Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 16 January 2019

Published 16 January 2019

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2019-01-16.52
Languages
English, Hindi

िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 ॢबह(cid:4)र गजट

[स(cid:3)ध(cid:3)रण [(cid:8)क

ॢबह(cid:4)र सरक(cid:4)र ह(cid:4)र(cid:4) (cid:13)क(cid:4)०शत

2(cid:18) प(cid:20)ष 1(cid:23)4(cid:25) (cid:26)श(cid:25)(cid:27)

((((स(cid:28)(cid:25) पटन(cid:4) 52) ) ) ) पटन(cid:4)(cid:31) ब१धव(cid:4)र(cid:31) 16161616 जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15) 2012012012019999 सं॰ 05-(बेल्ट्रॉन)-05/2015-सू॰प्रा॰-1396 सूचना प्रावैधिकी विभाग ——— संकल्प 29 अक्तूबर 2018 विषयः- बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के संगठनात्मक संरचना में पूर्व से स्वीकृत पदों के अतिरिक्त 22 नये पदों के सृजन एवं पदनाम में बदलाव के संबंध में।

राज्य सरकार के द्वारा निगम को सूचना प्रावैधिकी संबंधित सभी प्रकार के सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर की आपूर्त्ति के रूप में नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की कई आई॰टी॰ संबंधी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का कार्यान्वयन निगम के द्वारा किया जा रहा है।

2. विभागीय संकल्प सं॰-504 दिनांक 05.05.2016 के द्वारा बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड में कुछ पदों को पुनर्नामित, कुछ (cid:1)दो ंके वेतन संरचना जिस पर वर्त्तमान में कर्मी कार्यरत है, को बदलने एवं कुछ रिक्त पदों को समाप्त करने का निर्णय लिया गया था। जिसके अनुसार निम्न पदों का पुनर्गठन किया गया था :-

क्र0 सं0 पद का नाम वेतन एवं नियुक्ति का प्रकार कुल स्वीकृत पद
1 2 3 4
1. प्रबंध निदेशक राज्य सरकार से प्रतिनियुक्ति पर 1
2. महाप्रबंधक -वही- 1
3. मुख्य लेखा पदाधिकारी नियत वेतन ` 60-70000/- पर खुले बाजार से 1
4. प्रबंधक पी0आई0 -वही- 1
5. प्रबंधक पी॰एम॰यू॰/पी॰एम॰यू॰ (आई॰पी॰आर॰) -वही- 6
6. कम्पनी सचिव नियत वेतन ` 40-45000/- पर खुले बाजार से 1
7. कार्यक्रम/परियोजना कार्यपालक नियत वेतन ` 30-40000/- पर खुले बाजार से 15
8. सहायक प्रबंधक -वही- 2
9. सहायक प्रबंधक (सिविल) -वही- 1
10. सहायक प्रबंधक (मैन पावर) -वही- 1
11. प्रबंध निदेशक के निजी सहायक नियत वेतन ` 20-25000/- पर खुले बाजार से 1
12. लेखा पदाधिकारी नियत वेतन ` 35-40000/- पर खुले बाजार से 2
13. टंकक/डाटा इन्ट्री ऑपरेटर नियत वेतन ` 20-25000/- पर खुले बाजार से 30
14. लेखा सहायक नियत वेतन ` 15-20000/- पर खुले बाजार से 4
15. कार्यपालक सहायक/सहायक नियत वेतन ` 20-25000/- पर खुले बाजार से 10
16. रिशेप्सनिष्ट नियत वेतन ` 15-20000/- पर खुले बाजार से 1
17. भंडारपाल नियत वेतन ` 15-20000/- पर खुले बाजार से 2
18. ड्राईवर नियत वेतन ` 12-15000/- पर खुले बाजार से 3
19. पियून नियत वेतन ` 10-12000/- पर खुले बाजार से 6
20. आई॰टी॰ ब्यॉय/गल्र्स -वही- 15
कुल 104
2 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 16 जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15) 2019201920192019

3. राज्य में सूचना प्रावैधिकी आधारभूत संरचनाओं को विकसित किये जाने हेतु बिहार राज्य सूचना प्रावैधिकी आधारभूत संरचना विकास निगम लि॰ हेतु दिनांक 24.01.2018 को प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक में कुल-35 पदों की अनुशंसा की गयी थी, परन्तु वर्त्तमान में राज्य में सूचना प्रावैधिकी आधारभूत संरचनाओं को विकसित किये जाने एवं भविष्य में विकसित होने वाले आधारभूत संरचना के रख-रखाव एवं प्रबंधन के दायित्व हेतु क्षमता का सृजन बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेन्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना के अधीन ही रखे जाने का प्रस्ताव है। इस परिसम्पत्तियों में राजगीर में आई॰टी॰ सिटी, बिहटा में आई॰टी॰ पार्क, पटना के डाक बँगला चौराहा पर आई॰टी॰ टॉवर, बन्दर बगीचा में आई॰टी॰ पार्क इत्यादि का विकास सम्मिलित है।

4. निगम के कार्य-कलापों में होने वाले संवर्धन को देखते हुए संगठनात्मक संरचना में परिवर्तन की आवश्यकता है। पूर्व के जो पद स्वीकृत हैं, वे सभी प्रस्तावित एवं वर्द्धित क्रिया-कलाप के अनुरूप नहीं है। इस कारण से परियेाजनाओं के सुचारू रूप से संचालन हेतु नये पदों के सृजन किया जाना आवश्यक हो जाता है।

इसी क्रम में प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेन्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना ने पत्रांक-4200 दिनांक 26.06.2018 के द्वारा पूर्व से स्वीकृत पदों के अतिरिक्त नये पदों के सृजन का अनुरोध किया गया है। इससे संबंधित प्रस्ताव को निगम के निदेशक पर्षद की 140वीं बैठक में अनुमोदन प्रदान किया गया है।

5. इस कारण से बिहार राज्य सूचना प्रावैधिकी आधारभूत संरचना विकास निगम लि॰ हेतु दिनांक 24.01.2018 को प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक में अनुशंसित पदों को वापस लेते हुए अब बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेन्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना के अधीन ही एक Business Unit सृजित करने का प्रस्ताव है।

6. वर्णित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के संगठनात्मक संरचना में पूर्व से स्वीकृत पदों के अतिरिक्त नये पदों के सृजन एवं पदनाम में बदलाव का प्रस्ताव है, जो निम्नवत्‌ है :-

(क) वर्त्तमान संरचना के वैसे पद जिसके पदनाम में बदलाव की आवश्यकता है :-

क्र0 सं0 पद का नाम वेतन एवं नियुक्ति का प्रकार (खुले बाजार से) कुल स्वीकृत पद परिवर्तित पदनाम
1. प्रबंधक पी॰आई॰ 1,50,000-2,00,000 1 महाप्रबंधक (परियोजना)
3 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 16 जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15) 2019201920192019

(ख) वर्त्तमान संरचना के कुल स्वीकृत पदों के अतिरिक्त 22 नये पदों के सृजन के संबंध में :-

क्र0 सं0 पद का नाम वेतन एवं नियुक्ति का प्रकार (खुले बाजार से) पदों की संख्या
1. लेखा पदाधिकारी 35,000-40,000 1
2. लेखा सहायक 15,000-20,000 2
3. सहायक प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) 35,000-40,000 1
4. प्रबंधक (पी॰एम॰यू॰) 60,000-70,000 1
5. महाप्रबंधक (सूचना प्रावैधिकी आधारभूत संरचना विकास एवं निवेश संवर्धन) 1,50,000-2,00,000 1
6. प्रबंधक (निवेश संवर्धन) 45,000-50,000 1
7. प्रोक्यूरमेंट एण्ड कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट हेड 45,000-50,000 1
8. परियोजना विकास पदाधिकारी 35,000-40,000 7
9. आवंटन एवं अनुबंध निगरानी पदाधिकारी 35,000-40,000 7

7. प्रस्तावित पदों पर होने वाले व्यय का वहन बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लि० द्वारा अपने संसाधनों से किया जायेगा। जिसमें राज्य सरकार द्वारा इस पर बजट (राशि) का उपबंध नहीं कराया जायेगा।

8. संकल्प के प्रस्ताव एवं प्रारूप पर दिनांक 23.10.2018 को मंत्रिपरिषद्‌ में मद संख्या-22 पर स्वीकृृति प्राप्त है

आदेश- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को राजकीय राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय और इसकी प्रति सभी विभाग/विभागाध्यक्ष/प्रमंडलीय आयुक्त/जिलाधिकारी/ अनुमंडलाधिकारी को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, राहुल सिंह, सरकार के सचिव।

————

[ध(cid:17)¡क(cid:16) स०चव(cid:4)लय म१(cid:27)ण(cid:4)लय(cid:16) ॢबह(cid:4)र(cid:16) पटन(cid:4) ह(cid:4)र(cid:4) (cid:31)क(cid:4)०शत eव# म१ॢ(cid:27)त? ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15) 52%5'1+500%ड(cid:17)+ट,+प(cid:17)+? Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 16 January 2019. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2019-01-16.52/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2019-01-16.52.