Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 15 September 2022

Published 15 September 2022

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2022-09-15.742
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 ;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

24 भा(cid:289) 1944 ;0द्ध

(0 742) ए ;बपकरू232द्धए 15 ;बपकरू224द्ध 2022

सं0-8/पी.3-10-01/2020 गृ0आ0—9251

गृह विभाग

(आरक्षी शाखा)

सेवा में,

महालेखाकार (ले0 एवं हक0), बिहार, पटना।

पटना, दिनांक 12 सितम्बर, 2022

विषय :- साईबर क्राईम से संबंधित घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आर्थिक अपराध इकाई, बिहार,

पटना में पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के कुल 405 विभिन्न पदों के सृजन की स्वीकृति के

संबंध में।

आदेश :- स्वीकृत।

साईबर क्राईम से संबंधित घटनाओं की रोकथाम के उद्‌ेश्य से गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित Indian Cyber Crime Co-ordination Centre (I4C), Regional Cyber Crime Co-ordination (R4C) की स्थापना हेतु राज्य स्तर पर बिहार पुलिस मुख्यालय अवस्थित आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना में Bihar Cyber Crime Co-ordination Center (B4C) की स्थापना एवं क्रियान्वयन हेतु विभिन्न पदों के सृजन करने से संबंधित प्रस्ताव अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था), बिहार, पटना के पत्रांक-एल-2/52-05-05-2019/150, दिनांक 22.09.2020 द्वारा प्राप्त हुआ है।

2. वैश्विक स्तर के साथ ही भारत एवं बिहार राज्य में साईबर अपराधों की संख्या एवं जटिलता अत्यंत तेजी से बढ़ी है, यथा साईबर बैंकिंग लेन-देन में ठगी/जालसाजी/नौकरी/लॉटरी के नाम पर ठगी/व्यवसायिक लेन-देन में ठगी/नकली वेबसाइट/सोशल मीडिया/ ई-मेल हैकिंग आदि जो समय के साथ और जटिल रूपों यथा रैन्समवेयर अटैक/डॉस अटैक/डीप/डार्क वेब पर गैरकानूनी कार्य/बिटकॉइन धोखाधड़ी/साईबर आतंकवाद/साईबर सुरक्षा की जटिलता आदि नित्य नए आयामों में सामने आ रहे हैं।

3. साईबर अपराध तकनीकीपूर्ण अपराध है जिसके क्रियान्वयन हेतु विशेषकर तकनीकी अनुसंधान, संसाधन एवं ज्ञान अत्यावश्यक है। वहीं साईबर अपराधों से निपटने हेतु बिहार राज्य पुलिस के वर्त्तमान साईबर संगठन संरचना में समानुपातिक मानव एवं तकनीकी संसाधनों की सम्प्रति कमी अभिलक्षित पाई गई है। आवश्यक संसाधनों के अभाव में साईबर अपराध कांडो का गुणात्मक अनुसंधान एवं क्रियान्वयन संभव नहीं हो पाता है, जिससे कांडों का गुणात्मक एवं विशेषीकृत अनुसंधान तथा क्रियान्वयन बाधित होता है।

4. बिहार पुलिस के अन्तर्गत आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना एक महत्वपूर्ण विशेषीकृत अधिसूचित इकाई है, जो विभिन्न तरीके के विशिष्ट अधिसूचित अपराधों के साथ ही साईबर अपराध कांडों के अनुसंधान,2 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 15 ;बपकरू224द्ध 2022 विभिन्न जिला पुलिस संगठनों को आवश्यक तकनीकी सहयोग एवं संबंधित क्रियान्वयन हेतु बिहार राज्य की समेकित एवं एकीकृत प्रधान संस्था है।

आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना के अंतर्गत साईबर क्राइम सेल, बिहार ने कई महत्वपूर्ण साईबर अपराध कांडों का अनुसंधान एवं उद्‌भेदन किया है साथ ही बिहार राज्य में जागरूकता एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय बनाये रखने का महत्वपूर्ण कार्य लगातार किया जा रहा है। साथ ही गृह मंत्रालय, भारत सरकार, आसूचना ब्यूरो, एनसीआरबी, नयी दिल्ली द्वारा साईबर अपराधों से सम्बन्धित राष्ट्र स्तरीय व्यापक क्रियान्वयन यथा राज्यव्यापी साईबर अपराध एवं साईबर सुरक्षा विषय पर प्रशिक्षण, साईबर जागरूकता, नेशनल साईबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल, साईबर पुलिस पोर्टल आदि का क्रियान्वयन एवं समन्वय भी बिहार में आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किया जा रहा है। साईबर अपराधों के विषय में समेकित रूप से आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना, बिहार राज्य पुलिस की अधिसूचित प्रधान संस्था है।

5. बढ़ते साईबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यान्वयन हेतु वर्त्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुये साईबर पुलिस संगठन की स्थापना एवं मानव एवं तकनीकी संसाधनों का गुणात्मक विस्तार आवश्यक है। बिहार राज्य पुलिस के वर्त्तमान साईबर संगठन संरचना में राज्य स्तर पर आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना के अंतर्गत संरचना में मानव, तकनीकी एवं सहायक संसाधनों के विस्तार की आवश्यकता आर्थिक अपराध इकाई, बिहार एवं पुलिस मुख्यालय, बिहार, पटना द्वारा अभिलक्षित एवं अपेक्षित पाई गई है।

6. साईबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु राज्य स्तर पर बिहार पुलिस मुख्यालय अवस्थित आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना में बिहार साईबर अपराध समन्वय केन्द्र Bihar Cyber Crime Co-ordination Center (B4C) एवं क्षेत्रीय स्तर पर जिला साईबर अपराध समन्वय केन्द्र District Cyber Crime Co- ordination Center (D4C) की स्थापना एवं पूर्व से स्थापित साईबर क्राईम एवं सोशल मीडिया यूनिट (CCSMU) के 74 यूनिट के सुदृढ़ीकरण एवं क्रियान्वयन हेतु निम्नांकित पदों का सृजन आवश्यक पाया गया हैः- (क) राज्य स्तर पर बिहार पुलिस मुख्यालय अवस्थित आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना में बिहार साईबर अपराध समन्वय केन्द्र Bihar Cyber Crime Co-ordination Center (B4C) की स्थापना एवं क्रियान्वयन हेतु निम्नांकित पदों का सृजन किया जाता है :-

क्र0सं0 पदनाम पदों की संख्या
1 पुलिस उप-महानिरीक्षक (साईबर) 1
2 पुलिस अधीक्षक (साईबर), अनुसंधान एवं अभियान 1
3 पुलिस अधीक्षक (साईबर), प्रशिक्षण, पोर्टल एवं समन्वय 1
4 पुलिस उपाधीक्षक (साईबर) 4
5 पुलिस निरीक्षक 4
6 पुलिस निरीक्षक, प्रवाचक 3
7 पुलिस अवर निरीक्षक 4
8 आशु सहायक अवर निरीक्षक 4
9 सिपाही 20
10 चालक सिपाही 7
कुल योग :- 49

(ख) क्षेत्रीय स्तर पर प्रत्येक क्षेत्रीय मुख्यालय जिला (Police Range HQ District) में जिला साईबर अपराध समन्वय केन्द्र District Cyber Crime Co-ordination Center (D4C) की स्थापना सुदृढ़ीकरण एवं क्रियान्वयन हेतु निम्नांकित पदों का सृजन किया जाता है :-

क्र0सं0 पदनाम पदों की संख्या
1 पुलिस उपाधीक्षक (साईबर) 12
2 आशु सहायक अवर निरीक्षक 12
3 सिपाही 24
4 चालक सिपाही 12
योग :- 60

सुदृढ़कीकरण एवं क्रियान्वयन हेतु निम्नांकित पदों का सृजन किया जाता है :-

3 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 15 ;बपकरू224द्ध 2022
क्रम संख्या पदनाम प्रत्येक साईबर क्राईम एवं सोशल मीडिया यूनिट (CCSMU) में अतिरिक्त पद प्रत्येक साईबर क्राईम एवं सोशल मीडिया यूनिट (CCSMU) में म ल पद ू साईबर क्राईम एवं सोशल मीडिया यूनिट (CCSMU) इकाईयों की संख्या कुल पदों की संख्या
1 पुलिस निरीक्षक 3 1 74 222
2 चालक सिपाही 1 - 74
कुल योगः- 4 1 74 296

7. अतः राज्य स्तर पर बिहार पुलिस मुख्यालय अवस्थित आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना में (क) बिहार साईबर अपराध समन्वय केन्द्र Bihar Cyber Crime Co-ordination Center (B4C) की स्थापना एवं (ख) क्षेत्रीय स्तर पर जिला साईबर अपराध समन्वय केन्द्र District Cyber Crime Co-ordination Center (D4C) की स्थापना तथा (ग) पूर्व से स्थापित साईबर क्राईम एवं सोशल मीडिया यूनिट के सुदृढ़ीकरण एवं क्रियान्वयन हेतु समेकित कुल क्रमशः-4960296=405 पदों का सृजन निम्नलिखित वेतन स्तर में किया जाता है :-

क्र0सं0 पदनाम वेतन स्तर पदों की संख्या
1 पुलिस उप-महानिरीक्षक (साईबर) 13A 1
2 पुलिस अधीक्षक (साईबर), अनुसंधान एवं अभियान 12 1
3 पुलिस अधीक्षक (साईबर), प्रशिक्षण, पोर्टल एवं समन्वय 12 1
4 पुलिस उपाधीक्षक (साईबर) 9 16
5 पुलिस निरीक्षक 7 226
6 पुलिस निरीक्षक, प्रवाचक 7 3
7 पुलिस अवर निरीक्षक 6 4
8 आशु0 सहायक अवर निरीक्षक 5 16
9 सिपाही 3 44
10 चालक सिपाही 3 93
कुल योग :- 405

करोड़ चौबीस लाख दो सौ सोलह) रूपये अनुमानित है।

(व्यय विवरणी संलग्न) 8. साईबर क्राईम से संबंधित घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना में पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के कुल 405 विभिन्न पदों का सृजन उपर्युक्त कंडिका-7 में अंकित वेतन स्तर में करने की स्वीकृति दी जाती है।

9. (क) आर्थिक अपराध इकाई के अन्तर्गत Bihar Cyber Crime Co-ordination Centre (B4C) की स्थापना हेतु सृजित कुल 49 पदों का व्यय आर्थिक अपराध इकाई के व्यय शीर्ष-22-2055001010001 के अन्तर्गत विकलनीय होगा।

(ख) जिलों के अन्तर्गत District Cyber Crime Co-ordination (D4C) की स्थापना, सुदृढ़ीकरण एवं क्रियान्वयन हेतु कुल 60 + 296 = 356 पदों के सृजन का व्यय संबंधित जिला पुलिस के व्यय शीर्ष के अन्तर्गत विकलनीय होगा।

10. उपर्युक्त में वित्त विभाग की सहमति एवं मंत्रिपरिषद्‌ की स्वीकृति प्राप्त है।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, गिरीश मोहन ठाकुर, सरकार के अवर सचिव।4 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 15 ;बपकरू224द्ध 2022

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 15 September 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2022-09-15.742/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2022-09-15.742.