Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 14 February 2019

Published 14 February 2019

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2019-02-14.230
Languages
English, Hindi

िनबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 ॢबह(cid:4)र गजट

[स(cid:3)ध(cid:3)रण [(cid:8)क

ॢबह(cid:4)र सरक(cid:4)र ह(cid:4)र(cid:4) (cid:13)क(cid:4)०शत

25 म(cid:4)घ 1(cid:22)4(cid:24) (cid:25)श(cid:24)(cid:26)

((((स(cid:27)(cid:24) पटन(cid:4) 23(cid:24)) ) ) ) पटन(cid:4)(cid:31) व५ह"प०तव(cid:4)र 14141414 फरवर(cid:15)फरवर(cid:15)फरवर(cid:15)फरवर(cid:15) 2012012012019999 स्वास्थ्य विभाग ——— अधिसूचनाएं 13 फरवरी 2019

सं॰ 11/टी॰बी॰(स्था0)-04/2017-174(11)—भारत संविधान के अनुच्छेद-309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, बिहार-राज्यपाल, ''बिहार यक्ष्मा स्वास्थ्य परिदर्शक संवर्ग नियमावली, 2015'' (समय-समय पर यथा संशोघित) में संशोधन करने हेतु निम्नलिखित नियमावली बनाते है :-

1. संक्षिप्त नाम, विस्तार एवं आरम्भ।-(1) यह नियमावली ''बिहार यक्ष्मा स्वास्थ्य परिदर्शक संवर्ग (संशोधन) नियमावली 2019'' कही जा सकेगी।

(2) इसका विस्तार सम्पूर्ण बिहार राज्य में होगा। (3) यह तुरन्त प्रवृत होगी। 2. ''बिहार यक्ष्मा स्वास्थ्य परिदर्शक संवर्ग नियमावली 2015'' के नियम-2(iii) का प्रतिस्थापन ।- उक्त नियमावली के नियम-2(iii) को निम्नलिखित द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगाः- ''(iii) 'आयोग' से अभिप्रेत है बिहार तकनीकी सेवा आयोग,''

3. ''बिहार यक्ष्मा स्वास्थ्य परिदर्शक संवर्ग नियमावली 2015'' के नियम-6 का प्रतिस्थापन ।- उक्त नियमावली के नियम-6 को निम्नलिखित द्वारा प्रतिस्थापित किया जायेगा :-

''6. अर्हताएँ। - (1) मूल कोटि के पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता इन्टरमीडियेट/102 (जीव विज्ञान के साथ) उत्तीर्ण होगी। इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से हेल्थ भिजीटर के सर्टिफिकेट कोर्स में उत्तीर्णता एवं तत्संबंधी प्रमाण पत्र प्राप्त रहना आवश्यक होगा।

(2) यक्ष्मा स्वास्थ्य परिदर्शक संवर्ग में सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष होगी और अधिकतम आयु-सीमा वही होगी जो सरकार द्वारा समय-समय पर, आरक्षण कोटिवार, विनिश्चित की जाय।

(3) संबंधित वर्ष की 1ली अगस्त को, उम्र के निर्धारणार्थ, कट ऑफ डेट माना जायेगा।'' 4. ''बिहार यक्ष्मा स्वास्थ्य परिदर्शक संवर्ग नियमावली 2015'' के नियम-7 का प्रतिस्थापन ।- उक्त नियमावली के नियम-7 को निम्नलिखित द्वारा प्रतिस्थापित किया जायेगा :-

2 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 11114444 फरवर(cid:15)फरवर(cid:15)फरवर(cid:15)फरवर(cid:15) 2019201920192019

''7. भर्ती की प्रक्रिया। -(1) नियुक्ति प्राधिकार, वर्ष की 1ली अप्रैल की स्थिति के आधार पर रिक्ति की गणना कर एवं रोस्टर क्लीयरेन्स कराकर, आरक्षण कोटिवार अधियाचना आयोग को 30 अप्रैल तक भेजेगा। (2) चयन हेतु निम्नलिखित के अनुसार 100(एक सौ) पूर्णाक होगा :- (क) इन्टरमीडियेट/102 कोर्स की परीक्षा में प्राप्तांक के लिए- 25 अंक (ख) उच्चतर डिग्री के लिए- 20 अंक (बी0एस0सी0-10 अंक तथा एम0एस0सी0-10 अंक) (ग) यक्ष्मा स्वास्थ्य परिदर्शक प्रशिक्षण कोर्स की परीक्षा में प्राप्तांक के लिए- 30 अंक (घ) बिहार राज्य के सरकारी अस्पतालों में कार्य का अनुभव के लिए

(प्रति वर्ष के लिए 5 अंक, अधिकतम 25 अंक)- 25 अंक कुल 100 अंक टिप्पणी।- इन्टरमीडियेट/102 एवं यक्ष्मा स्वास्थ्य परिदर्शक प्रशिक्षण कोर्स की परीक्षा में प्राप्तांक के लिए किसी अभ्यर्थी को प्रदान किये जाने वाले अंकों का अवधारण उक्त कोर्स की परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के प्रतिशत को क्रमशः 0.25 या 0.3 के गुणक से गुणा करके होगा। उदाहरणार्थ, यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा क्रमशः 60% या 50% अंक प्राप्त किया गया हो तो उसे 60% x 0.25 = 15 या 50% x 0.3 = 15 अंक दिये जायेंगे।

(3) आयोग, उपर्युक्त उपनियम (2) के आधार पर तैयार मेधासूची एवं अधियाचित रिक्तियों के अनुरूप आरक्षण कोटिवार अनुशंसा विभाग को भेजेगा। विभाग अनुशंसित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जाँच करेगा। तत्पश्चात्‌ संबंधित नियुक्ति प्राधिकार स्वास्थ्य जाँच, पूर्ववृत सत्यापन आदि कराते हुए सरकार (सामान्य प्रशासन विभाग) द्वारा समय-समय पर निर्गत नियुक्ति संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए नियुक्ति करेगा।

(4) (i) आयोग की अनुशंसा के उपरान्त, नियुक्ति की प्रक्रिया के संबंध में सरकार (सामान्य प्रशासन विभाग) द्वारा समय-समय पर निर्गत अनुदेशों का अनुपालन आवश्यक होगा।

(ii) आयोग की अनुशंसा की विभाग में प्राप्ति की तिथि से, एक वर्ष तक के लिए वैध रहेगी। 5. ''बिहार यक्ष्मा स्वास्थ्य परिदर्शक संवर्ग नियमावली 2015'' के परिशिष्ट-1 का प्रतिस्थापन ।- उक्त नियमावली, 2015 के परिशिष्ट-1 को निम्नलिखित नये परिशिष्ट-1 द्वारा प्रतिस्थापित किया जायेगा :-

परिशिष्ट-1 (देखें नियम- 2(vi), 4, 13, 16, 17) बिहार यक्ष्मा स्वास्थ्य परिदर्शक संवर्ग का पदसोपान

क्रमांक कोटि पदनाम अभ्युक्ति
1 मूल कोटि स्वास्थ्य परिदर्शक
2 प्रथम पद सोपान वरीय स्वास्थ्य परिदर्शक
3 द्वितीय पद सोपान यक्ष्मा पर्यवेक्षक

नोट।- उपर्युक्त सभी कोटि/पदसोपान का स्वीकृत बल तथा वेतनमान/वेतन स्तर वही होगा जो सरकार द्वारा, समय-समय पर, अवधारित किया जाय।''

6. ''बिहार यक्ष्मा स्वास्थ्य परिदर्शक संवर्ग नियमावली 2015'' के परिशिष्ट-2 का प्रतिस्थापन ।- उक्त नियमावली, 2015 का परिशिष्ट-2 निम्नलिखित नये परिशिष्ट-2 द्वारा प्रतिस्थापित किया जायेगा :-

''परिशिष्ट-2 [देखें नियम-21] बिहार यक्ष्मा स्वास्थ्य परिदर्शक संवर्ग के कर्मियों के कर्त्तव्य एवं दायित्व।

1. स्वास्थ्य परिदर्शकों का पदस्थापन यक्ष्मा प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केन्द्रों, जिला यक्ष्मा केन्द्रो, उत्क्रमित जिला यक्ष्मा केन्द्रों एवं चेस्ट क्लीनिकों में होगा, जहॉं उनका कार्य मोटिभेशन, सुपरवीजन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का कार्यान्वयन करना होगा।

2. वरीय स्वास्थ्य परिदर्शक का पद जिला स्तरीय होगा और वे संबंधित जिला में पदस्थापित स्वास्थ्य परिदर्शक के कार्यों पर पर्यवेक्षण करते हुए उक्त कार्यों को करेंगे।

3. यक्ष्मा पर्यवेक्षक का पद प्रमंडलीय स्तर का होगा और वे संबंधित प्रमंडल के अधीन के जिलों के स्वास्थ्य परिदर्शक एवं वरीय स्वास्थ्य परिदर्शक के कार्यों पर पर्यवेक्षण रखते हुए उक्त कार्यों को करेंगे।''

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, (ह॰) अस्पष्ट, सरकार के विशेष सचिव।3 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 14 14 14 14 फरवर(cid:15)फरवर(cid:15)फरवर(cid:15)फरवर(cid:15) 2019201920192019

13 फरवरी 2019

सं॰ 11/टी॰बी॰(स्था0)-04/2017-175(11) अधिसूचना संख्या 174(11) दिनांक 13 फरवरी 2019 का निम्नलिखित अँग्रेजी अनुवाद, बिहार राज्यपाल के प्राधिकार से, एतदद्वारा प्रकाशित किया जाता है जो भारत का संविधान के अनुच्छेद-348 के खंड (3) के अंतर्गत अँग्रेजी भाषा में उक्त अधिसूचना का प्राधि—त पाठ समझा जायेगा।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, (ह॰) अस्पष्ट, सरकार के विशेष सचिव।

The 13th February 2019

No. 11/T.B. (Astha.)-04/2017-174(11)— In exercise of the powers conferred by proviso to Article-309 of the Constitution of India, the Governor of Bihar is pleased to make following Rules to amend the Bihar Tuberculosis Health Visitor Cadre Rules, 2015:—

1. Short title, extent & commencement.—(1) These Rules may be called as the "Bihar Tuberculosis Health Visitor Cadre (Amendment) Rules, 2019."

(2) It shall extend to the whole State of Bihar. (3) It shall come into force at once. 2. Subsitution of rule-2 (iii) of the Bihar Tuberculosis Health Visitor Cadre Rules, 2015.- Rule-2 (iii) of the said Rules shall be substituted by the following:—

"(iii) 'Commission' means the Bihar Technical Service Commission;" 3. Substitution of rule-6 of the Bihar Tuberculosis Health Visitor Cadre Rules, 2015.- Rule-6 of the said Rules shall be substituted by the following:-

"6. Qualifications.- (1) For appointment by direct recruitment to the posts of basic category, minimum educational qualification shall be Intermediate/10+2 pass (with Biology). In addition to this, passing in the certificate course of Health Visitor from Government recognized institute and to have a certificate related there to shall be necessary.

(2) For direct recruitment in the Tuberculosis Health Visitor Cadre, minimum age-limit shall be 18 years and maximum age_limit shall be the same as may be determined reservation categorywise, from time to time, by the Government.

(3) 1st August of the concerned year shall be deemed to be the cut off date for determination of age."

4. Substitution of rule-7 of the Bihar Tuberculosis Health Visitor Cadre Rules,

2015.- Rule-7 of the said Rules shall be substituted by the following:-

"7. Procedure of recruitment.- (1) The appointing authority, after calculating vacancy on the basis of the position as on 1st April of the year and getting roster cleared, shall send reservation categorywise requisition to the Commission latest by 30th April.

(2) For selection, total marks shall be 100 (one hundred) as follows:-

(a) for marks obtained in the Intermediate/10+2 course examination – 25 marks (b) For higher degree – 20 marks (B.Sc.-10 marks and M.Sc.-10 marks) (c) For marks obtained in the training course examination of Tuberculosis Health Visitor – 30 marks (d) For work experience in Government Hospitals Bihar State (5 marks for each year, maximum 25 marks) – 25 marks Total 100 marks Note:—The marks to be given to a candidate for marks obtained in the Intermediate/10+2 and Tuberculosis Health Visitor Training Course examinations shall be determined by multiplying percentage of total marks obtained in the aforesaid course's examinations by multiple of 0.25 or 0.3 respectively. For example, if a candidate has obtained 60% or 50% marks respectively, he will be given 60% X 0.25 = 15 or 50% X 0.3 = 15 marks.

(3) The Commission shall send merit list prepared on the basis of sub-rule (2) and reservation categorywise recommendations in accordance with the requisitioned vacancies to the Department. The Department shall verify the certificates of recommended candidates. Thereafter, the Appointing Authority concerned shall, by conducting medical examination, verification of antecedents etc, make appointments4 ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15)(cid:16) 11114444 फरवर(cid:15)फरवर(cid:15)फरवर(cid:15)फरवर(cid:15) 2019201920192019 after complying the guidelines regarding appointments issued by the Government (General Administration Department) from time to time.

(4) (i) After receipt of recommendation of the Commission, it shall be necessary to comply instructions issued by the Government (General Administration Department), from time to time, with respect to procedure of appointment.

(ii) The recommendation of the Commission shall be valid for one year w.e.f. the date of its receipt in the department."

5. Substitution of Appendix-1 of the Bihar Tuberculosis Health Visitor

Cadre Rules, 2015.- Appendix-1 of the said Rules, 2015 shall be substituted by following new Appendix-1:-

"APPENDIX – 1 [See rule 2 (vi), 4, 13, 16, 17] Chain of posts of Bihar Tuberculosis Health Visitor Cadre

Sl. No. Category Name of posts Remarks
1 Basic category Health Visitor
2 First Chain Senior Health Visitor
3 Second Chain Tuberculosis Supervisor

Note:The sanctioned strength and pay/pay-level of the above mentioned posts of all categories/chain of posts shall be the same as may be determined by the Government, from time to time."

6. Substitution of Appendix-2 of the Bihar Tuberculosis Health Visitor Cadre Rules,

2015.- Appendix-2 of the said Rules, 2015 shall be substituted by following new Appendix-2:-

"APPENDIX – 2 [See rule 21] Duties & Responsibilities of personnels of the Bihar Tuberculosis Health Visitor Cadre 1. The Health Visitors will be posted in TBDC, District T.B. Centres, upgraded District T.B. Centres and Chest Clinics, where their duties will be implementation of motivation, supervision and training programmes.

2. The post of Senior Health Visitor will be of District level and he will perform the aforementioned duties by supervising works of Health Visitors posted in the district concerned.

3. The post of Tuberculosis Supervisor will be of Divisional level and he will perform the aforementioned duties by supervising works of Health Visitors and Senior Health Visitors of the Districts under the Division concerned.

By the order of the Governor of Bihar,

(Sd) ILLEGIBLE,

Special Secretary of Government.

———— [ध(cid:17)¡क(cid:16) स०चव(cid:4)लय म१(cid:27)ण(cid:4)लय(cid:16)

ॢबह(cid:4)र(cid:16) पटन(cid:4) ह(cid:4)र(cid:4) (cid:31)क(cid:4)०शत eव# म१ॢ(cid:27)त? ॢबह(cid:4)र गजट (cid:10)[स(cid:4)ध(cid:4)रण(cid:15) 230%5'1+10%ड(cid:17)+ट,+प(cid:17)+? Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 14 February 2019. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2019-02-14.230/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2019-02-14.230.