Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 15 September 2022

Published 15 September 2022

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2022-09-15.741
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 ;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

24 भा(cid:289) 1944 ;0द्ध

(0 741) ए ;बपकरू232द्धए 15 ;बपकरू224द्ध 2022

सं0- 1/सी01-14/2017 गृ0आ0-9348

x`g foHkkx

(आरक्षी शाखा)

सेवा में,

महालेखाकार (ले0 एवं ह0) बिहार, पटना ।

पटना, दिनांक 14 सितम्बर, 2022 वित्त विभाग द्वारा अनौपचारिक रूप से परामर्शित

विषयः-राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्‌देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) सहित उनके कार्यालय हेतु कुल 16 पदों के सृजन की स्वीकृति के संबंध में ।

आदेश :-स्वीकृत। 2. राज्य के विभिन्न राजमार्गों एवं अन्य सड़कों पर दुर्घटनाओं में काफी संख्या में लोग हताहत हो रहे हैं, जिससे राष्ट्र को अत्यधिक आर्थिक क्षति होती है। राज्य में वाहनों के निबंधन में प्रति वर्ष वृद्धि के फलस्वरूप वाहनों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। राजमार्गों एवं अन्य सड़कों का वृहद्‌ स्तर पर उन्नयन हुआ है, जिसके कारण वाहनों की रफ्‌तार में काफी वृद्धि हुई है।

3. रोड सेफ्‌टी पॉलिसी की अधिसूचना वर्ष-2015 में जारी की जा चुकी है। रोड सेफ्‌टी एक्शन प्लान को भी तैयार किया गया है। बिहार सड़क सुरक्षा निधि का सृजन बिहार सरकार द्वारा अधिसूचित की जा चुकी है। वर्तमान में बिहार में 12 यातायात जिलों में 15 यातायात थाना कार्यरत हैं। इस हेतु पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के कुल 2759 पद सृजित हैं। यातायात नियंत्रण से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों के आधुनिक तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण आवश्यक है। सबसे अधिक प्रभावित राजमार्गों एवं अन्य सड़कों पर घटित दुर्घटनाओं का गहन विश्लेषण किया जाना, ब्लैक स्पॉट चिन्हित किया जाना तथा कारणों का पता लगाना आवश्यक है। कई राज्यों में सड़क सुरक्षा के अनुश्रवण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारी पृथक रूप से पदस्थापित हैं। 4. बिहार राज्य में यातायात प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सड़क सुरक्षा के उपायों के क्रियान्वयन, दुर्घटना में कमी लाने के लिए समयबद्ध तरीके से वाहन अधिनियम के प्रावधानों का तत्परतापूर्वक अनुपालन एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अन्य राज्यों की तरह वरीय पुलिस पदाधिकारी के पद का सृजन आवश्यक प्रतीत होता है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी लाए जाने हेतु न केवल निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराया जा सकेगा बल्कि सड़क दुर्घटनाओं के कारणों पर अनुसंधान एवं विश्लेषण तथा यातायात एवं नियंत्रण के उपायों/कार्य योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन कराया जा सकेगा। राज्य में विधि-व्यवस्था की ज्यादातर समस्याएं2 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 15 ;बपकरू224द्ध 2022 सड़क दुर्घटनाओं के कारण उत्पन्न होती हैं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने से सामान्य विधि-व्यवस्था में भी गुणात्मक सुधार होगा।

5. अतः यातायात प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, यातायात अनुसंधान एवं शोध तथा बिहार राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी लाने के साथ-साथ विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) के एक गैर-संवर्गीय पद सहित उनके कार्यालय हेतु निम्नांकित कुल 16 पदों के सृृजन की स्वीकृति प्रदान की जाती है :-

क्र0 सं0 पद का नाम वेतन स्तर पदों की संख्या
1. पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) 14 01
2. पुलिस उपाधीक्षक 9 01
3. प्रशाखा पदाधिकारी 9 01
4. सहायक 7 01
5. पुलिस अवर निरीक्षक 6 02
6. आशु अवर निरीक्षक 6 01
7. चालक हवलदार 4 01
8. चालक सिपाही 3 02
9. सिपाही 3 06
कुल 16

6. राज्य मेें सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देष्य से पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) सहित उनके कार्यालय हेतु कुल 16 पदों के सृृजन पर अनुमानित वार्षिक व्यय कुल-1,21,96,467/-(एक करोड़ इक्कीस लाख छियानवे हजार चार सौ सड़सठ) रूपये मात्र है (व्यय विवरणी परिशिष्ट-"क" के रूप में संलग्न है)।

7. उक्त राशि की निकासी मांग संख्या-22 मुख्य शीर्ष-2055, पुलिस, उप मुख्य शीर्ष-00, लघु शीर्ष-001-निदेषन और प्रषासन, उप शीर्ष-0001-अधीक्षण, विपत्र कोड- 22-2055000010001 से की जायगी। इस राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) बिहार, पटना होंगे तथा राशि की निकासी सचिवालय कोषागार, सिंचाई भवन, पटना से की जायेगी।

8. राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देष्य से पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) सहित उनके कार्यालय हेतु कुल 16 पदों के सृजन संबंधी प्रस्ताव में प्रशासी पदवर्ग समिति की स्वीकृति प्राप्त है।

9. प्रस्ताव में वित्त विभाग की सहमति एवं मंत्रिपरिषद्‌ की स्वीकृति प्राप्त है।

विष्वासभाजन, गिरीश मोहन ठाकुर, सरकार के अवर सचिव।3 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 15 ;बपकरू224द्ध 2022 ' '

क

' '

- ट

ष् ा

ष्

ि

र

ि प्

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 15 September 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2022-09-15.741/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2022-09-15.741.