Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 10 October 2022

Published 10 October 2022

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2022-10-10.822
Languages
English, Hindi

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 ;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

18 ;बपकरू435द्ध 1944 ;0द्ध

(0 822) ए ए 10 ;बपकरू200द्ध 2022

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ———— अधिसूचना 6 अक्तूबर 2022 विषय : बिहार राज्य में वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के आलोक में घोड़परास एवं जंगली सूअर को आखेट करने हेतु दक्ष आखेटकों/शूटर का पैनल तैयार करने के संबंध में। सं0 वन्य प्राणी-02/2002 (खंड) 755(ई॰)/प॰व॰ज॰प॰—बिहार राज्य में घोड़परास तथा जंगली सूअर से खेती/बागवानी की फसल तथा मनुष्यों के जान-माल की क्षति की समस्या काफी विकट है। अधिकांश जिलों के कृषि क्षेत्र इन वन्यप्राणियों से प्रभावित हैं।

2. इसे देखते हुए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अधिसूचना संख्या-वन्यप्राणी-01/2013-127(ई॰)/प॰व॰ज॰प॰, दिनांक 18.02.2022 द्वारा बिहार राज्य के सभी ग्राम पंचायतों के मुखिया को उनकी पंचायत की सीमा के अंदर गैर-वन ईलाकों में ऐसे घोड़परास तथा जंगली सूअर, जो खेती/बागवानी की फसल तथा मनुष्यों के जान-माल के लिए खतरनाक हो चुके हैं, को आखेट/मारने का आदेश देने हेतु वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राधिकृत पदाधिकारी नियुक्त किया गया है तथा मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक, बिहार को तत्‌संबंधी शक्तियों का प्रत्यायोजन इन्हें करने हेतु प्राधिकृत किया गया है। 3. उपर्युक्त अधिसूचना के आलोक में मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक, बिहार के कार्यालय के आदेश संख्या-04, दिनांक 16.03.2022 सह-पठित ज्ञापांक-169 दिनांक 16.03.2022 द्वारा वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 11(1)(बी) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रत्यायोजन इन प्राधिकृत पदाधिकारी-सह-ग्राम पंचायत के मुखिया को किया गया है।

4. उपर्युक्त अधिसूचना एवं कार्यालय आदेश के अनुसरण में तथा ग्राम पंचायतों के मुखिया को उनकी पंचायत की सीमा के अंदर गैर-वन ईलाकों में ऐसे घोड़परासों तथा जंगली सूअरों के आखेट हेतु प्राधिकृत किये जाने के आलोक में, बिहार राज्य में विशेषज्ञ/दक्ष आखेटकों (शूटर) का पैनल तैयार किये जाने का मामला विचाराधीन था। 5. बिहार राज्य की अधिसीमा अंतर्गत उपर्युक्त अधिसूचना के आलोक में कार्रवाई हेतु मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक, बिहार के कार्यालय के उपर्युक्त आदेश की कंडिका-3 में निर्दिष्ट अवधि दिनांक-18.02.2022 से पॉच (05) वर्षों अथवा राज्य सरकार द्वारा संशोधन किये जाने तक के लिए निम्नांकित विशेषज्ञ/दक्ष आखेटकों का पैनल गठित किया जाता हैः-2 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 10 ;बपकरू200द्ध 2022

क्रमांक आखेटक का नाम पता ई॰-मेल मोबाईल नं॰
1 श्री नबाव शफथ अली खान सचिव, वन्य जीव ट्रैंक्वी फोर्स, रजि. ऑफिस-11- 5-292, हिल पार्क रोड, रेड हिल्स, हैदराबाद-500 004 info@wildlifetranquif. orce.com 9849001711
2 श्री असगर अली खान अली विला, 11-5-292, हिल पार्क रोड, रेड हिल्स, हैदराबाद-500 004 asghar_2002@yahoo .com 9443215097
3 मोहम्मद शैलुद्दीन फारूकी 6-3-1239/1/1 सोमाजीगुडा, राजभवन रोड, खैरताबाद, हैदराबाद, तेलंगाना- 500004 munasohail@ yahoo.com 9391143306
4 श्री मारकस जी॰ कैंपोस ए-8, वेद विहार कॉलोनी, सुभाष नगर त्रिमुलघेरी, सिकंदराबाद-800015 marcuscampos@ hotmail.com 9848014516
5 श्री इरला चन्दन ए-1 एस.के.आर. इन्क्लेव, प्लॉट 47 नुडा इन्क्लेव, रोड नं॰ 7, जुबली हिल्स, हैदराबाद, तेलंगाना-500033 chandan.earla@ gmail.com 9908303030 6301375799
6 श्री सुमन मंडल ग्रामपो॰-बैसाली, बामनगाछी, पी.एस- दत्तापुकुर, जिला-24, परगना (उत्तर)- 743248, पश्चिम बंगाल sumanmondal175170 @gmail.com 8777682235
7 श्री पी॰ राज गोपाल रेड्‌डी 3-5-111, नारायणगुडा, न्यू साईंस कॉलेज के सामने, नारायणगुडा, हैदराबाद- 500029 तेलंगाना rgreddy59@ yahoo .co.in 9848045676
8 श्री आलोक कुमार आलोक कुमार, पिता-स्व॰ उदय नारायण सिन्हा, मो.अयाची नगर, बेता थाना- लहेरियासराय, दरभंगा- 846003 aloksingh.nutan@ gmail.com 9431219102 9934920551
9 श्री कय्याम अखतर ग्रामपो॰-इटवाँ, थाना- मोहनपुर, बोध गया, जिला-गया akhterqueyam7496@g mail.com 9973979889
10 मो॰ अशरफ उल हक 5, मार्कस स्ट्रीट कोलकाता- 700016 (जमुना बैंक्वेट के सामने) पश्चिम बंगाल haque.ashraf13@ gmail.com 9580527030
11 श्री शक्ति कुमार मकान संख्या-24, रोड नम्बर-10, पूर्वी पटेल नगर, पटना- 800023 पो.थाना- शास्त्रीनगर Shaktikumarsingh36@ gmail.com 8873600156 9771019476
12 श्री तारीक रजा खान एस/ओ अहमद रजा खान, 148, 8 पाटलिपुत्रा कॉलोनी, पटना-बिहार-800013 [email protected] 9525500000
13 श्री नबाव साद बिन आसिफ 801, वुडलैंड अपार्टमेन्ट 14/113, सिविल लाईन्स, कानपुर-208001 उत्तर प्रदेश office.sherkot@ gmail.com 9580527030
3 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 10 ;बपकरू200द्ध 2022

6. उपर्युक्त अधिसूचना एवं कार्यालय आदेश के अधीन कार्रवाई किये जाने हेतु उपर्युक्त पैनल से आखेटकों की सेवायें ली जा सकती हैं। जब भी उपर्युक्त पैनल से किसी आखेटक की सेवायें ली जायेें, तो उन्हें नजदीकी वन विश्रामागार में आवासन एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थायें उपलब्ध करा दी जायें।

7. उपर्युक्त पैनल में अंकित आखेटक द्वारा मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक, बिहार के कार्यालय के आदेश संख्या-04, दिनांक-16.03.2022-सह-पठित ज्ञापांक-169 दिनांक 16.03.2022 में अंकित शर्त्तों का पूर्णरूपेण पालन करना अनिवार्य होगा। इन शर्त्तों का उल्लंघन किये जाने की दशा में संबंधित आखेटक के विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जा सकेगी एवं उन्हें उपर्युक्त पैनल से हटाया जा सकेगा।

8. निर्धारित अवधि समाप्त होने पर आवश्यकतानुसार एवं समीक्षोपरांत इस पैनल का अग्रेतर अवधि विस्तार करने पर विचार किया जा सकेगा।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, धीरेन्द्र पासवान, सरकार के संयुक्त सचिव।

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 822.571़500.0;बपकरू547द्ध00

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 10 October 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2022-10-10.822/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2022-10-10.822.