Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 05 December 2018

Published 05 December 2018

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2018-12-05.1020
Languages
English, Hindi

िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 ॢबह(cid:4)र गजट

[स(cid:3)ध(cid:3)रण [(cid:8)क

ॢबह(cid:4)र सरक(cid:4)र ह(cid:4)र(cid:4) (cid:13)क(cid:4)०शत

14 [(cid:20)ह(cid:4)यण 1(cid:23)4(cid:24) (cid:25)श(cid:24)(cid:26)

((((स(cid:27)(cid:24) पटन(cid:4) 1(cid:24)2(cid:24)) ) ) ) पटन(cid:4)(cid:31) ब१धव(cid:4)र(cid:31) 5555 (cid:21)दस(cid:23)ब(cid:21)दस(cid:23)ब(cid:21)दस(cid:23)ब(cid:21)दस(cid:23)बरररर 2018201820182018 सं॰ V/नि0-3-01/2017-3944 मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ——— ladYi

4 fnlEcj 2018

विषय ः- बिहार निबंधन सेवा के पदाधिकारियों का आधारभूत एवं सेवाकालीन प्रशिक्षण। निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के संकल्प संख्या-2522 दिनांक-13.10.2008 द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिहार निबंधन सेवा के नवनियुक्त प्रशिक्षु पदाधिकारियों को कुल 43 (तैंतालीस) सप्ताह आधारभूत प्रशिक्षण दिये जाने का प्रावधान किया गया था।

2. बिहार निबंधन सेवा के पदाधिकारियों के बढ़ते कार्य भार, कार्यों मंें उत्तरोत्तर वृद्धि, कार्य सम्पादन के नये-नये तकनीक, लोक दायित्वों एवं लोक सेवाओं में वृद्धि के मद्‌देनजर बिहार निबंधन सेवा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिये पूर्व से निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अवधि में संशोधन किया जाना आवश्यक हो गया है। 3. इस हेतु गठित विभागीय आदेश संख्या-3565 दिनांक-23.10.2018 द्वारा गठित समिति की दिनांक 23.10.2018 को सम्पन्न बैठक में की गयी अनुशंसाओं के आलोक में सम्यक्‌ विचारोपरान्त बिहार निबंधन सेवा के नव नियुक्त प्रशिक्षु पदाधिकारियों के लिए कुल 25 (पच्चीस) सप्ताह का पुनरीक्षित प्रशिक्षण कार्यक्रम निम्न प्रकार निर्धारित करने का निर्णय लिया गया हैः -

क्रम सं0 सप्ताह में चरण प्रशिक्षण का विषय वस्तु स्थान अवधि
1. 1-8 प्रथम चरण सांस्थिक प्रशिक्षण बिहार सेवा संहिता, बिहार पेंशन नियमावली, बिहार वित्त नियमावली, लेखा संधारण, अंकेक्षण, कार्यालय प्रिØया एवं प्रबंधन, यात्रा भत्ता नियमावली, सामान्य भविष्य निधि नियमावली, विभागीय कार्यवाही, आपदा प्रबंधन, भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम, बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, भारतीय दंड संहिता एवं सिविल प्रक्रिया संहिता की सुसंगत बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान, वाल्मी परिसर, फुलवारीशरीफ, पटना 08 (आठ) सप्ताह
धारा, बोर्ड प्रकीर्ण नियमावली, सूचना का अधिकार, लोक सेवा का अधिकार, लोक शिकायत निवारण अधिनियम
2. क्षेत्रीय प्रशिक्षण
9-16 निबंधन प्रक्रिया (निबंधन अधिनियम एवं नियमावली, भारतीय मुद्रांक अधिनियम एवं नियमावली) का व्यवहारिक प्रशिक्षण। विवाह निबंधन की प्रक्रिया (विशेष विवाह अधिनियम एवं नियमावली)। अभिलेखागार संबंधी कार्य (अभिलेखों का संधारण एवं विनष्टीकरण, सच्ची प्रतिलिपि, ऋण अवभार प्रमाण पत्र, डिजिटाईजेशन आदि)। पत्राचार, स्थापना एवं व्यय-लेखा (बजट सहित) की जानकारी। जिला स्कोर एवं स्कोर सॉफ्टवेयर की जानकारी। सूचना का अधिकार, लोक सेवा का अधिकार की व्यवहारिक जानकारी। सम्बद्ध जिला निबंधन कार्यालय 08 (आठ) सप्ताह
17 न्यायिक प्रिØया संबंधी प्रशिक्षण सम्बद्ध व्यवहार न्यायालय 01 (एक) सप्ताह
18 निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी का कर्त्तव्य, CFMS/ CTIMS, विभिन्न प्रकार के विपत्रों की जानकारी, स्टाम्प निकासी की जानकारी सम्बद्ध कोषागार 01 (एक) सप्ताह
19 Mutation प्रक्रिया, खतियान, रजिस्टर-2, राजस्व अभिलेख की जानकारी, लोक शिकायत अधिकार अधिनियम की प्रिØया की जानकारी। जिला मुख्यालय के अंचल कार्यालय, राजस्व कार्यालय (अपर समार्हाा) एवं लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का कार्यालय 01 (एक) सप्ताह
20 प्रमण्डलीय सहायक निबंधन निरीक्षक के कार्यालय का कार्य सम्बद्ध स0नि0म0 का कार्यालय 01 (एक) सप्ताह
3. 21-23 विभागीय मुख्यालय स्तर संस्था निबंधन, विधि प्रिØया, अंकेक्षण एवं निरीक्षण, स्कोर(संस्था) से संबंधित कार्य, डाटा मैनेजमेंंट, ऑनलाईन रिपोर्टि ग, क्राउड मैनेजमेंट तथा ं दबावमुक्त कार्यालय प्रबन्धन। विभागीय मुख्यालय 03 (तीन) सप्ताह
4. 24-25 द्वितीय चरण सांस्थिक प्रशिक्षण निबंधन अधिनियम एवं नियमावली, भारतीय मुद्रांक अधिनियम एवं नियमावली, सम्पत्ति हस्तानान्तरण, अधिनियम, बिहार कास्तकारी अधिनियम, विशेष विवाह अधिनियम एवं नियमावली, अभिलेखों का संधारण एवं विनष्टीकरण बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान, वाल्मी परिसर, फुलवारीशरीफ, पटना 02 (दो) सप्ताह
2 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 5555 (cid:21)दस(cid:23)ब(cid:21)दस(cid:23)ब(cid:21)दस(cid:23)ब(cid:21)दस(cid:23)बरररर 2018201820182018

4. परीक्ष्यमान अवर निबंधक प्रत्येक चरण के प्रशिक्षण के उपरान्त सम्बद्ध संस्थान/कार्यालय/ न्यायालय से प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र प्राप्त करेंगे तथा प्रशिक्षण अवधि के अंतिम चरण में सभी परिक्ष्यमान अवर निबंधक प्रमाण-पत्र के साथ प्राप्त प्रशिक्षण के संबंध में एक प्रतिवेदन तैयार कर विभागीय मुख्यालय में समर्पित करेंगे। 5. नये अधिनियमों एवं तकनीक के अनुरूप सही-सही कार्य सम्पादन सुनिश्चित कराने हेतु बिहार निबन्धन सेवा के प्रत्येक पदाधिकारी को प्रत्येक पाँच वर्ष के अन्तराल पर रिफ्र्रेशर प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण बिपार्ड या विभागीय मुख्यालय में दिया जा सकता है।

6. ऐसे अवर निबंधक जिन्होंने पूर्व में संयुक्त अवर निबंधक के रूप में कार्य नहीं किया है, उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु यथासंभव संयुक्त अवर निबंधक के रूप में कम से कम छः माह के लिए प्रतिनियुक्त किया जायेगा।3 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 5555 (cid:21)दस(cid:23)ब(cid:21)दस(cid:23)ब(cid:21)दस(cid:23)ब(cid:21)दस(cid:23)बर र र र 2018201820182018 7. क्रमांक-2 में अंकित क्षेत्रीय प्रशिक्षण हेतु संबंधित जिला के समाहर्त्ता-सह-जिला निबंधक द्वारा अपने जिलान्तर्गत व्यवहार न्यायालय, कोषागार, अंचल, राजस्व कार्यालय एवं लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का कार्यालय में प्रशिक्षु अवर निबंधकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।

8. यह पुनरीक्षित प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्गत की तिथि से लागू होगा।

आदेशः- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय एवं इसकी प्रति बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान, वाल्मी, पटना/बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन/सरकार के सभी विभाग/सभी विभागाध्यक्ष/सभी प्रमण्डलीय आयुक्त/सभी समाहर्त्ता-सह-जिला निबंधक को भेज दी जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, देवकी नंदन दास, सरकार के उप सचिव।

————

[ध(cid:17)¡क(cid:16) स०चव(cid:4)लय म१(cid:27)ण(cid:4)लय(cid:16)

ॢबह(cid:4)र(cid:16) पटन(cid:4) ह(cid:4)र(cid:4) (cid:31)क(cid:4)०शत eव# म१ॢ(cid:27)त? ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15) 1&2&(5*1+10(ड(cid:17)&ट-&प(cid:17)&? Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 05 December 2018. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2018-12-05.1020/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2018-12-05.1020.