Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 28 September 2022

Published 28 September 2022

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2022-09-28.795
Languages
English, Hindi

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 ;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

6 ;बपकरू435द्ध 1944 ;0द्ध

(0 795) , , 28 ;बपकरू224द्ध 2022

सं॰ 3ए-1-मुक॰-101/2022-9154/वि॰, वित्त विभाग ——— संकल्प 28 सितम्बर 2022 विषयः- बिहार न्यायिक सेवा के पदाधिकारियों का दिनांक-01.01.2016 से वेतन पुनरीक्षण के संबंध में।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिट पिटिशन (सिविल) संख्या- 643/2015, All India Judges Association Vs Union of India & Others में पारित आदेश के आलोक में वर्ष 2017 में द्वितीय राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग का गठन किया गया। वर्ष, 2020 में द्वितीय राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग के द्वारा न्यायिक सेवाओं के लिए वेतन, भत्ता, पेंशन एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में अनुशंसा की गई।

2. माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा रिट याचिका (सिविल) सं॰-643/2015 में पारित न्यायादेश दिनांक 27.07.2022 द्वारा समस्त राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया गया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित द्वितीय राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग (SNJPC) द्वारा न्यायिक अधिकारियों के वेतन विषयक अनुशंसाओं को दिनांक-01.01.2016 से लागू किया जाय।

3. सम्यक्‌ विचारोपरान्त माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 27.07.2022 को पारित आदेश के अनुपालन में बिहार राज्य के न्यायिक सेवा के पदाधिकारियों को दिनांक 01.01.2016 से निम्नानुसार वेतनस्तर एवं फिटमेंट तालिका के अनुरूप वेतन पुनरीक्षण की स्वीकृति दी जाती हैैः-

क्र॰ स॰ पदनाम अपुनरीक्षित वेतनमान (दिनांक 01.01.2006 के प्रभाव से) पुनरीक्षित वेतनमान/वेतनस्तर (दिनांक 01.01.2016 के प्रभाव से)
1 असैनिक न्यायाधीश कनीय वर्ग प्रवेश बिन्दु 27700–770–33090–920–40450–1080– 44770 77840-136520 (J-1)
2 असैनिक न्यायाधीश कनीय वर्ग, प्रथम ए॰सी॰पी॰ 33090–920–40450–1080–45850 92960-136520 (J-2)
3 असैनिक न्यायाधीश कनीय वर्ग, द्वितीय ए॰सी॰पी॰ / असैनिक न्यायाधीश वरीय वर्ग (प्रवेश बिन्दु) 39530–920–40450–1080–49090– 1230–54010 111000-163030 (J-3)
4 असैनिक न्यायाधीश वरीय वर्ग, प्रथम ए॰सी॰पी॰ 43690–1080–49090–1230–56470 122700-180200 (J-4)
5 असैनिक न्यायाधीश वरीय वर्ग, द्वितीय ए॰सी॰पी॰ / जिला न्यायाधीश प्रवेश बिन्दु 51550–1230–58930–1380–63070 144840-194660 (J-5)
6 जिला न्यायाधीश प्रवर कोटि 57700–1230–58930–1380–67210– 1540–70290 163030-219090 (J-6)
7 जिला न्यायाधीश अधिकाल वेतनमान 70290–1540–76450 199100-224100 (J-7)
Sr. No. माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्वीकृत वेतन तालिका (Table–I)
Civil Judge (Jr. Div Entry Level Civil Judge (Jr. Div.) I Stage ACP Civil Judge (Jr. Div.) II Stage ACP/civil Judge (Sr. Div) Entry Level Civil Judge (Sr. Div) I st Stage ACP Civil Judge (Sr. Div) II Stage ACP/ District Judges Entry Level District Judges (Selection Grade) District Judges (Super Time Scale)
Existing Pay Scale 27700 – 44700 33090 – 45850 39530 – 54010 43690 – 56470 51550 – 63070 57700 – 70290 70290 – 76450
Existing Entry Pay Level 27700 33090 39530 43690 51550 57700 70290
J–1 J–2 J–3 J–4 J–5 J–6 J–7
Year 1 77840 92960 111000 122700 144840 163030 199100
Year 2 80180 95750 114330 126380 149190 167920 205070
Year 3 82590 98620 117760 130170 153670 172960 211220
Year 4 85070 101580 121290 134080 158280 178150 217560
Year 5 87620 104630 124930 138100 163030 183490 224100
Year 6 90250 107770 128680 142240 167920 188990
Year 7 92960 111000 132540 146510 172960 194660
Year 8 95750 114330 136520 150910 178150 200500
Year 9 98620 117760 140620 155440 183490 206510
Year 10 101580 121290 144840 160100 188990 212710
Year 11 104630 124930 149190 164900 194660 219090
Year 12 107770 128680 153670 169850
Year 13 111000 132540 158280 174950
Year 14 114330 136520 163030 180200
Year 15 117760
Year 16 121290
Year 17 124930
Year 18 128680
Year 19 132540
Year 20 136520
2 ;बपकरू464द्ध ;द्धए 28 (cid:871)सत(cid:224)बर 2022 3 ;बपकरू464द्ध ;द्धए 28 (cid:871)सत(cid:224)बर 2022

4. (क) वेतन पुनरीक्षण का लाभ दिनांक-01.01.2016 से अनुमान्य होगा। (ख) वेतन पुनरीक्षण हेतु Fitment Factor 2.81 के अनुसार (पदों के वर्गीकरण J-1 से J-7 तक के लिए) पे-मैट्रिक्स चार्ट (टेबल-1) अनुमान्य होगा।

(ग) अपुनरीक्षित वेतन संरचना में दिनांक-31.12.2015 को प्राप्त मूल वेतन को 2.81 के गुणक के आधार पर प्राप्त राशि को corresponding pay level (J-1 to J-7) में समान स्तर पर रखा जाना है। यदि समान वेतन प्रक्रम उपलब्ध ना हो तो उसी वेतनस्तर में उसके ठीक ऊपर का अगला प्रक्रम अनुमान्य होगा।

(घ) उक्त वेतन पुनरीक्षण से उद्‌भूत बकाया में से पूर्व में भुगतान किये गये अंतरिम राहत 30% को समायोजित करते हुए एरियर का नगद भुगतान निम्न प्रकार से किया जायेगा-(i) 25% बकाया एरियर का भुगतान दिनांक-27/07/2022 से तीन माह के अन्दर, (ii) 25% बकाया एरियर का भुगतान उसके अगले तीन माह के अन्दर, (iii) शेष 50% बकाया एरियर का भुगतान जून, 2023 तक किया जाएगा।

(ङ) दिनांक-01.01.2016 एवं बाद की तिथियों में राज्य कर्मियों के लिए स्वीकृत महँगाई भत्ता बिहार न्यायिक सेवा के पदाधिकारियों को भी अनुमान्य होगा।

(च) वेतन पुनरीक्षण के क्रम में कोई वेतन वृद्धि अथवा वेतन निर्धारण का लाभ पुनरीक्षित वेतनमान मेें देय नहीं होगा।

(छ) वार्षिक वेतन वृद्धि की तिथि राज्य सरकार के संकल्प संख्या-3590, दिनांक-24.05.2017 के आलोक में निर्धारित किया जायेगा।

(ज) पुनरीक्षित भत्ता आदि के संबंध में निर्णय होने तक अपुनरीक्षित दर से विभिन्न भत्ता आदि अनुमान्य होगा।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से,

लोकेश कुमार सिंह,

सचिव (संसाधन)।

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 795.571़10.0;बपकरू547द्ध00

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 28 September 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2022-09-28.795/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2022-09-28.795.