचल, बिहारशरीफ अंचल, बेगूसराय सदर अंचल, ठाकुरगंज अंचल एवं नवादा सदर अंचल क्षेत्रों में भू-लगान का ऑनलाईन भुगतान किया जाना प्रारंभ किया गया।
2. राज्य के निम्नलिखित 528 अंचलों में भू-लगान का ऑनलाईन भुगतान किया जाना अभीतक प्रारंभ नहीं किया गया है, जिसका जिलावार विवरण निम्नवत है :-
| क्र0 | जिला का नाम | अंचल का नाम |
| 1 | 2 | 3 |
| 1 | अररिया | अररिया, जोकीहाट, कुरसाकांटा, पलासी, रानीगंज, सिकटी, भरगामा, फारबिसगंज, नरपतगंज (9) |
| 2 | अरवल | अरवल, कलेर, करपी, कुरथा, सोनभद्र वंशी सूर्यपुर (5) |
| 3 | औरंगाबाद | औरंगाबाद, बारूण, देव, कुटुम्बा, मदनपुर, नबीनगर, रफीगंज, दाउदनगर, गोह, हसपुरा, ओबरा (11) |
| 4 | बांका | अमरपुर, बांका, बाराहाट, बेलहर, बौंसी, चांदन, धोरैया, कटोरिया, फुलीडुमा, रजौन, शम्भुगंज (11) |
| 5 | बेगूसराय | बखरी, गढपुरा, नावकोठी, बलिया, डंडारी, साहेबपुर कमाल, बरौनी, वीरपुर, मटिहानी, शाम्हो आकहा कुरहा, चेरिया बरियारपुर, छौराही, खुदावनपुर, बछवारा, भगवानपुर, मंसुरचक, तेघरा (17) |
| 6 | भागलपुर | गोराडीह, जगदीशपुर, नाथनगर, सबौर, शाहकुंड, सुल्तानगंज, कहलगॉव, पीरपैंती, सनहौला, बीहपुर, गोपालपुर, ईस्माईलपुर, खरीक, नारायणपुर, नौगछिया, रंगराचौक (16) |
| 7 | भोजपुर (आरा) | अगियॉव, आरा, बड़हारा, गरहनी, कोईलवर, सहार, संदेश, उदवंतनगर, बिहिंया, जगदीशपुर, शाहपुर, चरपोखरी, पीरो, तरारी (14) |
| 8 | बक्सर | बक्सर, चौसा, ईटहरी, राजपुर, ब्रहम्पुर, चक्की, चउगाई, डुमरॉव, केसठ, नवानगर, सिमरी (11) |
| 9 | दरभंगा | अलीनगर, बेनीपुर, बिरौल, गौराबौराम, घनश्यामपुर, किरतपुर, कुशेश्वर स्थान, कुशेश्वर स्थान पूर्वी, बहादुरपुर, बहेऱी, दरभंगा, हनुमान नगर, हायाघाट, जाले, केवटी, मनीगाछी, सिंहवारा, तारडीह (18) |
| 10 | गया | बेलागंज, बोधगया, फतेहपुर, मानपुर, सदर गया, टनकुप्पा, वजीरगंज, अतरी, बथानी, खिजरसराय, मोहरा, अमास, बांके बाजार, बाराचट्टी, डोभी, डुमरिया, गुरूआ, ईमामगंज, मोहनपुर, शेरघाटी, गुरारू, कोच, परैया, टेकारी (24) |
| 11 | गोपालगंज | बैकुण्ठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, मांझा, सिद्धबलिया, थावे, भोरे, विजयपुर, हथुआ, कटैया, पंचदेवरी, फुलवरिया, उचकागॉव (14) |
| 12 | जमुई | बड़हट, चकाई, गिधौर, ईस्लामनगर अलीगंज, जमुई, झाझा, खैरा, लक्ष्मीपुर, सिकंदरा, सोनो (10) |
| 13 | जहानाबाद | घोसी, हुलासगंज, जहानाबाद,काको, मकदुमपुर, मोदनगंज, रतनीफरीदपुर (7) |
| 14 | कैमूर (भभुआ) | अधौरा, भभूआ, भगवानपुर, चैनपुर, चांद, रामपुर, दुर्गावती, कुदरा, मोहनियां, नुआव, रामगढ़ (11) |
| 15 | कटिहार | आजमनगर, बलरामपुर, बारसोई, कदवा, बरारी, दंडखोरा, फलका, हसनगंज, कटिहार, कोरहा, कुरसैला, मनसाही, प्राणपुर, समेली, अमदाबाद, मनीहारी (16) |
| 16 | खगड़िया | बेलदौर, गोगरी, परबत्ता, अलौली, चौथम, खगड़िया, मानसी (7) |
| 17 | किशनगंज | बहादुरगंज, दिघलबैंक, किशनगंज, कोचाधामन, पोठिया, टेढागाछ (6) |
| 18 | लखीसराय | बड़हिया, चानन, हलसी, लखीसराय, पिपरिया, रामगढ चौक, सूर्यगढ़ा (7) |
| 19 | मधेपुरा | गम्हरिया, घैलाढ, कुमारखंड, मधेपुरा, मुरलीगंज, शंकरपुर, सिंहेश्वर, आलमनगर, बिहारीगंज, चौसा, ग्वालपारा, पुरैनी, उदाकिशुनगंज (13) |
| 20 | मधुनबी | बेनीपट्टी, विस्फी, हरलाखी, मधवापुर, बासोपट्टी, जयनगर, लदनिया, अन्धराटाढ़ी, झंझारपुर, लखनौर, मधेपुर, बाबुबरही, कलुआही, खजौली, पंडौल, रहिका, राजनगर, घोघरडीहा, खुटौना, लौकही, फुलपरास, (21) |
| 21 | मु गेर ं | हवेलीखड़गपुर, टेटियाबम्बर, बड़ियारपुर, धरहरा, जमालपुर, मु गेर सदर, असरगंज, संग्रामपुर, ं तारापुर (9) |
| 22 | मुजफ्फरपुर | औराई, बांद्रा, बोचहा, गायघाट, कटरा, मीनापुर, मोरौल, मुशहरी, सकरा, कांटी, कुढनी, मरवन, मोतिपुर, पारू, साहेबगंज, सरैया (16) |
| 23 | नालन्दा | असथावा, बिंद, हरनौत, नुरसराय, रहुई, सरमेरा, चंडी, एंकगरसराय, हिलसा, इ र्सलामपुर, करैयपरसौनी, नगरनौसा, परबलपुर, थरथरी, बेन, गिरियक, कतरीसराय, राजगीर, सिलाव (19) |
| 24 | नवादा | हिसुआ, काशीचक, कौआकोल, नारदीगंज, पकरीवरामा, वारसलीगंज, अकबरपुर, गोविन्दपुर, मेसकौर, नरहट, रजौली, रोह, सिरदल्ला (13) |
| 25 | प0 चम्पारण | बगहा-1, बगहा-2, भितहा, मधुबनी, पिपरासी, रामनगर, ठकराहा, बैरिया, बेतिया, चनपटिया, योगापट्टी, मझौलिया, नौतन, गौनाहा, लौड़िया, मैनाटार, नरकटियागंज, सिकटा (18) |
| 26 | पटना | अथमलगोला, बख्तियारपुर, बाढ़, बेलछी, घोसवरी, मोकामा, पंडारक, बिहटा, मनेर, नौबतपुर, धनरूआ, मसौढ़ी, पुनपुन, बिक्रम, दुल्हिन बाजार, पालीगंज, दनियॉवा, फतुहा, खुशरूपुर, पटना सदर, सम्पतचक (21) |
| 27 | पू0 चम्पारण | अरेराज, हरसिद्धि, पहाड़पुर, संग्रामपुर, चकिया, कल्याणपुर, केसरिया, महिषि, बंजरिया, कोटवा, मोतिहारी, पिपराकोठी, सुगौली, तुरकौलिया, मधुबन, पकरीदयाल, पताही, फेनहारा, तेतरिया, अदापुर, छौड़ादानों, रामगढवा, रक्सौल, बनकटवा, चिरैया, ढाका, घोड़ासाहन (27) |
| 28 | पूर्णियां | बनमनखी, अमौर, बैसा, वायसी, डगरूआ, बड़हाराकोठी, भवानीपुर, धमदाहा, रूपौली, जलालगढ, कसवा, कृत्यानन्दनगर, पूर्णियां पूर्वी, श्रीनगर (14) |
| 29 | रोहतास | बिक्रमगंज, दावथ, दिनारा, काराकाट, नासरीगंज, राजपुर, संझौली, सूर्यपुरा, अकोढीगोला, डेहरी, नौहट्टा, रोहतास, तिलौथु, चेनारी, करगहड़, कोचस, नोखा, सासाराम, शिवसागर (19) |
| 30 | सहरसा | कहरा, महिषि, नौहट्टा, पतरघट, सतरकटैया, सौरबाजार, सोनबरसा, बनमा इटहरी, सलखुआ, सिमरी बख्तियारपुर (10) |
| 31 | समस्तीपुर | दलसिंहसराय, उजियारपुर, विद्यापतिनगर, मोहनपुर, मोहिउद्दीन नगर, पटोरी, विभुतिपुर, विथान, हसनपुर, रोसरा, शिवाजीनगर, सिंघिया, कल्याणपुर, खानपुर, मोरवा, पुसा, समस्तीपुर, सरायरंजन, ताजपुर, वारीसनगर (20) |
| 32 | सारण | अमनौर, इसुआपुर, मढौरा, मसरख, पानापुर, तरैया, बनियापुर, एकमा, गरखा, जलालपुर, लहलादपुर, मकेर, मांझी, नगरा, परसा, रिविलगंज, सारण सदर, दरियापुर, दिघवारा, सोनपुर (20) |
| 33 | शेखपुरा | अरियरी, बरबिघा, चेवारा, घाट कुसुम्भा, शेखपुरा, शेखोपुरसराय (6) |
| 34 | शिवहर | डुमरी-कटसरी, पिपराही, पुरनहिया, शिवहर, तरियानी, (5) |
| 35 | सीतामढ़ी | बेलसंड, परसौनी, बाजपट्टी, बोखरा, चोरौत, नानपुर, पुपरी, सुरसंड, बैरगनिया, बथनाहा, डुमरा, मेजरगंज, परिहार, रीगा, रून्नीसैदपुर, सोनबरसा, सुप्पी, (17) |
| 36 | सीवान | भगवानपुर हाट, दरौंदा, गोरियाकोठी, लकड़ीनवीगंज, महाराजगंज, आन्दर, बड़हरिया, दरौली, गुठनी, हसनपुरा, हुसैनगंज, मैरवा, नौतन, पचरूखी, रघुनाथपुर, सिसवन, सीवान सदर, जिरादेई,बसंतपुर (19) |
| 37 | सुपौल | बसंतपुर, प्रतापगंज, राघोपुर, मरौना, निर्मली, किशनपुर, पिपरा, सरायगढ भपटियाही, सुपौल, छातापुर, त्रिवेणीगंज (11) |
| 38 | वैशाली | भगवानपुर, बिदुपुर, हाजीपुर, लालगंज, पटेढी बेलसंड, राघोपुर, वैशाली, देसरी, महनार, सहदेईबुजुर्ग, चेहराकला, गोरौल, जनदाहा, महुआ, पातेपुर, राजापाकर (16) |
उक्त सभी 528 अंचलों में दिनांक 08.10.2018 से भू-लगान का ऑनलाईन भुगतान किये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
3. भू-लगान का ऑनलाईन भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ किये जाने से आम लोगों को भू-लगान भुगतान करने में कोई कठिनाई नहीं होगी, साथ ही राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति संभव हो सकेगा तथा राजस्व कर्मचारी पर भू-लगान के भुगतान हेतु रैयतों की निर्भरता समाप्त हो जाएगी।
4. ऑनलाईन भू-लगान के भुगतान की प्रक्रिया निम्नवत होगी :-
(1) सर्वप्रथम विभाग का वेबसाईट www.land.bihar.gov.in को खोला जाएगा। (2) ऑनलाईन भू-लगान मेनु पर Click किया जाएगा, जिसके पश्चात् ऑनलाईन लगान भुगतान किये जाने हेतु विभाग के स्तर पर विकसित किया गया वेबसाईट से एक नया पेज स्वतः ही खुल जायेगा।
(3) उक्त बेवसाईट से रैयत जमाबंदी पंजी (रजिस्टर-2), बकाया लगान, पूर्व में भुगतान किये गये लगान की स्थिति को देख सकेंगे, जिसके आधार पर ऑनलाईन लगान का भुगतान मेनु पर Click कर सकते है।
(4) ऑनलाईन भुगतान मेनु पर Click करने के पश्चात् जिला, अंचल, हल्का, मौजा एवं जमाबंदी से संबंधित विवरण यथा- रैयत का नाम, खाता संख्या, प्लॉट संख्या, इत्यादि से संबंधित विवरण भरकर रैयत अपनी जमाबंदी पंजी के पृष्ठ को खोजेंगे, जिसके पश्चात् अपनी जमाबंदी के आगे दिये गये - देखें बटन पर Click करेंगे। उक्त बटन को Click करने के पश्चात् जमाबंदी तथा लगान से संबंधित सभी सूचनाएं कम्प्यूटर के स्क्रीन पर दिखने लगेगी।4 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 8 अ(cid:22)तूबर 2018 (5) लगान के भुगतान हेतु सर्वप्रथम बकाया राशि को देखने हेतु बकाया देखें बटन पर Click किया जाएगा, जिसके पश्चात् रैयतों को बकाया राशि का विवरण तथा कुल देय राशि से संबंधित सूचनायें उपलब्ध हो जाएगी।
(6) ऑनलाईन भुगतान करें बटन पर Click करने के बाद अपना नाम, मोबाईल संख्या तथा पता लिखकर भू-लगान का भुगतान करें बटन पर Click करना होगा।
(7) अब रैयत के समक्ष लगान भुगतान करने हेतु वेब-पेज दिखाई देगा, जहां भुगतान हेतु दो विकल्प की व्यवस्था की गयी है :- क) E-Payment (online net banking of PNB, IDBI, SBI, UBI,)
ख) Payment over the bank counter through challan (PNB, SBI)।
(8) E-payment के माध्यम से भू-लगान के सफल भुगतान के बाद रैयतों को लगान रसीद की प्रति प्राप्त हो जाएगी।
(9) अगर रैयत के द्वारा Payment over the bank counter through challan विकल्प का चयन किया गया है, तो वैसी स्थिति में रैयत को एक बैंक चालान की प्रति प्राप्त होगी, जिसे रैयत बैंक में जाकर Challan के माध्यम से भू-लगान का भुगतान कर सकेंगे तथा लगान रसीद की प्राप्ति वे अपने जमाबंदी पंजी पृष्ठ से कर सकेंगे।
सभी समाहर्त्ता अपने-अपने जिला के अंचल क्षेत्रों में ऑनलाईन भू-लगान के भुगतान से संबंधित व्यवस्था दिनांक 08.10.2018 से प्रारम्भ किये जाने की प्रक्रिया से सभी रैयतों को अवगत कराने की आवश्यक व्यवस्था करेंगे। उक्त प्रयोजनार्थ जिला कार्यालय परिसर में, अनुमंडल कार्यालय परिसर में एवं अंचल कार्यालय परिसर में होडिंग, बैनर आदि लगवाने की आवश्यक व्यवस्था करेंगे। संबंधित जिलों के अपर समाहर्त्ता अपने जिला में पदस्थापित सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी राजस्व कर्मचारी को ऑनलाईन भू-लगान भुगतान की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए विभागीय निदेश के आलोक में ऑनलाईन भू-लगान भुगतान की प्रक्रिया प्रारम्भ करना सुनिश्चित करेंगे। सभी अंचल अधिकारी जमाबंदी पंजियों में स्वीकृत दाखिल खारिज से संबंधित जमाबंदियों की प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही जमाबंदियों में अद्यतन लगान की राशि एवं भुगतान की गयी राशि को अंकित करवाना सुनिश्चित करेंगे, ताकि रैयत लगान भुगतान एवं बकाया लगान की राशि से अवगत हो सके एवं तदनुसार ऑनलाईन माध्यम से बकाया लगान का भुगतान कर सकें।
आदेश से, ब्रजेश मेहरोत्रा, प्रधान सचिव।
————
[ध(cid:17)¡क(cid:16) स०चव(cid:4)लय म१(cid:27)ण(cid:4)लय(cid:16)
ॢबह(cid:4)र(cid:16) पटन(cid:4) ह(cid:4)र(cid:4) (cid:31)क(cid:4)०शत eव# म१ॢ(cid:27)त? ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15) 909%5'1+10%ड(cid:17)+ट,+प(cid:17)+? Website: http://egazette.bih.nic.in