(cid:1)नबंधन सं(cid:8)या पी0ट(cid:15)0-40 ॢबह(cid:4)र गजट
[स(cid:3)ध(cid:3)रण [(cid:8)क
ॢबह(cid:4)र सरक(cid:4)र ह(cid:4)र(cid:4) (cid:13)क(cid:4)०शत
1(cid:18) [(cid:20)ह(cid:4)यण 1(cid:18)41 (cid:24)श(cid:25)(cid:26)
(cid:24)स(cid:27)(cid:25) पटन(cid:4) 1325(cid:26) पटन(cid:4)! म(cid:27)गलव(cid:4)र! 1(cid:25) ॢदस&बर 2(cid:25)1(cid:18) स्वास्थ्य विभाग ——— अधिसूचना 5 दिसम्बर 2019
सं॰ 10/विविध-16-19/2019-929(10)/स्वा0, विभागीय संकल्प सं0-638(10), दिनांक 13.11.2007 में निहित प्रावधान के आलोक में न्यूनतम मापदण्डों के अनुसार पूर्व से चिन्हित एवं स्वीकृत स्वास्थ्य संबंधी भवन को बनाने के उद्देश्य से किसी व्यक्ति के द्वारा बिहार राज्यपाल के पदनाम से भूमि दान दिया जाता है, तो इस परिस्थिति में सरकार द्वारा बनने वाले उक्त भवन का नाम दानकर्त्ता अथवा उनके द्वारा प्रस्तावित नाम पर किया जायेगा ।
2. तद्ावलोक में श्री रणविजय सिंह, ग्राम-खरहरी, प्रखंड-मानपुर, जिला-गया द्वारा स्वास्थ्य उपकेन्द्र, खरहरी के भवन निर्माण हेतु खाता नं॰-132, प्लॉट नं॰-514, एराजी- 0-10 डीसमिल जमीन दान स्वरूप महामहिम राज्यपाल, बिहार सरकार के नाम निबंधित कराया गया है। जमीन दानकर्त्ता द्वारा इस अस्पताल का नामकरण ''शिवदेनी सिंह'' करने का अनुरोध किया गया है।
3. उपर्युक्त वर्णित तथ्यों के आलोक में ''स्वास्थ्य उपकेन्द्र, खरहरीं'', प्रखंड-मानपुर, जिला-गया का नामकरण '' शिवदेनी सिंह स्वास्थ्य उपकेन्द्र, खरहरी ं'' किया जाता है।
4. प्रस्ताव में माननीय मंत्री, स्वास्थ्य का अनुमोदन प्राप्त है। 5. यह तुरंत के प्रभाव से लागू होगा ।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, राम ईश्वर, सरकार के संयुक्त सचिव ।