Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 09 May 2022

Published 09 May 2022

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2022-05-09.282
Languages
English, Hindi
(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

19 1944 ;0द्ध

(0 282) , , 9 2022

सं0 5/सी0आर0-103/2022-4439 गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ——— संकल्प 5 मई 2022

विषय :- भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों के वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन के आलेखन हेतु प्रतिवेदक, समीक्षी एवं स्वीकरण प्राधिकार का निर्धारण के संबंध में।

पी0ए0आर0 नियम, 2007 में निर्धारित प्रावधानों के अन्तर्गत भारतीय पुलिस सेवा के सभी स्तरों के पदधारकों के वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन (APAR) के आलेखन हेतु प्रतिवेदक, समीक्षी एवं स्वीकरण प्राधिकार का निर्धारण किया जाना अनिवार्य है। निर्धारित प्रावधान के आलोक में विभागीय संकल्प संख्या-3943, दिनांक-10.05.2012, संकल्प संख्या-6199, दिनांक-01.08.2012, संकल्प संख्या-6698, दिनांक-12.08.2014, संकल्प संख्या-5477, दिनांक-18.07.2016, संकल्प संख्या-440, दिनांक-18.01.2017, संकल्प संख्या-8496, दिनांक-27.09. 2018, संकल्प संख्या-6429, दिनांक-06.08.2019, संकल्प संख्या-7829, दिनांक-19.09.2019 एवं संकल्प संख्या-10233, दिनांक-29.09.2019 द्वारा बिहार संवर्ग के कतिपय संवर्गीय एवं गैर संवर्गीय पदों के विरुद्ध कार्यरत भा0पु0से0 के पदाधिकारियों के वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन आलेखन हेतु प्राधिकारों का निर्धारण किया गया है, किन्तु बिहार संवर्ग के भारतीय पुलिस सेवा के 07 (सात) पदधारकों यथा-सलाहकार, बिहार राज्य योजना बोर्ड, अपर पुलिस महानिदेषक, विषेष निगरानी इकाई, पुलिस उप-महानिरीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (प्रषिक्षण), प्राचार्य, सिपाही प्रषिक्षण विद्यालय (CTS), सिमुलतला एवं विषेष/अपर/संयुक्त सचिव/विषेष कार्य पदाधिकारी के पद पर राज्य सरकार के अन्य विभागों में पदस्थापित भा0पु0से0 के पदाधिकारी का वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन (ए0पी0ए0आर0) आलेखन हेतु प्राधिकारों का निर्धारण अबतक नहीं किया जा सका है।2. अतः राज्य सरकार द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के उपरोक्त वर्णित पदधारकों के वार्षिक कार्य निष्पादन 2 ;बपकरू464द्ध ;द्धए 9 मई 2022

क्र0 सं0 प्रतिवेदित पदाधिकारी प्रतिवेदक प्राधिकार समीक्षी प्राधिकार स्वीकरण प्राधिकार
1 सलाहकार, बिहार राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष, बिहार राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष, बिहार राज्य योजना बोर्ड मुख्यमंत्री
2 अपर पुलिस महानिदेषक, विषेष निगरानी इकाई अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/सचिव, निगरानी विभाग मुख्य सचिव मुख्यमंत्री
3 पुलिस उप-महानिरीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय अध्यक्ष, लोकायुक्त कार्यालय अध्यक्ष, लोकायुक्त कार्यालय मुख्यमंत्री
4 पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग अध्यक्ष, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग मुख्य सचिव मुख्यमंत्री
5 पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (प्रशिक्षण) महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस महानिदेशक मुख्यमंत्री
6 प्राचार्य, सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, (CTS), सिमुलतला महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस महानिदेशक मुख्यमंत्री
7 विशेष/अपर/संयुक्त सचिव/ विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर राज्य सरकार के अन्य विभागों में पदस्थापित भा0पु0से0 के पदाधिकारी विभागीय अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव मुख्य सचिव मुख्यमंत्री

3. यह व्यवस्था तत्कालिक प्रभाव से प्रभावी होगी। आदेष :-आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र में प्रकाशित किया जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेष से

के0 सेंथिल कुमार,

सरकार के सचिव।

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 282.571़500.0;बपकरू547द्ध00

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 09 May 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2022-05-09.282/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2022-05-09.282.