Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 30 January 2019

Published 30 January 2019

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2019-01-30.133
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40

ॢबह(cid:4)र गजट

[स(cid:3)ध(cid:3)रण [(cid:8)क

ॢबह(cid:4)र सरक(cid:4)र ह(cid:4)र(cid:4) (cid:13)क(cid:4)०शत

1(cid:18) म(cid:4)घ 1(cid:21)4(cid:18) (cid:23)श(cid:18)(cid:24)

((((स(cid:25)(cid:18) पटन(cid:4) 133) ) ) ) पटन(cid:4)(cid:29) ब१धव(cid:4)र(cid:29) 30303030 जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15) 2012012012019999 सं॰ 08/आरोप-01-78/2017-16805 सा0प्र0 सामान्य प्रशासन विभाग ——— संकल्प

21 दिसम्बर 2018

श्री राहुल, बि0प्र0से0, कोटि क्रमांक-913/11 के विरूद्ध जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) भोजपुर, आरा (सम्प्रति निलंबित) के पदस्थापन काल से संबंधित आरोपों (यथा पद का दुरूपयोग एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से व्यक्तिगत लाभ के लिए अवैध राशि की मांग करने) के लिए समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 4550 दिनांक 26.09.2017 एवं पत्रांक 4580 दिनांक 03.10.2017 (जिला पदाधिकारी, भोजपुर आरा के पत्रांक 2790 दिनांक 24.09.2017 एवं पत्रांक 2789 दिनांक 24.09.2017 Audio Voice Clip की सी0डी0 सहित) द्वारा आरोप पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु प्राप्त हुआ। आरोपों की गंभीरता के आलोक में सम्यक विचारोपरांत विभागीय संकल्प ज्ञापांक 14710 दिनांक 21.11.2017 द्वारा श्री राहुल को निलंबित किया गया तथा विभागीय स्तर पर गठित एवं अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा अनुमोदित आरोप पत्र की प्रति संलग्न करते हुए विभागीय पत्रांक 443 दिनांक 09.01.2018 द्वारा श्री राहुल से स्पष्टीकरण की मांग की गयी। उक्त के आलोक में उनका स्पष्टीकरण (दिनांक 28.02.2018) प्राप्त हुआ। जिसमें उनके विरूद्ध लगाये गये आरोपाें से इनकार किया गया। विभागीय पत्रांक 3852 दिनांक 20.03.2018 द्वारा उनके स्पष्टीकरण पर समाज कल्याण विभाग से मंतव्य की मांग की गयी। उक्त के आलोक में समाज कल्याण विभाग के पत्रांक 3263 दिनांक 11.06.2018 द्वारा मंतव्य प्राप्त हुआ। जिसमें श्री राहुल के स्पष्टीकरण को स्वीकार योग्य नहीं बताते हुए ऑडियों, विडियों की सत्यता की जांच के आधार पर उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई संचालित करने का अभिमत दिया गया। 2. विभागीय पत्रांक 14738 दिनांक 21.11.2017 द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना को आरोप प्रतिवेदन एवं सी0डी0 (मूल रूप में) भेजते हुए संदर्भित आवाजों (श्री राहुल एवं श्रीमति मधुरिमा) की पहचान कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, बिहार, पटना के पत्रांक 2126 दिनांक 15.10.2018 द्वारा जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया, जिसमें सी0डी0 में निहित आवाजों को श्री राहुल एवं श्रीमति मधुरिमा प्रसाद के आवाजों के Similar पाये जाने का उल्लेख किया गया। 3. अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा श्री राहुल के विरूद्ध प्रतिवेदित आरोप उनके द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त अभिमत एवं प्रभारी निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, बिहार, पटना सेे प्राप्त जांच प्रतिवेदन की समीक्षोपरांत आरोपों के वृहद जांच की आवश्यकता पायी गयी। 2 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 30303030 जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15)जनवर(cid:15) 2012012012019999

4. अतएव यह निर्णय लिया गया है कि श्री राहुल, बि0प्र0से0, कोटि क्रमांक-913/2011 के विरूद्ध प्रतिवेदित आरोपो की वृहद जांच बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के नियम-17(2) के तहत करायी जाय। इस विभागीय कार्यवाही के संचालन पदाधिकारी संयुक्त आयुक्त, विभागीय जांच, पटना प्रमंडल, पटना एवं उपस्थापन/प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना द्वारा नामित वरीय पदाधिकारी होगें।

5. श्री राहुल से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने बचाव के संबंध में अपना पक्ष रखने हेतु जैसा की संचालन पदाधिकारी अनुमति दें, उनके समक्ष स्वयं उपस्थित होंगे।

आदेशः- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प की प्रति बिहार राजपत्र के अगले असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय तथा इसकी प्रति सभी संबंधित को भेज दी जाय। बिहार-राज्यपाल के आदेश से,

राम बिशुन राय, सरकार के अवर सचिव।

————

[ध(cid:17)¡क(cid:16) स०चव(cid:4)लय म१(cid:27)ण(cid:4)लय(cid:16) ॢबह(cid:4)र(cid:16) पटन(cid:4) ह(cid:4)र(cid:4) (cid:31)क(cid:4)०शत eव# म१ॢ(cid:27)त? ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15) 133%5'1+1*%ड(cid:17)*ट,*प(cid:17)*? Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 30 January 2019. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2019-01-30.133/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2019-01-30.133.