Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 05 November 2022

Published 05 November 2022

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2022-11-05.285
Languages
English, Hindi
(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

21 1944 ;0द्ध

(0 285) , , 11 2022

सं0 03/Metro Rail-04-05/2022-1974

नगर विकास एवं आवास विभाग

———

संकल्प

2 मई 2022

विषयः- बिहार संग्रहालय से पटना संग्रहालय को भूमिगत रूप से जोड़ने हेतु रू0 373.00 करोड़ (तीन सौ

तिहत्तर करोड़ रू0 मात्र) के अनुमानित लागत व्यय पर Subway निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति

प्रदान करते हुए कार्यकारी एजेंसी के रूप में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को नामित

करने की स्वीकृति।

बिहार संग्रहालय एवं पटना संग्रहालय का भ्रमण काफी अधिक संख्या में लोगों द्वारा किया जाता है, किन्तु वर्तमान में इनके बीच सड़क मार्ग से आवागमन में व्यस्त यातायात के कारण तथा व्यावहारिक समस्याओं के कारण लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। तदालोक में पटना मेट्रो रेल परियोजना की कार्यान्वयन एजेंसी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से बिहार संग्रहालय से पटना संग्रहालय को भूमिगत रूप से जोड़ने हेतु Subway निर्माण हेतु विस्तृृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) की मांग की गयी।

2. उक्त के आलोक में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा बिहार संग्रहालय से पटना संग्रहालय के बीच Subway निर्माण कार्य हेतु कुल रू0 373.00 करोड़ (तीन सौ तिहत्तर करोड़ रू0 मात्र) का विस्तृृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार कर पत्रांक-सं. डीएमआरसी/जीएम/सीएस/पटना सबवे/2021 दिनांक-25.03.2022 द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति हेतु उपलब्ध कराया गया है।

3. इस Subway का निर्माण होने से बिहार संग्रहालय एवं पटना संग्रहालय के बीच उच्च स्तरीय भूमिगतसम्पर्कता (Underground Connectivity) प्रदान किया जा सकेगा, जिससे इन दोनो महत्वपूर्ण स्थलों के भ्रमण में लोगों को काफी सुविधा होगी। साथ ही दर्शकों की संख्या में भी वृद्धि होगी, जिससे राजस्व में बढ़ोतरी होगी। 2 ;बपकरू464द्ध ;द्धए 11 मई 2022 4. इस Subway के निर्माण में कुल रू0 373.00 करोड़ (तीन सौ तिहत्तर करोड़ रू0 मात्र) का व्यय अनुमानित है, जिसका व्यय राज्य योजना मद से किया जाएगा। राशि की संभावित/अनुमानित वर्षवार व्यय विवरणी निम्नवत्‌ है -

क्र॰ सं॰ वित्तीय वर्ष वर्षवार व्यय की जाने वाली कुल राशि
1 2022-23 3730.00
2 2023-24 14920.00
3 2024-25 18650.00
Total 37300.00

5. इस योजना के Contingency, Design एवं Escalation को CPWD के Norms के अनुसार रखा जाएगा। विभाग द्वारा इस योजना के लिए बजट शीर्ष एवं बजट उपबंध का प्रावधान कराया जाएगा। 6. अतः बिहार संग्रहालय से पटना संग्रहालय को भूमिगत रूप से जोड़ने हेतु रू0 373.00 करोड़ (तीन सौ तिहत्तर करोड़ रू0 मात्र) के अनुमानित लागत व्यय पर S ubway निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यकारी एजेंसी के रूप में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को नामित करने पर राज्य सरकार की सहमति संसूचित की जाती है। 7. उक्त प्रस्ताव पर राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दिनांक-29.04.2022 को सम्पन्न बैठक के मद सं0-11 में प्राप्त हैै।

आदेष :- आदेष दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाषित किया जाय एवं इसकी प्रति सरकार के सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/ सचिव/विभागाध्यक्षों/प्रमण्डलीय आयुक्तों/जिला पदाधिकारियों/महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।

आदेश से, सतीश कुमार सिंह, सरकार के विशेष सचिव।

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 285.571़200.0;बपकरू547द्ध00

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 05 November 2022. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2022-11-05.285/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2022-11-05.285.